डीडवाना-कुचामन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल चौधरी सस्पेंड:व्यापारियों से ज्यादा शुल्क वसूले जाने के बाद कलेक्टर ने दिया आदेश

[ad_1]


डीडवाना-कुचामन जिले में खाद्य रजिस्ट्रेशन के लिए व्यापारियों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने के आरोप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार नावां उपखंड के मारोठ कस्बे में हाल ही में एक खाद्य सुरक्षा शिविर आयोजित किया गया था। इस दौरान व्यापारियों से ज्यादा शुल्क वसूले जाने की शिकायतें सामने आई थीं।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने बाबूलाल चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान बाबूलाल चौधरी का मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय, डीडवाना-कुचामन निर्धारित किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नियमों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *