सत्र का जनहित में पूरा सदुपयोग करें
![]()
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार सुबह विधानसभा पहुंचे। उन्होंने सदन की कार्यवाही शुरु होने से पहले हां पक्ष लॉबी में भाजपा विधायक दल की बैठक ली। बैठक की शुरु में ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाणा, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों एवं विधायकों को सदन में अच्छी उपस्थिति के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि इस सत्र की कार्यवाही का आमजन के हितों के लिए पूरा सदुपयोग किया जाए। उन्होंने सदन में अच्छा परफॉर्मेंस देने वाले विधायकों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किया गया केंद्रीय बजट राजस्थान की प्रगति और विकास को मजबूती देगा। बजट में पर्यटन, उद्योग, आईटी, एआई जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधानों से राजस्थान में इन क्षेत्रों में विकास होगा। उन्होंने केंद्रीय बजट में राजस्थान के लिए रेलवे क्षेत्र में किए गए 10 हजार करोड़ रुपए के बजट प्रावधान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से पिछले दो वर्षों में जमीनी स्तर पर योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। बैठक में मंत्री व विधायक मौजूद रहे। विधानसभा में सीएम ने ली विधायक दल की बैठक, बोले-
Source link

