कोटड़ीसूंडा में कलेक्टर ने लगाई रात्रि चौपाल

[ad_1]


समीपवर्ती कोटडीसूंडा गांव में कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग, ईआरसीपी परियोजना सहित अनेक विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने मौके पर ही आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया। ग्रामीणों ने कोटड़ीसूंडा के प्रत्येक घर में नल कनेक्शन नहीं होने की शिकायत दी। जिसे संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया। साथ ही ग्रामीणों ने कोयला से कोटड़ीसूंडा तक बंद पड़े सड़क निर्माण कार्य को शुरू करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा सड़क निर्माण का कार्य लगभग 2 साल से बंद कर रखा है। वहीं कोयला गांव के ग्रामीणों ने ईआरसीपी परियोजना के तहत बनने वाले महलपुर बैराज के डूब क्षेत्र के में मकानो को चिन्हित कर मुआवजा देने की मांग की। कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर ने बताया कि मकान के डूब क्षेत्र की रिपोर्ट मिल गई है, शीघ्र ही चिंहित किए गए मकान का सर्वे करवाया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, वृद्धावस्था पेंशन, नरेगा सहित कई समस्याओं से कलेक्टर को अवगत करवाया जिनका मौके पर ही निस्तारण किया।

[ad_2]

Source link

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आज होगा समापन

[ad_1]

बारां| राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान का शनिवार को समापन होगा। माह के दौरान पर जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डीटीओ डॉ. शर्मा ने बताया कि जिला परिषद के सभागार में सुबह 11 बजे विधायक ललित मीणा व कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के आतिथ्य में आयोजित होने वाले समापन समारोह में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। अभियान के दौरान आयोजित की गई ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान अभियान में सराहनीय भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता रहे 174 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

कोहरे के कारण जयपुर से बारां आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाळ में गिरी, 6 घायल

[ad_1]


बारां| नेशनल हाइवे-27 पर सदर थाना क्षेत्र के बटावदा के समीप शुक्रवार अल सुबह घने कोहरे के कारण जयपुर से बारां आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर हाइवे से उतर गई। रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 मीटर दूर खाळ में जा गिरी। हादसे में चालक, परिचालक समेत छह लोग घायल हो गए। सदर थाना एएसआई पुरुषोत्तम मालव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बटावदा के पास घना कोहरा छाया होने के कारण बस चालक को सड़क दिखाई नहीं दी। जिससे चालक संतुलन खो बैठा और बेकाबू बस हाइवे की रेलिंग तोड़ते हुए खाळ में जा गिरी। जिससे बस का अगला हिस्सा खाल में भरे पानी में चला गया। हादसे के समय बस में चालक और परिचालक सहित कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटना में परिचालक अलवर के प्रागपुरा निवासी धर्मेंद्र मीणा (45) चालक बूंदी निवासी रामेश्वर सिंह (52) के अलावा यात्री सिरसौद निवासी पिंकी मेहता (20), रूबी मेहता (23), फतेहगढ़ मध्यप्रदेश निवासी सोनू मेहता तथा किशनपुरा निवासी सियाराम बंजारा घायल हो गए। सूचना मिलने पर एएसआई मालव जाब्ते के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इस दौरान बस का अगला हिस्सा पानी में फंसा होने के कारण यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बस के पीछे का कांच तोड़ा गया। चालक, परिचालक और एक महिला यात्री को गंभीर चोटें आई हैं। तीन अन्य यात्रियों को हल्की चोटें लगी है। गनीमत यह रही कि हादसे के समय बस में अधिक यात्री सवार नहीं थे।

[ad_2]

Source link

Abhishek Sharma; IND Vs NZ 5th T20 LIVE Score Update

[ad_1]

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Abhishek Sharma; IND Vs NZ 5th T20 LIVE Score Update | Suryakumar Yadav Hardik Pandya Sanju Samson

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों का यह आखिरी टी-20 मुकाबला होगा। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है, लेकिन विशाखापत्तनम में मिली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव आखिरी मैच में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेंगे।

यह मुकाबला विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए बेहद अहम है। अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए संजू पर न केवल रन बनाने का दबाव होगा, बल्कि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी भी मजबूत करनी होगी।

रोहित से आगे निकल सकते हैं सूर्या अगर सूर्यकुमार यादव आज 33 रन बना लेते हैं, तो वह टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक यह उपलब्धि सिर्फ रोहित शर्मा (4231 रन) और विराट कोहली (4188 रन) ने हासिल की है। सूर्यकुमार ने अब तक खेले गए 103 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2967 रन बनाए हैं।

वहीं, अगर सूर्या 48 रन बना लेते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में 511 रनों के साथ रोहित शर्मा टॉप पर हैं।

भारत में कभी टी-20 सीरीज नहीं जीती न्यूजीलैंड दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 28 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में सफलता मिली है। 3 मैच टाई भी रहे हैं।

भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 टी-20 खेले गए हैं, जहां होम टीम ने 10 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 5 में जीत नसीब हुई। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज भी गंवा दी है। टीम कभी भारत में टी-20 सीरीज भी नहीं जीत पाई।

सूर्या ने सबसे ज्यादा रन बनाए भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी-20 में नाबाद 82 और तीसरे में नाबाद 57 रन बनाए थे। फिलहाल वे सीरीज और टीम दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैच में 179 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टॉप पर हैं।

डफी न्यूजीलैंड के टॉप बॉलर न्यूजीलैंड के लिए ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 169 रन बनाए हैं, उन्होंने पहले टी-20 में 78 और तीसरे में 48 रन बनाए थे। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज जैकब डफी 5 विकेट ले चुके हैं।

बारिश के आसार नहीं पांचवें मुकाबले में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलने वाला है क्योंकि बारिश की दखलअंदाजी देखने को नहीं मिलेगी। दिन भर धूप खिली रहेगी और मौसम अच्छा रहने वाला है। बारिश होने के आसार 4 प्रतिशत हैं, जबकि हवा 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है। शनिवार को टेम्परेचर 22 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

बॉलिंग फ्रैंडली है पिच इस मैदान पर अब तक खेले गए मैचों में अक्सर गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहा है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होने लगती है। ऐसे में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाएगी।

ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड शानदार है। भारतीय टीम ने यहां खेले गए चार टी-20 मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। इस स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 155 है, जबकि सबसे बड़ा स्कोर भारत ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। उस मैच में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 235 रन बनाए थे।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउलकस, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

खबर हटके- मोबाइल सिम से निकाला 30 लाख का सोना:उम्र घटाने के लिए महिला ने खून फिल्टर करवाया; ऑस्ट्रेलिया में पलायन करने लगे लाखों केकड़े

[ad_1]


एक शख्स ने मोबाइल सिम कार्ड से 30 लाख रुपए का सोना निकालने का दावा किया है। वहीं, एक महिला ने 8 साल उम्र घटाने के लिए अपना खून फिल्टर करवाया। उधर, ऑस्ट्रेलिया के सड़कों पर लाखों केकड़ों उतर आए हैं, जो पलायन कर रहे हैं। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… ************* रिसर्च सहयोग: किशन कुमार खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

[ad_2]

Source link

Preity Zinta Birthday Interesting Facts; Underworld Chhota Shakeel

[ad_1]

4 मिनट पहलेलेखक: अभय पांडेय

  • कॉपी लिंक
2004 की फिल्म वीर-जारा में प्रीति जिंटा ने जारा हयात खान का किरदार निभाया था। - Dainik Bhaskar

2004 की फिल्म वीर-जारा में प्रीति जिंटा ने जारा हयात खान का किरदार निभाया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आज 51 साल की हो गई हैं। फिल्म दिल से करियर की शुरुआत करने वाली प्रीति ने दिल चाहता है, कल हो ना हो, कोई… मिल गया, वीर-जारा और कभी अलविदा ना कहना जैसी कई फिल्मों में काम किया।

आज प्रीति जिंटा के बर्थडे के खास मौके पर आइए उनकी जिंदगी को करीब से छूते हैं-

प्रीति का जन्म एक हिमाचली राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में अधिकारी थे। बचपन से पिता की डिसिप्लिन वाली लाइफस्टाइल ने एक्ट्रेस की पर्सनैलिटी पर गहरी छाप छोड़ी, लेकिन जब प्रीति 13 साल की थीं, तब उनके पिता का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया।

उस कार में उनकी मां नीलप्रभा भी थीं। किस्मत से उनकी जान बच गई, लेकिन उनके शरीर की लगभग हर हड्डी, यहां तक कि रीढ़ की हड्डी भी टूट गई। वह करीब एक साल तक बिस्तर पर रहीं।

सिमी गरेवाल के शो में प्रीति ने पिता के साथ हुए हादसे को लेकर बताया था कि हादसे से कुछ दिन पहले उन्हें अजीब सा एहसास हो रहा था। वह स्कूल में रोज न्यूजपेपर पढ़ती थीं और एक दिन उन्होंने अपनी दोस्त शगुन से कहा था कि न जाने क्यों उन्हें लगता है कि वे अपने पिता से जुड़ी कोई बुरी खबर न्यूजपेपर में पढ़ने वाली हैं। जिस पर दोस्त ने कहा था कि तुम पागल हो गई हो।

प्रीति ने शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल में पढ़ाई की।

प्रीति ने शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल में पढ़ाई की।

जब एक्ट्रेस के पिता का एक्सीडेंट हुआ था, उस समय प्रीति स्कूल में थीं। एक सुबह एक नन उन्हें जगाने आईं और बेहद प्यार से कहा कि उन्हें कहीं जाना है। प्रीति को यह अजीब लगा, क्योंकि स्कूल में शरारत के चलते नन आमतौर पर उनसे रूड तरीके से पेश आती थीं। उन्हें सिर्फ इतना बताया गया कि एक छोटा सा हादसा हुआ है।

उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अपनी मां को स्ट्रेचर पर देखा। मां बेहोश थीं। पिता के बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया। अगले दिन जब प्रीति स्कूल लौटीं, तो स्कूल चल रहा था और उन्हें पार्लर में बैठाया गया। वहीं उन्होंने अखबार में अपने पिता की मौत की खबर पढ़ी थी।

प्रीति ने बताया था कि उस घटना पर उन्होंने महीनों तक कोई रिएक्शन नहीं दिया। करीब छह महीने तक वह रोई तक नहीं। उन्हें कभी पिता का शव देखने नहीं दिया गया था, इसलिए उनके मन ने इस सच को स्वीकार ही नहीं किया। फिर एक रात अचानक नींद में उनकी चीख निकल गई और सारा दर्द आंसुओं के साथ बाहर आ गया।

अपने पिता को याद करते हुए प्रीति ने बताया था कि उन्होंने उन्हें हमेशा बराबरी का दर्जा दिया। वह कहते थे कि बेटियों को कमजोर बनाकर नहीं पालना चाहिए। अगर बेटे बैग उठाते थे, तो बेटी भी उठाती थी। अगर बेटी खाना बनाना सीखती थी, तो बेटे भी सीखते थे।

भाई को झगड़े में पत्थर मार दिया था

प्रीति जिंटा बचपन से ही बहुत निडर और शरारती थीं। एक बार उनका अपने बड़े भाई से झगड़ा हो गया। गुस्से में उन्होंने पत्थर उठाकर भाई के सिर पर मार दिया। भाई रोने लगा। तब प्रीति को अपने पापा की बात याद आ गई। उनके पापा हमेशा कहते थे, “राजपूत रोते नहीं हैं।”

प्रीति के दो भाई, दीपांकर और मनीष हैं। दीपांकर भारतीय सेना में अधिकारी हैं, जबकि मनीष अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं।

प्रीति के दो भाई, दीपांकर और मनीष हैं। दीपांकर भारतीय सेना में अधिकारी हैं, जबकि मनीष अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं।

बस फिर क्या था, प्रीति ने भाई को थप्पड़ मारकर कहा, “तुम राजपूत नहीं हो क्या? रोना बंद करो!”

भाई के सिर से खून निकल रहा था, लेकिन वो चुपचाप बैठ गया। तभी मां आ गईं। प्रीति को पता था कि अब तो पिटाई पक्की है, इसलिए वो डर के मारे टेबल के नीचे छुप गईं। पूरी रात वो वहीं सोती रहीं।

घरवालों को लगा कि प्रीति डरकर घर से भाग गई है। पुलिस तक बुला ली गई। सुबह जब घर साफ करने वाली बाई आई, तब पता चला कि प्रीति तो टेबल के नीचे ही सो रही थीं।

प्रीति अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं।

प्रीति अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं।

किताब नहीं थी, फिर भी सब्जेक्ट में टॉप किया

टीवी शो जीना इसी का नाम है में प्रीति की मां ने बताया था कि प्रीति स्कूल में तो खूब पढ़ती थीं, लेकिन घर आकर किताबें कम खोलती थीं। जब उनकी मां को दसवीं के इंग्लिश पेपर से एक दिन पहले पता चला कि प्रीति के पास इंग्लिश की किताब ही नहीं है, तो वो बहुत घबरा गईं और तुरंत बाजार से किताब लाकर दी।

प्रीति को कोई घबराहट नहीं थी, लेकिन मां को लग रहा था कि अब ये फेल हो जाएगी। पर जब रिजल्ट आया तो सब हैरान रह गए क्योंकि प्रीति पूरे हिमाचल प्रदेश में इंग्लिश में फर्स्ट आई थीं।

स्कूल के बाद प्रीति ने शिमला के सेंट बीड्स कॉलेज से अंग्रेजी में ऑनर्स किया और फिर साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन और क्रिमिनल साइकोलॉजी की पढ़ाई की। एक्टिंग में जाने की उनकी प्लानिंग नहीं थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

दिलचस्प तरीके से हुई करियर की शुरूआत साल 1996 में प्रीति अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थीं। वहीं उनकी मुलाकात एक ऐड फिल्ममेकर कुणाल से हुई। बातों-बातों में कुणाल को प्रीति की पर्सनैलिटी इतनी पसंद आई कि दो दिन बाद उन्होंने फोन कर कहा कि उन्होंने एक चॉकलेट का ऐड प्रीति को ध्यान में रखकर लिखा है और उन्होंने प्रीति को ऑडिशन के लिए बुलाया।

प्रीति थोड़ी घबराई हुई थीं, लेकिन उन्होंने सोचा कि ऑडिशन देने से क्या नुकसान होगा? वहां बस चार-पांच लोग होंगे और बात खत्म हो जाएगी, लेकिन जब वह ऑडिशन के लिए पहुंचीं, तो वहां करीब 50 लड़कियां खड़ी थीं। प्रीति घबरा गईं, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत जुटाई और हाथ में चॉकलेट लेकर सिर्फ दो लाइनें बोलीं। वहीं से किस्मत ने करवट ले ली।

एक्ट्रेस ने सिर्फ दो लाइन बोलकर दिखाई और उनका सिलेक्शन हो गया। यह पर्क चॉकलेट का ऐड था। इसके बाद उन्होंने लिरिल का मशहूर ऐड किया और यहीं से उनकी पहचान बननी शुरू हो गई।

प्रीति के पर्क ऐड की टैगलाइन ‘थोड़ी सी पेट पूजा’ काफी मशहूर हुई थी।

प्रीति के पर्क ऐड की टैगलाइन ‘थोड़ी सी पेट पूजा’ काफी मशहूर हुई थी।

सिक्का उछाल फिल्मों में आने का किया था फैसला

प्रीति एक ऑडिशन के लिए गई थीं, तभी उनकी मुलाकात फिल्ममेकर शेखर कपूर से हुई। वो सीढ़ियों से उतर रही थीं, हाथ में दो किताबें थीं। तभी शेखर ने उनसे पूछा, “आप ऑडिशन में क्या करना चाहेंगी?”

प्रीति ने सीधा कहा, “मैं ऑडिशन देने नहीं आई हूं।”

शेखर ने माइक लेकर सबके सामने बोल दिया कि ये लड़की ऑडिशन देने आई है, लेकिन घबरा गई है। प्रीति का चेहरा लाल हो गया और उन्होंने आखिरकार ऑडिशन दे ही दिया।

दो हफ्ते बाद शेखर कपूर ने उन्हें बुलाया और कहा, “क्या आप मेरे साथ ये फिल्म (ता रा रम पम पम) करेंगी?”

प्रीति को यकीन ही नहीं हुआ, उन्होंने सिक्का उछाल करके फिल्मों में काम करने का फैसला किया। हालांकि, यह फिल्म नहीं बन पाई।

फिल्मी करियर की शुरुआत प्रीति की पहली रिलीज हुई फिल्म मणिरत्नम की फिल्म दिल से थी। इसमें उनका रोल भले ही छोटा था, लेकिन उनकी शानदार एक्टिंग ने उन्हें पहचान दिलाई।

जब प्रीति फिल्म दिल से कर रही थीं, तो कई लोगों ने उन्हें डरा दिया कि फिल्म में मनीषा कोइराला उनके रोल को दबा देंगी। प्रीति थोड़ा घबराई हुई थीं, लेकिन सेट पर मनीषा के साथ काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।

फिल्म दिल से में प्रीति जिंटा ने प्रीति नायर का किरदार निभाया था, जो शाहरुख खान के किरदार अमरकांत वर्मा की होने वाली पत्नी थी।

फिल्म दिल से में प्रीति जिंटा ने प्रीति नायर का किरदार निभाया था, जो शाहरुख खान के किरदार अमरकांत वर्मा की होने वाली पत्नी थी।

प्रीति ने कहा था कि इस अनुभव की वजह से आज जब भी कोई नई लड़की उनके साथ काम करती है, तो वो खासतौर पर कोशिश करती हैं कि उसके साथ अच्छे से पेश आएं। लीड रोल के तौर पर वह फिल्म सोल्जर में नजर आई थीं।

सरोज खान की डांट के बाद रो पड़ी थीं

प्रीति जिंटा ने सिमी गरेवाल के शो में बताया था कि जब वह फिल्म क्या कहना की शूटिंग कर रही थीं, तब एक गाने के सीन में वह ठीक से लिपसिंक नहीं कर पा रही थीं। इस बात पर मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान काफी नाराज हो गई थीं।

प्रीति के अनुसार, उसी दिन उन्हें पहली बार असली पैशन का एहसास हुआ। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है मेरा असली जुनून तब शुरू हुआ, जब सेट पर मुझ पर चिल्लाया गया था। मुझे आज भी याद है, मेरी पहली फिल्म क्या कहना के दौरान सरोज जी ने कहा था, ‘कहां से ले आए हो इस लड़की को? इसे यह नहीं पता कि डांस कैसे करना है?’

‘क्या कहना’ प्रीति जिंटा द्वारा साइन की गई पहली फिल्म थी, लेकिन यह साल 2000 में रिलीज हुई। इससे पहले उनकी दिल से, सोल्जर और संघर्ष जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी थीं।

‘क्या कहना’ प्रीति जिंटा द्वारा साइन की गई पहली फिल्म थी, लेकिन यह साल 2000 में रिलीज हुई। इससे पहले उनकी दिल से, सोल्जर और संघर्ष जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी थीं।

प्रीति ने आगे बताया था कि सरोज खान ने गुस्से में यह भी कहा था कि उन्हें लिपसिंक तक नहीं आती और सवाल उठाया कि वह आखिर यहां कर क्या रही हैं। उस पल को याद करते हुए प्रीति ने कहा था, “उस वक्त मैं खुद को बहुत मूर्ख महसूस कर रही थी और रो भी पड़ी थी।”

हालांकि उसी डांट ने उन्हें खुद को बदलने की प्रेरणा दी। प्रीति ने बताया था कि उन्हें तभी समझ आ गया था कि अगर उन्हें फिल्मों में टिकना है, तो आधे मन से नहीं बल्कि पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करना होगा।

कई हिट फिल्मों में काम किया

2003 से 2006 का दौर प्रीति जिंटा के करियर का सबसे बेस्ट टाइम रहा है। कोई मिल गया, कल हो ना हो, वीर जारा, सलाम नमस्ते और कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार की कैटेगरी में ला खड़ा किया।

प्रीति जिंटा ने अंडरवर्ल्ड डॉन के खिलाफ गवाही दी थी

प्रीति जिंटा सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने साहस के लिए भी जानी जाती हैं। साल 2003 में अंडरवर्ल्ड के खिलाफ अदालत में गवाही देना उनके जीवन का सबसे साहसी फैसला माना जाता है।

यह मामला फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके के फाइनेंसर भारत शाह से जुड़ा था, जिन पर मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से संबंध रखने का आरोप लगा था। इस मामले में भारत शाह को गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान प्रीति को 50 लाख रुपए की रंगदारी की धमकी मिली।

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके में सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा थे।

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके में सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा थे।

इस केस में कई बड़े फिल्मी सितारों को गवाह बनाया गया था, जिनमें सलमान खान और शाहरुख खान भी शामिल थे, लेकिन बाद में सभी अपने बयानों से मुकर गए, लेकिन प्रीति ने अदालत में अपने बयान से पीछे हटने से इनकार कर दिया। वह इकलौती गवाह थीं, जिन्होंने अपने पहले दिए गए बयान को कोर्ट में दोहराया और प्रॉसिक्यूटर का साथ दिया।

कोर्ट में गवाही देने के बाद प्रीति को दो महीने तक विटनेस प्रोटेक्शन में रखा गया और वह पब्लिक लाइफ से दूर रहीं। उनके इस कदम की देशभर में सराहना हुई। इसी बहादुरी के लिए उन्हें रेड एंड व्हाइट ब्रेवरी अवॉर्ड्स में माइंड ऑफ स्टील अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

2016 में जीन गुडइनफ से शादी की

प्रीति जिंटा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2016 में अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की और अब वे लॉस एंजिलिस में रहती हैं। 2021 में सरोगेसी के जरिए वे जुड़वां बच्चों की मां बनीं। प्रीति एक्टिंग के अलावा स्पोर्ट्स की फील्ड में भी एक्टिव हैं। वह आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की को ओनर हैं।

प्रीति और जीन के एक बेटे का नाम जय और बेटी का नाम जिया है।

प्रीति और जीन के एक बेटे का नाम जय और बेटी का नाम जिया है।

600 करोड़ की संपत्ति का ऑफर ठुकराया

दिग्गज फिल्म निर्माता कमाल अमरोही के बेटे शानदार अमरोही ने साल 2011 में घोषणा की थी कि वे अपनी 600 करोड़ रुपए की संपत्ति प्रीति जिंटा के नाम कर देंगे। वे प्रीति को अपनी बेटी समान मानते थे क्योंकि उन्होंने एक पारिवारिक विवाद के दौरान शानदार का काफी सपोर्ट किया था।

हालांकि प्रीति ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि उन्हें किसी और की संपत्ति की जरूरत नहीं है और न ही उनका इसमें कोई स्वार्थ है। उन्होंने साफ किया कि वे केवल एक मित्र और मददगार के नाते उनके साथ थीं।

बुर्का पहनकर फिल्म दबंग देखने गई थीं प्रीति जब सलमान प्रीति के टॉक शो: अप क्लोज एंड पर्सनल विद पीजेड में गेस्ट के तौर पर आए, तो एक्ट्रेस ने बताया था कि जब फिल्म दबंग रिलीज हुई थी, तो वह ऑडियंस का रिएक्शन देखने के लिए बुर्का पहनकर गेटी थिएटर गई थीं। फिल्म के दौरान उन्होंने सलमान के कुछ सीन पर बाकी ऑडियंस के साथ सीटियां भी बजाई थीं।

प्रीति जिंटा की आखिरी रिलीज फिल्म 2018 में आई भैयाजी सुपरहिट थी, जिसमें उन्होंने सनी देओल के साथ काम किया था।

प्रीति जिंटा की आखिरी रिलीज फिल्म 2018 में आई भैयाजी सुपरहिट थी, जिसमें उन्होंने सनी देओल के साथ काम किया था।

जल्द बड़े पर्दे में नजर आएंगी प्रीति प्रीति जल्द ही फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल के साथ नजर आएंगी। यह बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है, जिसे राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं और आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2026 में रिलीज हो सकती है।

इसके अलावा चर्चा है कि संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स सीरीज हीरामंडी सीजन 2 में भी उन्हें एक रोल मिल सकता है।

________________________

बॉलीवुड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….

जावेद अख्तर @81, बंटवारे को ऐतिहासिक भूल बताया:आरएसएस की तुलना तालिबान से कर दी थी, बुर्का-घूंघट को व्यक्तिगत पसंद नहीं, ब्रेनवाश का नतीजा कहा

जावेद अख्तर की धारदार कलम ने ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी कालजयी फिल्मों को अमर संवाद दिए, तो उनकी बेबाक जुबान ने समाज, धर्मनिरपेक्षता और राजनीति पर कड़े प्रहार किए। पूरी खबर पढ़ें….

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज, किया स्वागत

[ad_1]


बारां| शहर में वार्ड पार्षद और शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज के नेतृत्व में बारां जिले का एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करवाने वाले धावक मोहित सिंह हाड़ा का स्वागत किया। 26 जनवरी के दिन जिले के खेल संकुल मैदान में निरंतर 26 घंटे की दौड़ लगाकर मोहित सिंह ने बारां जिले, राज्य और देश का नाम रोशन किया। शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी में मोहित सिंह के सम्मान में किया। इस दौरान खेमराज सिंह, पुष्पेंद्रसिंह सिसोदिया, रविंद्र सिंह मिसाई, वीरू शर्मा, बुद्धि नागर, भरत मालवीय, खेमराज मालव, घनश्याम गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

विराट हिन्दू सम्मेलन के लिए बांटे निमंत्रण पत्र, कूपन भी वितरित किए

[ad_1]


सवाईमाधोपुर| विराट हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय के अग्रसेन नगर, माधव नगर कॉलोनी स्थित मंदिर श्री खाटूश्याम परिसर में बाबा के दर्शनार्थ आई महिला श्रद्धालुओं को महिला प्रमुख सोनी शर्मा ने आमंत्रण पत्र दिया। कार्यक्रम संयोजक गिरीश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला प्रमुख द्वारा खाटू मंदिर में आने वाली महिला श्रद्धालुओं को निमंत्रण दिया गया। साथ ही विवेकानंद बस्ती की महिलाओं को कूपन वितरण किया गया।

[ad_2]

Source link

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई भागवत कथा

[ad_1]


बारां| रेलावन के निकट कुंजी गांव में कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। उसके पहले लक्ष्मीनारायण भगवान के मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंची। शुक्रवार को कथावाचक पं. मुकुट बिहारी शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सब ग्रंथन का सार है। चार वेद छह शास्त्र 18 पुराण जिसमें समाहित है। इसलिए भागवत को श्री कृष्ण का वांग मयं स्वरूप माना गया है। जिसके श्रवण मात्र से अर्थ धर्म काम मोक्ष की प्राप्ति होती है। मुख्य यजमान महावीर सिंह, महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, भगवान सिंह ने भागवत कथा का पूजन किया और आरती उतारी।

[ad_2]

Source link

23,830 Indians Attempted Illegal Entry in a Year

[ad_1]

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका में डंकी रूट से एंट्री करने के मामले में बीते एक साल में हर रोज 65 भारतीय पकड़े गए। जनवरी से दिसंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार अमेरिकी बॉर्डर एंड कस्टम ने कुल 23,830 भारतीयों को पकड़ा।

विभाग के मुताबिक एंट्री के मामले घटे हैं, लेकिन इस पर पूरी तरह से रोक नहीं लगी है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में 2024 में कुल 85,119 भारतीय पकड़े गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार एक नया ट्रेंड भी सामने आया है। अमेरिका में एंट्री करते पकड़े गए सभी भारतीय सिंगल एंटिटी यानी अकेले ही थे। कोई भी भारतीय परिवार के साथ नहीं पकड़ा गया। जबकि 2024 में पकड़े गए भारतीयों में से करीब 20 हजार भाई, पत्नी या बच्चों के साथ अमेरिका में अवैध रूप से एंट्री कर रहे थे।

कनाडा-मैक्सिको बॉर्डर के बजाय अब तुर्किये-दुबई रूट से अमेरिका में एंट्री

अमेरिका में कनाडा और मैक्सिको बॉर्डर के बजाय अब तुर्किये-दुबई रूट से अवैध एंट्री के मामले सामने आ रहे हैं। 2025 में कनाडा बॉर्डर पर 6968 जबकि मैक्सिको बॉर्डर पर 1543 भारतीय पकड़े गए।

सबसे ज्यादा 15,319 विभिन्न अमेरिकी शहरों से भारतीय पकड़े गए। सूत्रों के मुताबिक तुर्किये-दुबई रूट से फ्लाइट के द्वारा सीधे अमेरिका में एंट्री कराई जाती है। ज्यादातर केस अमेरिका में वेकेशन वीसा के नाम पर एंट्री और फिर स्टे अवधि को जम्प करने के आ रहे हैं।

अमेरिका से 2025 के दौरान कुल 3254 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया। ये संख्या 2009 के बाद से सबसे ज्यादा है। 16 साल में 18882 को डिपोर्ट हुए।

अमेरिका जाने के लिए डंकी के 3 पड़ाव…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link