वसंती बूंदों में बरसी सर्दी:दिनभर चली ठंडी हवाएं, दिन का पारा 10 और रात का 4 डिग्री गिरा, आज भी चलेगी शीतलहर
[ad_1]
![]()
इस बार बसंत पंचमी के दिन से ही कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार रात में हुई बूंदाबांदी के बाद जब सुबह सूरज की किरण खिली तो हर तरफ शीत लहर का कहर था। कोहरा भी छाया रहा। उत्तर भारत के पहाड़ों से आ रही हवा ठंडी होने के साथ ही कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी। हर कोई दिनभर शीत लहर की वजह से ठिठुरता नजर आया। ठंडी हवा शरीर को शूल की तरह चुभ रही थी। दिनभर लोग ऊनी कपड़ों से लदे नजर आए। एक ही दिन में कड़ाके की सर्दी से दिन का पारा 10 डिग्री तक गिर गया। रात के पारे में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कड़ाके की सर्दी से आमजन परेशान है। भास्कर एक्सप्लेनर – आज 20-25 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलेगी पिछले 24 घंटों में मौसम के मिजाज में जो बदलाव आया है, वह हैरान करने वाला है। इस सीजन में पहली बार एक ही दिन में 10 डिग्री तक दिन का पारा गिर गया। एक दिन पूर्व गुरुवार को बाड़मेर का पारा 29.3 डिग्री था, जो शुक्रवार को 19.8 डिग्री पर पहुंच गया। इसी तरह रात का पारा गुरुवार को 13.4 डिग्री था, जो शुक्रवार को 9.4 डिग्री पहुंच गया। शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली रही, लेकिन शीत लहर से कड़ाके की सर्दी से गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अब शनिवार को तेज कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है। शनिवार काे बाड़मेर जिले में इस सीजन की सबसे तेज शीत लहर की संभावना है। मौसम विभाग ने 20-25 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। इससे दिन में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। रात का पारा रिकाॅर्ड स्तर पर कम होने की संभावना पिछले सालों में जनवरी में न्यूनतम पारा 5.8 डिग्री से नीचे नहीं गया है। इस साल भी 5.8 डिग्री तक पहुंचा था। अब एक बार फिर कड़ाके की सर्दी से शनिवार को रात का पारा गिरने से रिकाॅर्ड टूट सकता है। रात का पारा करीब 5 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 1 जनवरी 2020 को जनवरी में न्यूनतम पारा 5.8 डिग्री था। इसके बाद 5 सालों में न्यूनतम पारा 6 से 7.8 डिग्री तक रहा था।
[ad_2]
Source link
