ग्रेड थर्ड लेवल वन परीक्षा:गर्म कपड़ों में प्रवेश मिला पर चुन्नी-दुपट्टा और गहने उतरवाए

[ad_1]


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की प्राथमिक विद्यालय थर्ड ग्रेड लेवल-वन शिक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार को सुबह की पारी में 52 केन्द्रों पर हुई, जिसमें 15 हजार 144 में से 97.09 फीसदी उपस्थिति रही। परीक्षा के बाद चौपहिया वाहनों से शहर की सड़कों पर जाम लगा और रोडवेज बसों में भीड़ रही। हालांकि रोडवेज प्रशासन ने इस बार 30 बसें अतिरिक्त वि​भिन्न रूटों के लिए लगाई थीं, लेकिन वह भी भीड़ को देखते हुए अपर्याप्त रही और सीट के लिए अभ्यर्थियों में मारामारी रही। सुबह कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बीच अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के बाहर लाइनों में खड़े नजर आए। इस बार सर्दी का मौसम होने की वजह से गर्म कपड़े पहनकर परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया, लेकिन महिलाओं की चुन्नी-दुपट्टा व गले, नाक-कान के आभूषण उतरवाए गए। हालांकि आयोग ने इस बार महिलाओं के लिए सलवार सूट, चुन्नी, साड़ी, कोट, स्वेटर, पूरी बाहों की गर्म जर्सी की अनुमति दी है, लेकिन उस पर मैटल एवं बड़े बटन नहीं लगे हों। शॉल और स्टॉल जैसी चीजें अलाउड नहीं रहीं। परीक्षा के लिए 52 सेंटर बनाए गए थे, जिन पर 15 हजार 144 अभ्यर्थियों में से 14 हजार 703 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और इस प्रकार 97.09 प्रतिशत उपस्थिति रही। 52 केन्द्रों पर हुई परीक्षा, रोडवेज ने भी चलाई 30 ​अतिरिक्त बसें आज से दो पारियों में होगी परीक्षा… अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा लेवल वन व सैकंड की लगातार चार दिन परीक्षा आयोजित की जा रही हैं, जिसके जहां पहले दिन लेवल वन के 15 हजार 144 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे, वहीं अगले तीन दिन में 40 हजार 216 अभ्यर्थी लेवल सैकंड के परीक्षा देंगे। ड्रेस कोड….क्या पहनें और क्या नहीं

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *