उप मुख्यमंत्री का स्वागत

[ad_1]

सवाई माधोपुर| भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य अशोक बैंडवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर पहुंचकर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को त्रिनेत्र गणेशजी की तस्वीर भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। स्वागत करने वालों में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज बैरवा, मंत्री कैलाश चंद बैरवा, उपाध्यक्ष राजेश बैरवा, अरविंद कुमार बैरवा, बाबूलाल तिलकर, पूरण बैरवा, हनुमान महावर, चौथ मल बैरवा, हरिप्रसाद बैरवा, अजय बैरवा आदि शामिल थे।

[ad_2]

Source link

मुनिश्री भरत कुमारजी के दीक्षा दिवस पर जप तप से हुई वर्धापना, लाडनूं के लिए प्रस्थान

[ad_1]


भास्कर न्यूज |सवाई माधोपुर युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री अर्हत कुमार के सानिध्य में तेरापंथ के दशम अधिष्ठाता प्रेक्षाप्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के दीक्षा दिवस पर आदर्शनगर स्थित तेरापंथ भवन में विशेष प्रवचन सभा का आयोजन किया गया। आज ही के दिन 25 वर्ष पूर्व मुनिश्री के सहवर्ती संत मुनिश्री भरत कुमार की दीक्षा भी आचार्य महाप्रज्ञजी के कर कमलों से हुई थी। मुनिश्री अर्हत कुमार ने कहा कि संयम ग्रहण करने से आश्रव द्वार बंद हो जाते है। एक घड़ी का शुद्ध संयम मोक्ष मार्ग के द्वार खोल देता है। दीक्षा रूपांतरण की अभिनव प्रक्रिया है। संयम की प्राप्ति केवल मनुष्य जन्म में ही प्राप्त होती है। इसलिए वह जीव भाग्यवान होता है जो संयम लेकर सीमित सुखों को त्यागकर अनंत सुखों का वरण करता है। जैन साधु की पहचान केवल केश लुंचन से नहीं बल्कि क्लेश लुंचन से हो यही अपेक्षित है। महाप्रज्ञजी जैसे महामनस्वी आचार्य के कर कमलों से दीक्षित भरत मुनि अध्यात्म की ऊंचाइयों का वरण करें यही काम्य है। अपनी दीक्षा की 25वें वर्ष की परिसंपन्नता पर भरत मुनि ने अपने दीक्षा गुरु, वर्तमान आचार्य, अर्हत मुनि, जयदीप मुनि सहित माता-पिता व संयम ग्रहण में सहयोगी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि एक छोटा सा त्याग भी जीवन बदल सकता है। एक साधु के पास संयम रूपी अक्षय निधि होती है। उसका संरक्षण व सार संभाल आवश्यक है। मुनिश्री जयदीप कुमार ने कहा कि भरत मुनि हंसमुख, मृदुभाषी व सदा नित नए के अभिलाषी है। संयम के पथ पर वही चलता जो जागरूक, सहिष्णु व आत्मा के निकट रहने वाला हो। गुरुओं के दिशा बोध से व्यक्ति अनंत सुखों को प्राप्त कर सकता है। श्रावक-श्राविकाओं ने जप तप के माध्यम से गुरु महाप्रज्ञ व भरत मुनि की वर्धापन की। एक साल के लिए त्याग तप को समर्पित नियम ग्रहण किए। मुनि बृंद सवाई माधोपुर क्षेत्र में लगभग एक माह का प्रवास पूर्ण कर गुरु आज्ञा के अनुरूप लाडनूं के लिए रवाना हुए। वे सूरवाल, भगवतगढ़, चौथ का बरवाड़ा, जयपुर होते हुए 400 किलोमीटर का पद विहार करते हुए लाडनूं पधारेंगे।

[ad_2]

Source link

प्रेमानंद महाराज से मिले हरियाणा डिप्टी स्पीकर:मिड्ढा ने पूछा- राजनीति को साधना कैसे बनाऊं, जवाब मिला- समाज को सुख पहुंचाकर

[ad_1]


हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्‌ढा ने वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। कृष्ण मिड्‌ढा ने इस मुलाकात का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। कृष्ण मिड्‌ढा ने प्रेमानंद महाराज से धर्म और करुणा के महत्व और राजनीति को साधना बनाने को लेकर सवाल पूछा। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि निर्णय लेते हुए हमेशा धर्म देखना चाहिए। करुणा से पक्षपात होता है। वहीं, साधना के सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि समाज को सुख पहुंचाना ही सबसे बड़ी साधना है। भगवान का नाम जपते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करें। अब जानिए प्रेमानंद महाराज से कृष्ण मिड्ढा ने क्या पूछा… 3 पॉइंट में डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्‌डा के बारे में जानिए: —————————————– ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा- MLA सतपाल की डांस VIDEO:चलती बस में ठुमके लगाए, नेताओं ने पैसे लुटाए; केरल टूर पर गए
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा और कैथल के पूंडरी से विधायक सतपाल जांबा की केरल ट्रिप का एक वीडियो सामने आया है। दोनों एक बस में साथ-साथ ठुमके लगा रहे हैं। बैकग्राउंड में अमित सैनी रोहतकिया का सॉन्ग भी चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

गोवर्धन जी के लिए श्रद्धालुओं का दल रवाना, कल भंडारा होगा

[ad_1]


श्री त्रिनेत्र गणेश सेवा समिति की ओर से भंडारा के लिए सवाई माधोपुर से गोवर्धन जी (उत्तरप्रदेश) के लिए श्रद्धालुओं का दल बस से रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने बताया कि शनिवार को गोवर्धन जी की पैदल परिक्रमा दी जाएगी। इसके बाद 1 फरवरी को गोवर्धन जी में छोटी परिक्रमा में खंडेलवाल धर्मशाला मे भंडारा लगाया जाएगा, जिसमें भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं के दल में राजेश गोयल, गोविंद मित्तल, कल्पेश अग्रवाल, अशोक गोयल, संजय, गिरिराज सिंघल, गिर्राज नेताजी, शैलेंद्र सिंघल, रोहित सिंघल, केदार गोयल आदि शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

राहुल गांधी की फटकार बेअसर, चरणजीत चन्नी अड़े:न्योता-बैनर में फोटो, फिर भी कांग्रेस रैली से किनारा; कांग्रेस ने दलित सांसद को आगे किया

[ad_1]


राहुल गांधी की फटकार के बावजूद पूर्व CM व जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी जट्‌ट सिख नेताओं के साथ न आने पर अड़ गए हैं। राहुल की दिल्ली मीटिंग के बाद शुक्रवार को लुधियाना के मुल्लापुर दाखा में बड़ी रैली हुई। राहुल की हिदायत के बाद इसमें कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं के आने की उम्मीद थी। बाकी तो सभी नेता पहुंचे लेकिन चरणजीत चन्नी नहीं आए। माना जा रहा है कि पार्टी में बड़ा पद या CM चेहरा बनाने तक उनकी नाराजगी दूर नहीं हो रही। वह CM रहते किए कामों को सोशल मीडिया पर गिना रहे हैं। वहीं चन्नी के दलितों को पार्टी में अपर कास्ट (जट्‌ट सिख) के बराबर भागीदारी न देने के आरोप का भी तोड़ निकाला जा रहा है। कांग्रेस ने पंजाब में चन्नी की जगह अब फतेहगढ़ साहिब सांसद डॉ. अमर सिंह को आगे कर दिया है। कांग्रेस की स्टेट लीडरशिप के इस दांव और राहुल गांधी की हिदायत की अनदेखी के बाद चन्नी को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। BJP उन्हें पहले ही पार्टी में आने का ऑफर दे चुकी है। दूसरी रैली की आयोजक व पार्टी के महासचिव कैप्टन संदीप संधू का दावा है कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को रैली में आने का न्योता दिया था। चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो बैनर व पोस्टरों पर भी लगाई थी। उन्होंने ये जरूर कहा कि चन्नी लोकसभा सेशन में व्यस्त थे, बाकी सभी नेता आए। कांग्रेस पार्टी पूरी एक साथ है। CM चेहरे की दावेदारी छोड़ने को तैयार नहीं चन्नी
कांग्रेस हाईकमान ने घोषणा की कि पंजाब में विधानसभा चुनाव कलेक्टिव लीडरशिप में लड़ा जाएगा। पार्टी किसी को सीएम फेस नहीं बनाएगी। कोई नेता अपने आपको सोशल मीडिया या मीडिया के सामने सीएम फेस पेश न करे। पार्टी के सख्त रवैये के बावजूद चरणजीत सिंह चन्नी सोशल मीडिया पर अपनी सरकार के कार्यों को गिनाकर खुद को सीएम का दावेदार पेश कर रहे हैं। चन्नी आप सरकार के साथ अपनी सरकार की तुलना करने की रील पर रील पोस्ट कर रहे हैं। कांग्रेस अमर सिंह को मनरेगा का शिल्पकार बता रही
कांग्रेस 2027 के चुनाव से पहले अब चरणजीत चन्नी के विकल्प के तौर पर सांसद अमर सिंह का कद बड़ा करने में जुटी हुई है। मुल्लापुर दाखा में हुई रैली में प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि जब डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने मनरेगा कानून बनाया था तो उसे तैयार करने वाले अफसर अमर सिंह ही थे। चन्नी को राहुल गांधी की मीटिंग में ही मिल चुके थे संकेत
कांग्रेस हाईकमान चुनाव को लेकर किसी नेता की ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं करेगा, इसके संकेत चन्नी को 22 दिसंबर को दिल्ली में राहुल गांधी की मीटिंग में ही संकेत मिल गए थे। जहां चरणजीत चन्नी के अलावा यहां पर दूसरे दलित लीडर सांसद अमर सिंह को भी बुलाया गया था। इसलिए माना जा रहा है कि चन्नी वहीं संकेत समझ चुके थे। अमर सिंह को क्यों प्रमोट कर रहे जट्‌ट सिख नेता
पंजाब के कांग्रेसियों को लग रहा है कि 2027 में एंटी इनकंबेंसी के चलते AAP सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी। विकल्प के तौर पर लोग कांग्रेस को ही चुनेंगे। अगर चन्नी को कमान मिल गई तो सरकार बनने की सूरत में सीएम चेहरे पर उनका दावा ज्यादा मजबूत होगा। इसके उलट सांसद अमर सिंह 2021 में ही हाईकमान को मना कर चुके हैं कि नई लीडरशिप को मौका दिया जाए। ऐसे में कांग्रेस के जट्‌ट सिख नेताओं को उम्मीद है कि चन्नी को किनारे करने के बाद अगर सरकार आई तो फिर कुर्सी को लेकर उनका दावा भी मजबूत हो सकता है। चन्नी का बयान कांग्रेस के लिए बनी चिंता
चरणजीत चन्नी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस की SC सेल की मीटिंग में साफ कहा था कि पंजाब में कांग्रेस प्रधान, CLP लीडर, महिला कांग्रेस प्रधान सब अपर कास्ट (जट्‌ट सिख) हैं, दलित कहां जाएं। उन्हें कोई बड़ा पद देते नहीं और चुनाव में सारा काम कराने की उम्मीद करते हो। कांग्रेस के लिए ये चिंता इसलिए है क्योंकि पंजाब में 32% वोट दलित समुदाय के हैं। दोआबा की 23 सीटों पर हार-जीत में उनके वोट डिसाइडिंग फैक्टर हैं। दलित समुदाय पहले ही राजा वड़िंग की पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बूटा सिंह को लेकर की बयानबाजी को लेकर नाराज है। ऐसे में अब दलितों को तरजीह न दी तो नुकसान होना तय है। सफाई भी देते फिर रहे कांग्रेस नेता
चन्नी का बयान बाहर आने के बाद हुए सियासी धमाके के बाद कांग्रेस ने अब हर मंच पर सफाई देनी शुरू कर दी है। प्रधान राजा वड़िंग ने हर मंच पर कहना शुरू कर दिया कि कांग्रेस पार्टी जातपात की राजनीति नहीं करती है। पार्टी में कोई दलित नहीं कोई जट्‌ट नहीं कोई अपर कास्ट नहीं। सभी पार्टी के लीडर हैं। ऐसा कहकर पार्टी नेता चन्नी के बयान को काटने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी में शुरू हुई दलित Vs अपर कास्ट की जंग से बाकी नेता भी घबराए हुए हैं। उन्हें डर है कि कहीं इस बार गुटबाजी उनका काम न बिगाड़ दे। मुल्लापुर दाखा रैली में सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तो मंच से ही कह दिया कि कांग्रेस को कांग्रेसी ही हराते हैं पर इस बार टांग मत खींचना।

[ad_2]

Source link

जोधपुर में 3 फरवरी को बन्द रहेगी पानी की सप्लाई:4 और 5 फरवरी का शेड्यूल भी बदलेगा, पाइप लाइनों के रख-रखाव और सफाई के काम होंगे

[ad_1]


जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 3 फरवरी को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बन्द रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचईडी) नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 3 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 4 फरवरी को तथा 4 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 5 फरवरी को की जाएगी। इन इलाकों में बदलेगा शेड्यूल वहीं,झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर, एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 3 फरवरी को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी। इन क्षेत्रों में 4 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति दिनांक 5 फरवरी को एवं 5 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 6 फरवरी को होगी।

[ad_2]

Source link

रेलूराम हत्याकांड के दोषी बेटी-दामाद दोबारा जेल जा सकते हैं:सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई पर रोक लगाई, हाईकोर्ट को दोबारा विचार करने के आदेश

[ad_1]


हिसार में पूर्व विधायक रेलूराम हत्याकांड मामले में दोषी बेटी सोनिया और दामाद संजीव की बेल पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। साथ ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को समयपूर्व हुई रिहाई पर दोबारा विचार करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने 9 दिसंबर को उम्रकैद की सजा काट रहे संजीव और सोनिया को 2 महीने की अंतरिम जमानत दी थी। इसके बाद रेलूराम के भतीजों ने सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले तो को चुनौती दी थी। हांलाकि जस्टिस दीपांकर दत्ता और सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने कहा कि कंटमप्रेरी अथॉरिटी द्वारा रिव्यू प्रोसेस जारी रहेगी, मगर अंतिम निर्णय को पब्लिक नहीं किया जाएगा। न ही इसे लागू किया जाएगा। बता दें कि 23 अगस्त 2001 में हिसार के लितानी गांव में फॉर्म हाउस में सोनिया ने पति संजीव के साथ मिलकर प्रॉपर्टी के लालच में पिता रेलूराम पूनिया (50), उनकी पत्नी कृष्णा देवी (41), बच्चे प्रियंका (14), सुनील (23), बहू शकुंतला (20), पोता लोकेश (4) और दो पोतियों शिवानी (2) तथा 45 दिन की प्रीति की हत्या कर दी थी। 2 पॉइंट में पढ़िए अब सोनिया-संजीव का क्या होगा… अब सिलसिलेवार पढ़िए क्या है पूरा मामला… 2001 में बेटी-दामाद ने की थी 8 हत्याएं: 23 अगस्त 2001 को हिसार के लितानी गांव के फार्म हाउस में पूर्व विधायक की छोटी बेटी सोनिया ने जमीन के लालच में 8 हत्याएं कर दी थी। इसमें पिता रेलू राम पूनिया (50), उनकी पत्नी कृष्णा देवी (41), बच्चे प्रियंका (14), सुनील (23), बहू शकुंतला (20), पोता लोकेश (4) और दो पोतियों शिवानी (2) तथा 45 दिन की प्रीति की हत्या हुई थी। 2014 में सजा को उम्रकैद में बदला: इसके बाद रेलूराम के भतीजों की शिकायत पर पुलिस ने पानीपत से एक महीने बाद ही संजीव को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में 2004 में हिसार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने संजीव और सोनिया को फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे 2007 में सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा। इसके बाद 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने दया याचिका में देरी का हवाला देते हुए सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। 6 अगस्त, 2024 को दी सजा को चुनौती: सोनिया और संजीव ने 6 अगस्त 2024 के उस आदेश को चुनौती दी, जिसमें कहा गया था कि संजीव को अपनी पूरी जिंदगी जेल में बितानी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कमेटी ने उनकी जेल में रहने के दौरान के व्यवहार, पढ़ाई, सुधार के लिए किए गए कामों और पुनर्वास योजनाओं पर ध्यान ही नहीं दिया। हाईकोर्ट ने दिसंबर में दोनों को जमानत दी: इसके बाद सोनिया और संजीव ने होईकोर्ट में जमानत एप्लिकेश फाइल की। होईकोर्ट के आदेश पर 9 दिसंबर 2025 को दोनों कोर्ट को जमानत मिली थी। हांलाकि इसके बाद रेलूराम के दोनों भतीजों ने उकलाना थाने पहुंचकर अपनी जान को खतरा बताया था। इसके बाद डॉयल 112 की एक गाड़ी कई दिनों तक उनकी कोठी पर तैनात रही। अब पढ़िए 8 लोगों के मर्डर की पूरी कहानी…

[ad_2]

Source link

शिविर में मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी

[ad_1]


चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक के ग्राम पांचोलास में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष सवाई माधोपुर के निर्देश के तहत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पीएलवी मोर सिंह गुर्जर ने शिविर के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कानून की जानकारी के अभाव में आमजन को ना तो सरकारी योजना का सही से लाभ मिल पाता है। नाही अपराध के बारे में जानकारी हो पाती है। उन्होंने भारतीय संविधान के तहत आम नागरिक को दिए गए अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य के बारे में भी बताया। इस दौरान निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देते हुए लोगों की समस्याएं भी सुनी गई। इसमें महिला ग्यारसी ने शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगने तथा उसे हुए नुकसान के बारे में बताया। जिस पर उसे मुआवजा किस प्रकार मिल सकता है। इसके बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशासक राजेश गुर्जर ग्राम विकास अधिकारी नवीन रावत आदि लोग मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

वन कर्मियों पर हमला करने वाले 9 जनों को तीन -तीन साल की जेल

[ad_1]

बारां| वन विभाग के प्लांटेशन की भूमि पर अवैध कब्जा करने और कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में एससी-एसटी कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 9 आरोपियों को दोषी मानते हुए तीन-तीन साल के कारावास और 6-6 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। विशिष्ट लोक अभियोजक हरिओम मीणा ने बताया कि 5 जुलाई 2017 को केलवाड़ा रेंजर को सूचना मिली थी कि ग्राम महोदरा में ट्रैक्टरों से प्लांटेशन भूमि पर अवैध हंकाई की जा रही है। सूचना पर रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां प्लांटेशन में बनी ट्रेंच और पौधों को नष्ट कर ट्रैक्टरों से हंकाई की जा रही थी। वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी फरार हो गए। इस दौरान विभाग ने एक ट्रैक्टर मौके से जब्त कर लिया। जब जब्त ट्रैक्टर को केलवाड़ा रेंज लाया जा रहा था, तभी रास्ते में बड़ी संख्या में आरोपियों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया और जबरन जब्त ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए। । हमले में कर्मचारियों को चोटें आईं। इसके बाद 6 जुलाई को वन विभाग ने 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। मामले की सुनवाई एससी-एसटी कोर्ट के विशिष्ट न्यायाधीश लोकेश कुमार शर्मा ने करते हुए फैसला सुनाया। जिसमें आरोपी श्रीकिशन किराड़, पप्पू, सुनील, संतोष कुमार, खुशहाल उर्फ दिलखुश, देवेंद्र, कुलदीप, गुरुदत्त और गणेशलाल को दोषी ठहराया। कोर्ट ने सभी को तीन-तीन साल का कारावास और 6-6 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

[ad_2]

Source link

कोयला में मनाया वार्षिक उत्सव, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

[ad_1]


कोयला| कस्बे में स्थित आशापुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रधानाचार्य भैरूलाल सुमन, बृजसुंदर मेहता, हंसराज भाटी, शेख अब्दुल वाहिद रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालक गोविंद सिंह हाड़ा ने बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन ओम प्रकाश चौरसिया ने किया। इस दौरान पूरणमल नागर, हिमांशी चौरसिया, अनिरुद्ध सिंह हाड़ा, संगीता मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link