प्रतिनियुक्ति-पदस्थापन सिस्टम का असर:नियम 30 छात्रों पर एक शिक्षक का लेकिन 112 स्कूलों में हालात इसके उलट, 5 विद्यार्थियों पर 7 शिक्षक
[ad_1]
![]()
जिले के महात्मा गांधी विद्यालयों में 2025 की शिक्षक पदस्थापन और प्रतिनियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार विद्यालयों में विद्यार्थियों से ज्यादा शिक्षकों की संख्या है। उच्चैन के महात्मा गांधी विद्यालय गलपट्टी में 5 विद्यार्थियों पर 7 शिक्षक, नगला छितर में 15 विद्यार्थियों पर 8 शिक्षक व सेवर ब्लॉक में महात्मा गांधी विषदा में 57 विद्यार्थियों 8 शिक्षक व श्रीनगर में 33 विद्यार्थियों पर 7 शिक्षक तैनात है। इसके अलावा सेवर ब्लॉक के सबसे बड़े विद्यालय जघीना में 198 विद्यार्थियों पर 20 शिक्षक, पीपला में 184 विद्यार्थियों पर 20 शिक्षकों की तैनाती है, जबकि नियम 30 विद्यार्थियों पर 1 शिक्षक की नियुक्ति होनी चाहिए। वर्ष 2025 में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महात्मा गांधी विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती की गई थी। भर्ती के बाद बड़ी संख्या में शिक्षक अपने गृह क्षेत्र में पदस्थापन पाने के उद्देश्य से महात्मा गांधी विद्यालयों में समायोजित हो गए, जिनको एक वर्ष के लिए विद्यार्थियों का अनुपात विद्यालय में देखे बिना एक साल के लिए डेप्युटेशन (प्रतियुक्ति) दे गई। इसका असर यह हुआ कि जिन क्षेत्रों में छात्र संख्या सीमित थी, वहां भी शिक्षकों की भरमार हो गई। इस कारण महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुुपात पूरी तरह बिगड़ गया है। यह हुआ असर… सीमित छात्र संख्या वाले विद्यालयों में अब हो गई शिक्षकों की भरमार ऐसे समझें महात्मा गांधी विद्यालयों में विद्यार्थियों की हाल
1- महात्मा गांधी गिलगिलिया पट्टी (उच्चैन) में कक्षा 1 में 1 एडमिशन, 2 में शून्य, 3 में शून्य, 4 में 2, 5 में शून्य, 6 में 2 सहित कुल 5 एडमिशन हुए है।
2- महात्मा गांधी नगला छितर (उच्चैन ब्लॉक) में कक्षा 1 में 5 एडमिशन, कक्षा 2 में 1, कक्षा 3 में 1, कक्षा 4 में 3, कक्षा 5 में 2, कक्षा 6 में 1, कक्षा 7 में 2 एडमिशन मिलाकर 15 एडमिशन हुए हैं।
3- महात्मा गांधी श्रीनगर (सेवर ब्लॉक) कक्षा एक में 8 एडमिशन, 2 में 1, 3 में 2, 4 में 5, 5 में 6 और कक्षा 7 में 7 सहित कुल 33 एडमिशन हुए हैं।
4- महात्मा गांधी विषदा (सेवर) कक्षा 1 में 12 एडमिशन, 2 में 9, 3 में 7, 4 में 7, 5 में 4 , 6 में 8, 7 में 5, कक्षा 8 में 5 सहित कुल 57 एडमिशन हैं। “पिछली सरकार में हिंदी मीडियम स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम कर दिया था, हमने विरोध भी किया एक ही ग्राम पंचायत में 2-2 महात्मा गांधी विद्यालय खोल दिए गए थे। वहीं, हाल में शिक्षकों के पदस्थापन किए हैं। विद्यार्थियों से अधिक शिक्षकों का पदस्थापन कर दिया।”
-होतीलाल जेमन, सियाराम संगठन जिलाध्यक्ष “एक- दो दिन में डाटा एकत्रित कर बताता हूं। शिक्षक पदस्थापन विषय की जानकारी नहीं है।”
-बृजेश सिंह, सहायक निर्देशक
[ad_2]
Source link
