धुरंधर 2 का टीजर रिलीज:हाथ में बंदूक, बदले और जुनून के साथ दिखा रणवीर सिंह का नया अवतार, डायलॉग डिलीवरी भी शानदार




रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। 1 मिनट 12 सेकेंड के इस टीजर में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार और खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। कैसा है टीजर? टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह के नए लुक से होती है। हाथ में बंदूक, छोटे बाल और आंखों में लड़ाई की भूख उनका यह अंदाज किरदार को और भी ज्यादा खौफनाक बना देता है। जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आते हैं। शुरुआत से लेकर अंत तक टीजर एक्शन और वायलेंस से भरपूर है। टीजर में रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी का हमजा में बदलता हुआ रूप दिखाया गया है। यह बदलाव दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े करता है। इसे देखने के बाद साफ पता चलता है कि कुछ ऐसे हालात बनते हैं, जिनकी वजह से हमजा को देश के लिए अपनी पहचान दांव पर लगाकर खतरनाक गैंग्स के बीच घुसना पड़ता है। टीजर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार हमजा की पावर और रुतबा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है और उसका अंदाज अब और भी ज्यादा आक्रामक नजर आता है। इन सितारों की भी झलक टीजर में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन की भी झलक देखने को मिलती है, जिससे कहानी का टकराव और स्केल और बड़ा लगता है। टीजर के आखिरी सीन में रणवीर सिंह का किरदार डायलॉग बोलता है- ये नया हिंदुस्तान है… ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *