पर्यटन विकास निगम:52 मिनट के शो में मुगल शासकों का दबदबा ही गूंज रहा, नई ​स्क्रिप्ट में ‘वैवाहिक संबंधों के समझौते’ ‘वफादारी की सौगंध’ जैसे बदलाव

[ad_1]


आमेर महल में चल रहे लाइट एंड साउंड शो में बड़ा परिवर्तन किया जा रहा है। इसके लिए पर्यटन विकास निगम ने 18 करोड़ का टेंडर लगाया है, जिसमें देश की 6 बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि इसके साथ विवाद भी शुरू हो गए हैं। तीन बड़ी कंपनियों ने टेंडर को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। विवाद की जड़ बजट और फर्म विशेष को लाभ पहुंचाने को लेकर रस्साकशी है। 7-8 माह से यही चल रहा है कि शो को इतने भारी बजट पर बदला ही क्यों जा रहा है, जबकि इसे लेकर कोई शिकायत ही नहीं है? पड़ताल में आया कि मशहूर लेखक, गीतकार गुलजार द्वारा लिखी शो की स्क्रिप्ट में बदलाव की तैयारी है। अभी स्क्रिप्ट में आमेर के तत्कालीन शासकों की बजाए मुगलों को ज्यादा वजन मिला है। इसमें अकबर से वैवाहिक संबंध के लिए पहल और फिर पुश्त दर पुश्त वफादारी जैसी बातों को हटाया जा सकता है। राजपूत शासकों और खासकर मानसिंह के सम्मान-योगदान को तरजीह मिल सकती है। विभागीय बैठकों में मिले संकेत के बाद टेंडर के दस्तावेज में स्क्रिप्ट बदलने की बात है। जब इसमें बदलाव होगा तो वॉयस ओवर भी नए सिरे से रिकॉर्ड होगी। फिलहाल स्क्रिप्ट को अमिताभ बच्चन ने नवाजा है। यही दोनों बातें इसे देश के दूसरे लाइट एंड साउंड शो से अलग मुकाम पर खड़ा करती हैं। शिकायत… आखिर शिवाजी के पहले छत्रपति क्यों नहीं? आमेर महल के नीचे मावठे के बीच बनी केसर क्यारी से महल की लंबी-चौड़ी दीवारों पर लाइट एंड साउंड के जरिए शो को देखना-सुनना काफी लोकप्रिय है। इनमें कई लोगों खासकर महाराष्ट्र से आने वालों ने शिवाजी के नाम को कई जगह बगैर छत्रपति की महिमा के बोलने को लेकर महल प्रशासन से लिखित में आपत्तियां की हैं। इतनी दरें, समय पर एसीएस का गोलमोल जवाब “मेरे पास टेंडर को लेकर फर्मों की अपील आई है। (आखिर इतना बजट?) 18 करोड़ का टेंडर है, अभी रेट नहीं खोली। संभव है दरें कम भी जाएं। वैसे मुझे इसके अलावा जानकारी नहीं है। मंत्री से बात करेंगे।” -प्रवीण गुप्ता, एसीएस, पर्यटन शो में यह सब, ​चित्तौड़ के काम की मनाही शो 52 मिनट का है। इसे थोड़ा कम कर अतिरिक्त शो पर भी विचार है। स्क्रिप्ट में ‘मुगलों से वैवाहिक संबंध जैसे समझौते’, पहले अकबर के दरबार में बेटी का हाथ देने की बात, राजा भारमल की वफादारी की सौगंध, ‘अकबर के सेनापति मानसिंह के साथ महाराणा प्रताप का भोजन से इंकार’, ‘बगावतों से निपटने को मानसिंह को अकबर की जिम्मेदारियां’ आदि को कम किया जा सकता है। सरकार ने चित्तौड़ में लाइट एंड साउंड शो को अपग्रेड करने की बात बजट में कही थी, लेकिन विभाग ने इंकार कर दिया। 2006-07 में शो शुरू किया था तब सरकार और फर्म ने बजट लगाया था। अब फर्म और उनके भरोसे निगाहें शो में बदलाव के लिए भारी-भरकम बजट पर भी निगाहें मानी जा रही हैं।

[ad_2]

Source link

कर्मचारी चयन बोर्ड:11 साल से कर रहे थे खेल; 5 चेयरमैन मिले, फिर भी OMR शीट स्कैन का घपला नहीं पकड़ा

[ad_1]


एसओजी की गिरफ्त में आए तत्कालीन उपनिदेशक (सिस्टम एनालिस्ट) संजय माथुर और प्रोग्रामर प्रवीण गंगवाल 2014 से कर्मचारी चयन बोर्ड में जमे हुए थे। इन्होंने 2018 की भर्तियों में ओएमआर शीट स्कैनिंग और अंकों में हेरफेर कर अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाया। यह हेराफेरी बिना सिस्टम तक सीधी पहुंच के संभव ही नहीं थी। एडीजी विशाल बंसल ने बताया 2014 से अब तक की भर्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इन दोनों कर्मचारियों के कार्यकाल में बोर्ड को 5 चेयरमैन मिले, लेकिन सिस्टम में गड़बड़ चल रही थी, किसी को भनक नहीं लगी। एसओजी की कार्रवाई ने भी बोर्ड के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए हैं। 2018 की तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं-सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता), प्रयोगशाला सहायक और कृषि पर्यवेक्षक में ओएमआर शीट में मनमर्जी से नंबर बढ़ाए। 2014 से चेयरमैन बदलते रहे, पर दोनों जमे रहे कंपनी बदली, लेकिन स्टाफ वही बोर्ड में चार चेयरमैन बदलने के बावजूद सिस्टम सेक्शन में अधिकारी-कर्मचारी वही थे। इनकी गतिविधियों पर कोई प्रभावी निगरानी नहीं की गई। नतीजा यह हुआ कि शिकायतें आती रहीं, लेकिन फाइलों में दबी रहीं और घपले चलते रहे। इसके बाद 3 अन्य कंपनियां काे काम मिला। आशंका है कि उनसे भी यह गठजोड़ चलता रहा।

[ad_2]

Source link

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के हुब्बल्ली में माराठा गली स्थित सुखासागर मेट्रो मॉल में गुरुवार रात को भीषण आग लग गई। मॉल का चौथा और पांचवां फ्लोर में फैली है। आग से फर्नीचर, कपड़े और अन्य रिटेल सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हुब्बल्ली-धारवाड़ पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए तीन फायर इंजन पहले ही मॉल में तैनात हैं, जबकि आसपास के इलाकों से अतिरिक्त वाहन और दमकल टीमें भेजी जा रही हैं। आग लगातार तीन घंटे से अधिक समय से जल रही है।

आग चौथे फ्लोर से शुरू हुई और ऊपर के फ्लोर तक फैल गई। प्रत्येक फ्लोर पर लगभग 4,000-5,000 वर्ग फीट क्षेत्र प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड:SOG का भोपाल-सीहोर सर्च; सीए ऑफिस से गायब हुए दस्तावेज जब्त

[ad_1]


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पीटीआई भर्ती-2022 में फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हासिल करने के मामले में एसओजी का भोपाल और सीहोर में बुधवार को शुरू हुआ सर्च गुरुवार को पूरा हो गया। श्री सत्यसाईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस कैंपस सहित चार ठिकानों पर 5 टीमों के 40 सदस्यों ने छापेमारी शुरू की थी। सर्च के दौरान चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब यूनिवर्सिटी के सीए के ऑफिस से कुछ रिकॉर्ड गायब मिला। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। इसमें एक व्यक्ति सीपीयू और लैपटॉप लेकर निकलता दिखा। उसकी पहचान कर लैपटॉप और सीपीयू बरामद कर लिया। टीम ने करीब 10 साल पुराना रिकॉर्ड भी लिया है। अब इसकी जांच की जाएगी। अब तक की जांच में सामने आया है कि भर्ती में 67 उम्मीदवारों को इसी यूनिवर्सिटी की डिग्री के आधार पर नौकरी मिली। ये दस्तावेज व डिग्रियां फर्जी तरीके से ली गई हैं। अब दस्तावेज सत्यापन के समय यूनिवर्सिटी की डिग्री नहीं मिली।

[ad_2]

Source link

पानीपेच प्रेम नगर में वारदात:शादी से इंकार किया, देवर ने भाभी के गले, सीने व पेट में चाकू से सात वार किए, मौत

[ad_1]


