सलूंबर के उदपुरिया जांगीर में विकास कार्यों का लोकार्पण:नवीन पंचायत भवन, पशु उपस्वास्थ्य केंद्र और खेल मैदान बाउंड्री का उद्घाटन

[ad_1]


सलूम्बर जिले के सराड़ा मंडल की ग्राम पंचायत उदपुरिया जांगीर में शुक्रवार को विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। सलूम्बर विधायक शांता अमृतलाल मीणा ने नव निर्मित पंचायत भवन, पशु उपस्वास्थ्य केंद्र बेहूती और खेल मैदान की बाउंड्री दीवार बेहूती का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक मीणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, जबकि पशु उपस्वास्थ्य केंद्र से पशुपालकों को सुविधा मिलेगी। खेल मैदान की बाउंड्री युवाओं को सुरक्षित खेल वातावरण प्रदान करेगी। लोकार्पण समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष सराड़ा करण जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज चौबीसा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वालजी पटेल, मंडल उपाध्यक्ष विजय मंडावत और वीरेंद्र पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पंचायत भूमि भामाशाह विजय सिंह, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता वालजी सुथार, उदपुरिया जांगीर के सरपंच लक्ष्मण मीना और उपसरपंच भगवती गायरी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मंडल स्तरीय चावण्ड में 24 जनवरी को आयोजित होने वाली ‘वीबी जी राम जी’ कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। ग्रामवासियों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की उम्मीद जताई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *