हिमाचल में तेंदुए-कुत्तों की लड़ाई का VIDEO:पेड़ से उतरते ही घेरा, रेस्क्यू करने पहुंचे कर्मचारी पर झपटा लेपर्ड




हिमाचल प्रदेश के मंडी में 5 पालतू कुत्ते तेंदुए से भिड़ गए। इस दौरान तेंदुए के साथ कुत्ते भी घायल हो गए। उनकी लड़ाई का वीडियो सामने आया है। बीते रविवार (1 फरवरी) को सरकाघाट के कलाहू (धाड़) क्षेत्र में व्यक्ति के पालतू कुत्तों ने तेंदुए को घेर लिया। पहले तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। जैसे ही तेंदुआ नीचे उतरा तो कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इससे तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। तेंदुए के घायल होने की सूचना वन विभाग को दी गई। सोमवार को वन विभाग के वन्य प्राणी विंग की टीम तेंदुए के रेस्क्यू को पहुंची। इस दौरान तेंदुए ने रेस्क्यू टीम में शामिल कर्मचारी जोगेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। ट्रेंकुलाइजर से बेहोश कर तेंदुए का रेस्क्यू
दूसरे कर्मियों और ग्रामीणों ने मुश्किल से जोगेंद्र सिंह को तेंदुए से बचाया। गंभीर घायल जोगेंद्र सिंह का सरकाघाट अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने ट्रेंकुलाइजर से तेंदुए को बेहोश किया और उसे रेस्क्यू किया। धौलाधार नेचर पार्क भेजा तेंदुआ
वन विभाग ने तेंदुए को रेस्क्यू वैन के माध्यम से धौलाधार नेचर पार्क, गोपालपुर भेज दिया है। इस दौरान सरकाघाट के SDM राजेंद्र गौतम और दारपा पंचायत प्रधान कमलेश नेगी भी मौके पर मौजूद रहे। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के कई पालतू मवेशियों को बना चुका था शिकार
स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेंदुआ 1 माह के दौरान कई पालतू कुत्तों और मवेशियों को अपना निशाना बना चुका था। तेंदुए के डर से खासकर महिलाएं व बच्चे घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे थे। जिन कुत्तों ने तेंदुए पर हमला किया, वह पंचायत के पूर्व प्रधान के बताए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *