SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:CM ममता खुद दलीलें रख सकती हैं; अपनी याचिका में चुनाव आयोग के आदेशों को चुनौती दी है
![]()
सुप्रीम कोर्ट बुधवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) के तहत वोटर लिस्ट संशोधन को चुनौती दी गई है। सुनवाई के दौरान ममता के स्वयं सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रहने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, एलएलबी डिग्रीधारी ममता अदालत में खुद अपनी दलीलें रख सकती हैं। मामले की सुनवाई सीजेआई सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली शामिल होंगे। इसी मामले में मोस्तारी बानो तथा टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन की याचिकाएं भी सूचीबद्ध हैं। बनर्जी ने याचिका में SIR प्रक्रिया के तहत जारी दिशा-निर्देशों और चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेशों को चुनौती दी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से यह भी अनुरोध किया है कि 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पुराने मतदाता सूची के आधार पर ही आयोजित किए जाएं और ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ सूची में शामिल मामलों में पहचान संबंधी दस्तावेजों को स्वीकार किया जाए।
Source link

