ब्यावर में सफाई शुल्क का विरोध, वापस लेने की मांग:नगर परिषद के निर्णय को जनविरोधी बताया, प्रदर्शन की चेतावनी
[ad_1]
![]()
ब्यावर नगर परिषद की ओर से आमजन पर लगाए गए सफाई शुल्क के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ब्यावर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने नगर परिषद के इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। मांग नहीं मानने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। AAP पदाधिकारियों ने बताया कि नगर परिषद पहले से ही नागरिकों से कॉमर्शियल टैक्स, निर्माण शुल्क और विकास शुल्क सहित कई प्रकार के कर वसूल रही है। ऐसे में सफाई शुल्क लगाना आम आदमी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा, जिससे शहर की जनता में असंतोष है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर परिषद को पूर्व की तरह बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सफाई व्यवस्था संचालित करनी चाहिए। पार्टी ने इस शुल्क को अनुचित बताते हुए जनहित में इसे वापस लेने की मांग की है। सफाई शुल्क का निर्णय वापस लेने की मांग
आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर से इस मामले में हस्तक्षेप कर नगर परिषद को सफाई शुल्क का निर्णय वापस लेने के निर्देश देने का अनुरोध किया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो जनहित में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
यह ज्ञापन आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग के जिलाध्यक्ष शंकर लाल प्रजापति के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान लीगल विंग जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेश बंसल, ओबीसी विंग जिलाध्यक्ष बाबूलाल सैन, खीयांराम सिगारिया, एडवोकेट नीलेश बुरड, एडवोकेट गजेंद्र सिंह, एडवोकेट महेश बारूपाल, राजू रावत और लीलाधर दाधीच सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link
