युवाओं को 10 लाख तक का लोन, ब्याज सरकार देगी:मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत मिलेगा लाभ
[ad_1]
![]()
झालावाड़ में ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ के तहत आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने या मौजूदा व्यवसाय का विस्तार करने के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इस ऋण पर लगने वाला ब्याज सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बनाना है। सरकार ऋण पर ब्याज अनुदान के साथ-साथ 10 प्रतिशत तक (अधिकतम 50 हजार रुपए) की मार्जिन मनी सहायता भी प्रदान करेगी। ऋण की अवधि 5 वर्ष निर्धारित की गई है। झालावाड़ जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक शंभू सिंह रावत ने बताया कि यह योजना नए उद्योग स्थापित करने या पुराने उद्यमों के आधुनिकीकरण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसमें सेवा और व्यापार दोनों क्षेत्र शामिल हैं। आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह राजस्थान का मूल निवासी हो। इच्छुक पात्र युवा अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, झालावाड़ कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
ऋण के लिए आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और प्रोजेक्ट रिपोर्ट आवश्यक दस्तावेज हैं। योजना में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ऋण राशि की सीमा तय की गई है। 8वीं से 12वीं पास युवाओं को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र के लिए 3.5 लाख रुपए और विनिर्माण क्षेत्र के लिए 5 लाख रुपए तक का ऋण मिलेगा। इसी प्रकार, स्नातक या आईटीआई धारकों को सेवा एवं व्यापार के लिए 5 लाख रुपए और विनिर्माण के लिए 10 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा।
[ad_2]
Source link
