IMD Weather Update Today rain MP UP Rajasthan cold Wave Alert snowfall Uttarakhand himachal jammu Kashmir


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Rain MP UP Rajasthan Cold Wave Alert Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/शिमला/देहरादून9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर भारत में के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी जारी है। उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। लखनऊ और कानपुर में दिन में अंधेरा छा गया। उन्नाव समेत 4 जिलों में आधे घंटे तक ओले गिरे। वहीं 20 जिलों में कोहरा छाया रहा, जिससे उन्नाव समेत 6 जिलों में 15 गाड़ियां टकराईं।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के 8 जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। वहीं ग्वालियर-मंदसौर में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा। शिवपुरी और छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दो जगह पर मंगलवार को एवलांच गिरे, जिससे अटल टनल साउथ पोर्टल पर एक गाड़ी थोड़ी सी दब गई। किन्नौर-लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और शिमला-मनाली में बारिश हुई। लाहौल स्पीति के ताबो का पारा माइनस 7.9 डिग्री रहा। उत्तराखंड में उत्तरकाशी के हर्षिल में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है।

मौसम विभाग ने राजस्थान के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को सीकर, जयपुर सहित कई जिलों में घना कोहरा रहा। शीतलहर के कारण सीकर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर गया।

देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बर्फबारी हुई।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बर्फबारी हुई।

यूपी के अलीगढ़ में घना कोहरा रहा, विजिबिलिटी जीरो रही।

यूपी के अलीगढ़ में घना कोहरा रहा, विजिबिलिटी जीरो रही।

उत्तराखंड के गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है।

उत्तराखंड के गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है।

यूपी के गोरखपुर में 2 हादसे हो गए। 2 बसें ट्रक से टकरा गईं। हादसे में 12 लोग घायल हो गए।

यूपी के गोरखपुर में 2 हादसे हो गए। 2 बसें ट्रक से टकरा गईं। हादसे में 12 लोग घायल हो गए।

अगले 2 दिन के मौसम

  • 5 फरवरी: दिल्ली में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है। मध्य प्रदेश के 20 जिलों में मावठा गिरने का अलर्ट है।
  • 6 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू लाहौल स्पीति व किन्नौर जिला में हल्की बर्फबारी की चेतावनी दी है। शिमला, मंडी व कांगड़ा में बारिश का अलर्ट है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *