राजस्थान में तेज बारिश के साथ फिर गिरेंगे ओले:आज 12 जिलों में कोहरे की चेतावानी, तापमान फिर 5 डिग्री से नीचे, कल से बदलेगा मौसम

[ad_1]


राजस्थान में शुक्रवार को 12 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को सीकर, जयपुर, फतेहपुर, भीलवाड़ा समेत कई शहरों के तापमान में 2 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। हल्के बादल और धुंध से दिन में धूप कमजोर रहने से दिन में भी सर्दी का असर तेज रहा। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 31 जनवरी से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों (जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और कोटा संभाग) के जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इस सिस्टम का असर 2 फरवरी तक रहेगा। पिछले 24 घंटे का मौसम देखे तो राज्य में अधिकांश शहरों में गुरुवार सुबह तक मौसम साफ रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के​ जिलों में धुंध और हल्के बादल छा गए। इससे धूप कमजोर रही और सर्दी का असर तेज रहा। श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, बारां, डूंगरपुर, नागौर, फतेहपुर, करौली, सिरोही, उदयपुर, कोटा, सीकर, पिलानी, जयपुर, अलवर, टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कल दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। सुबह-शाम गलनभरी सर्दी, पारा 10 डिग्री से नीचे
गुरुवार को प्रदेश में सुबह-शाम भी गलनवाली सर्दी रही। हल्की सर्द हवाओं के प्रभाव से कोटा, बाड़मेर, जोधपुर, फलोदी और प्रतापगढ़ को छोड़कर शेष सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट यानी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा सर्दी पाली में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

[ad_2]

Source link

केईएम रोड से फड़ बाजार जाने वाली सड़क का 2.3 फीट चौड़ा 14 फीट लंबा हिस्सा बंद होगा

[ad_1]


दो दशक पूर्व केईएम रोड से फड़बाजार की ओर जाने के लिए सिर्फ 4 फीट का रास्ता था। तत्कालीन यूआईटी प्रशासन ने यहां एक बुक सेंटर समेत कुछ दुकानें अवाप्त कीं। सड़क को चौड़ा कर फड़बाजार के लिए रास्ता बनाया। उस समय एक मामला न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय ने उस सड़क को बंद कर संब​ंधित भू स्वामी को कब्जा दिलाने के लिए मौका सेल अमीन नियुक्त कर दिया। यूआईटी ने जगह को अवाप्त किया था उस वक्त 2.3 फीट चौड़ी और 14 फीट लंबी चौकी की जगह को हलके में लेकर छोड़ दिया। वही छोटी सी चूक आज बड़ी समस्या के रूप में सामने है। सांखला फाटक से सीधे केईएम रोड चौराहे के सामने से फड़बाजार जाने के लिए सिर्फ 4 फीट चौड़ा रास्ता था। सिर्फ एक मोटर साइकिल ही जा सकती थी। यूआईटी ने 1980 से 1982 के आसपास यहां कुछ दुकानों को अवाप्त किया था। जो हिस्सा अवाप्त किया था वो केईएम रोड से फड़बाजार की ओर मुड़ने पर बाई साइड वाला हिस्सा है। यूआईटी ने यहां अवाप्त की गई दुकानों के बदले कुछ दुकानें डीआरएम आफिस के सामने आवंटित की। कुछ मरुधर नगर में भूखंड आवंटित किए। यूआईटी से चूक रह गई कि एक 2.3 फीट चौड़ी और 14 फीट लंबी चौकी को अवाप्ति हिस्से में शामिल नहीं किया और सड़क चौड़ी कर दी। इसको लेकर भू-स्वामी दुर्गाशंकर पुत्र चंपालाल ने न्यायालय में शरण ली। न्यायालय ने फैसला दुर्गाशंकर के पक्ष में सुनाते हुए यूआईटी को कब्जा ​देने के लिए कहा। यूआईटी ने नहीं सुनी तो हाईकोर्ट में इजराय लगा दी। हाईकोर्ट से इजराय की पालना कराने के आदेश ​हुए। इस आधार पर सेल अमीन नियुक्त किया गया और अब प्रशासन से पुलिस जाब्ता उपलब्ध कराने के लिए कहा ताकि सड़क बंद कर कब्जा दिलाया जाए। इजराय का तो पालन होगा, रास्ता…पीड़ित पक्ष सरेंडर करे न्यायालय ने उसकी जमीन के कागजात और आधार देखकर ही निर्णय दिया होगा ऐसा मेरा मानना है। पालन नहीं हुआ तो इजराय लगाने के लिए पीड़ित पक्ष भी स्वतंत्र हैं। इजराय की पालना कराना भी कानूनन वैध है। इसलिए अभी इसमें कुछ नहीं हो सकता। मगर ये भी सच है कि जिस रास्ते को बंद किया जाएगा वो शहर का हदय स्थल है। पूरे जिले के लोग यहां बाजार करने आते हैं। इसलिए विकल्प यही है कि पीड़ित पक्ष ही किसी तरह सरेंडर करे। उसके लिए जो भी संबंधित विभाग वो समीक्षा कर उसका उचित मुआवजा दे और कानूनन उस बीच जमीन को अवाप्ति की श्रेणी में ले। उसके बाद पीड़ित पक्ष न्यायालय में ये पक्ष रखेगा कि मैं संतुष्ट हूं और मुझे अब कोई कार्रवाई नहीं करानी। अन्यथा कानून अपने हिसाब से ही नियमों के तहत अपना काम करता रहेगा।

[ad_2]

Source link

शहीद दिवस पर गुलाब बाग में होंगे कई कार्यक्रम

[ad_1]

सवाई माधोपुर| शहीद दिवस पर जिला मुख्यालय पर गुलाब बाग में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कलेक्टर कानाराम ने बताया कि सुबह 10:30 बजे गुलाब बाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी जाएगी। रामधुनी और गांधी जी के प्रिय भजनों का गान किया जाएगा। सुबह 11 बजे 2 मिनट का मौन भी रखा जाएगा। कलेक्टर ने सफल आयोजन के लिए सीडीईओ को नोडल व उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

[ad_2]

Source link