Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai
- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तेलंगाना के जगतियाल जिले में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में 4 महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य महिलाएं घायल हो गईं। सभी महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर काम से लौट रही थीं।
पुलिस के मुताबिक, हादसा मल्लापुर मंडल क्षेत्र में शाम करीब 6:15 बजे हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान ट्रॉली में सवार 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गईं।
घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
हैदराबाद में पूर्व AIMIM विधायक कादरी का निधन, आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा

तेलंगाना के हैदराबाद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के महासचिव और पूर्व विधायक सैयद अहमद पाशा कादरी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 72 साल के थे। AIMIM सूत्रों के अनुसार, कादरी, जो किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे।
कादरी ने 1986 में हैदराबाद नगर निगम में दबीरपुरा वार्ड से पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वे 2004, 2009 और 2014 में चारमीनार विधानसभा क्षेत्र से और बाद में 2018 में याकूतपुरा से विधायक चुने गए।
कादरी ने ओवैसी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ मिलकर काम किया और AIMIM संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

