पति के साथ बाइक पर जा रही पत्नी की मौत:एमपी में हुआ हादसा-झालावाड़ में तोड़ा दम, बाइक ने मारी थी टक्कर

[ad_1]


पति के साथ बाइक पर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात बाइक ने इनकी बाइक को टक्कर मारी थी। यह हादसा मध्यप्रदेश के सोयतकला में पिड़ावा रोड पर हुआ। घायल महिला ने झालावाड़ में एसआरजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल भीम सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सोयतकला थाना क्षेत्र के देवली निवासी कौशल्या बाई (50) पत्नी ऊंकार प्रजापति के रूप में हुई है। यह हादसा सोयतकला में पिड़ावा रोड पर गिट्टी क्रेशर के पास समय हुआ। सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर
कौशल्या बाई अपने पति ऊंकार प्रजापति के साथ बाइक सवार होकर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कौशल्या बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पति ऊंकार प्रजापति के पैर में चोट आई है। गंभीर हालत में कौशल्या बाई को झालावाड़ अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरूवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *