डीएनटी प्रमाण पत्र शिविर 15 तक बढ़ाए



जयपुर| सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से प्रदेश भर में घुमंतू समुदाय (विमुक्त घुमंतू एवं अर्द्धघुमन्तू) के लिए चलाए जा रहे पहचान प्रमाण पत्र सहायता शिविर आगामी 15 फरवरी संचालित किए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि प्रदेश भर में घुमंतू समुदाय के लोगों को पहचान पत्र जारी करने के लिए 12 से 31 जनवरी तक शिविर संचालित किए गए थे। समुदाय के प्रतिनिधियों की मांग और ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किए जाने के लिए इन शिविरों की तिथि को बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है। गहलोत ने कहा कि शिविरों के आरंभ होने से अबतक ई मित्र पोर्टल पर डीएनटी पहचान पत्र के लिए कुल 10 हजार 764 आवेदन प्राप्त हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *