T20 World Cup 2026 Group Wise Analysis Explained; PAK IND – SA NZ
स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा। ICC के मेगा इवेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है।
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ को लेकर है। इस बार यह टैग ग्रुप-डी को मिला है। जिसमें पिछली बार की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका के साथ 2021 की रनर-अप न्यूजीलैंड और पिछली सेमीफाइनलिस्ट अफगानिस्तान शामिल हैं।
ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान जैसी राइवल टीमों के अलावा ग्रुप-सी में 2-2 बार की चैंपियन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज भी आमने-सामने हैं। इस स्टोरी में हम टूर्नामेंट के चारों ग्रुप का एनालिसिस करेंगे…

ग्रुप-ए: पाकिस्तान को हरा चुका है USA
ग्रुप-ए में डिफेंडिंग चैंपियन भारत और पाकिस्तान जैसी राइवल टीमें हैं। जबकि नीदरलैंड, USA और नामिबिया भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं। कागजों पर भारत और पाकिस्तान को मजबूत दावेदार माना जा रहा है, लेकिन पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया था।
2024 में पहली बार वर्ल्ड कप खेलने वाली अमेरिकी टीम ने 2009 की चैंपियन पाकिस्तान को सुपर ओवर में मात देकर इतिहास रचा था। ऐसे में ग्रुप-ए में किसी भी टीम को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। नीदरलैंड भी साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को वर्ल्ड कप में हरा चुकी है।

ग्रुप-ए की टीमों का स्क्वॉड
- भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।
- पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक।
- USA: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह (उप-कप्तान), एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शुभम रंजने।
- नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोज़, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ’डोड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन और साकिब जुल्फिकार।
- नामीबिया: जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जॉन फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग और मैक्स हेंगो।
ग्रुप-बी: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का क्वालिफाई करना लगभग तय
ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत दावेदार नजर आता है, टीम बड़े टूर्नामेंट में दबाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। वहीं 2014 की विजेता श्रीलंका का भी होमग्राउंड पर खेलकर सुपर-8 में क्वालिफाई करना तय है।
इनके अलावा आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे जैसी टीमें भी इस ग्रुप हैं। आयरलैंड और जिम्बाब्वे पहले भी बड़ी टीमों को चौंका चुकी हैं, जबकि ओमान भी छोटे फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

ग्रुप-बी की टीमों का स्क्वॉड
- ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, मैट कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोयनिस और एडन जम्पा।
- श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, कामिंडु मेंडिस, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, वनिंदू हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीश पथिराना और ईशान मलिंगा।
- आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।
- जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेन्डा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा और ब्रेंडन टेलर।
- ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफियान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी और हसनैन अली शाह।
ग्रुप-सी: नेपाल डार्क हॉर्स टीम
ग्रुप-सी में 2-2 बार की चैंपियन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज हैं। नेपाल को ग्रुप स्टेज का डार्क हॉर्स कहा जा सकता है। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद नेपाल ने 24 टी-20 इंटरनेशनल खेले, जिनमें उसे 16 में जीत और 5 में हार मिली, बाकी मुकाबले टाई या बेनतीजा रहे।
2024 से अक्टूबर 2025 के बीच नेपाल ने अमेरिका के खिलाफ सीरीज में दो जीत हासिल कीं, जबकि वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम को शारजाह में दो मैचों में 19 और 90 रन से हराकर सबको चौंका दिया। अब टीम फिर एक बार वेस्टइंडीज के सामने ही होगी।
बांग्लादेश के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ग्रुप-C में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। इस ग्रुप में अब स्कॉटलैंड के साथ इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली मौजूद हैं। इटली ने पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है।
ग्रुप-सी में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले हमेशा हाई-वोल्टेज रहते हैं। साल 2018 में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को वनडे इंटरनेशनल में 6 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वहीं, 2022 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को हराया था।

ग्रुप-सी की टीमों का स्क्वॉड
- इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।
- वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकिल हुसैन, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन सैम्पसन, जेडन सील्स और रोमारियो शेफर्ड।
- नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला और लोकेश बम।
- स्कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जैनुल्लाह इहसन, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनेले मैक्रेथ, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, मार्क वॉट, ब्रैडली व्हील। रिजर्व प्लेयर्स: जैस्पर डेविडसन और जैक जार्विस।
- इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैम्पोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जे जे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट और थॉमस ड्रेका।
ग्रुप-डी: सबसे अनप्रिडिक्टेबल ग्रुप
ग्रुप-डी में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी अनुभवी टीमें शामिल हैं, जिन्हें टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का अनुभव है। साउथ अफ्रीका डिफेंडिंग रनर-अप है, और न्यूजीलैंड ने 2021 का फाइनल खेला था।
वहीं, इस ग्रुप में अफगानिस्तान की मौजूदगी मुकाबलों को और भी रोमांचक बना देती है। 2024 में अफगान टीम ने सभी को चौंकाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

ग्रुप-डी की टीमों का स्क्वॉड
- साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्या, कैगिसो रबाडा, रयान रिकल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स।
- न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चापमन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सइफर्ट, ईश सोढ़ी।
- अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली और इब्राहिम जादरान।
- कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंदल, अंश पटेल, दिलोन हेइलिगर, हर्ष ठाकेर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा और युवराज समरा।
- UAE: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान और सिमरनजीत सिंह।