नेहरू नगर पानीपेच की प्रेम कॉलोनी में गुरुवार शाम साढ़े सात बजे देवर ने चाकू से गोदकर भाभी की हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने लहूलुहान महिला को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रिश्ते में लगने वाली भाभी से शादी करना चाहता था। उसके ममेरे भाई की एक साल पहले मौत हो चुकी थी। भाभी के इनकार करने पर उसने हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में गले सीने व पेट में चाकुओं से सात वार मिले। एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि पूनम कटारिया (30) अपने बेटे विराट (12) और हिमांशु (8) के साथ प्रेम कॉलोनी नेहरू नगर में रहती थी। पति लक्की कटारिया की एक साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मां की मौत से बेखबर मासूम; पड़ोसियों ने मन बहलाने टीवी के सामने बैठाया मां की मौत से बेखबर बड़े बेटे विराट और छोटे बेटे हिमांशु की नजर दरवाजे पर अटकी थी। मन बहलाने पड़ोसियों ने छोटे बेटे को टीवी देखने बैठा​ दिया। भूख लगी थी, पर किसी को कुछ नहीं बोला। उन्हें आदत थी- मम्मी आएंगी, तब ही खाना बनेगा। पास कमरे में बैठा बड़ा बेटा चौक में भीड़ देखकर कुछ समझने की कोशिश कर रहा था। उसे लग रहा था- मां को ज्यादा देर हो गई। वह छोटे भाई को समझा नहीं पाया। बहन ललिता ने बताया कि पूनम तीन घरों में खाना बनाती थी। सुबह 8 बजे घर से निकलती और साढ़े 11 बजे लौटती थीं। शाम को 6:30 बजे जाती और 7.30 बजे आती थी। 3 साल से शादी का दबाव बना रहा था

[ad_2]

Source link

पलाश मुच्छल पर 40 लाख के फ्रॉड का आरोप:रुपए लेकर फिल्म नहीं बनाई; दो महीने पहले क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टूटी थी

[ad_1]


म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले एक्टर और प्रोड्यूसर विद्न्यान माने ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत में फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर पैसे लेने और वापस न करने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है और प्राथमिक जांच चल रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विद्न्यान माने ने मंगलवार को सांगली के एसपी को आवेदन देकर पलाश मुच्छल के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, 5 दिसंबर 2023 को सांगली में पलाश मुच्छल और विद्न्यान माने की मुलाकात हुई थी। इस दौरान माने ने फिल्म प्रोडक्शन में इंवेस्ट करने की इच्छा जताई थी। आरोप है कि पलाश मुच्छल ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नजरिया’ में प्रोड्यूसर के तौर पर इंवेस्ट करने का ऑफर दिया था। प्रॉफिट देने का वादा कर रुपए लिए थे माने का आरोप है कि मुच्छल ने कहा था कि फिल्म के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद 25 लाख रुपए के इंवेस्ट पर 12 लाख रुपए का प्रॉफिट मिलेगा। इसके साथ ही फिल्म में एक भूमिका देने का भी ऑफर दिया गया था। दोनों की इसके बाद दो बार और मुलाकात हुई। मार्च 2025 तक विद्न्यान माने ने अलग-अलग किस्तों में कुल 40 लाख रुपए पलाश मुच्छल को दिए। फिल्म पूरी नहीं हुई, पैसे वापस नहीं मिले माने के मुताबिक, फिल्म प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सांगली पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मामले में FIR दर्ज नहीं की गई है। शिकायत के आधार पर प्राथमिक जांच चल रही है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। स्मृति मंधाना से शादी टूटने को लेकर भी चर्चा में रहे पलाश पलाश मुच्छल इससे पहले क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ शादी टूटने को लेकर चर्चा में आए थे। दोनों की शादी 23 नवंबर 2025 को तय थी, जो टूट गई। शादी के दिन स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसी कारण शादी टाल दी गई थी। इसके बाद पलाश मुच्छल की तबीयत भी खराब हो गई और उन्हें भी अस्पताल जाना पड़ा, जिसके चलते तब शादी पोस्टपोन कर दी गई थी। 7 दिसंबर 2025 को को स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शादी कैंसिल होने की बात कही थी। ———- ये खबर भी पढ़ें… स्मृति मंधाना और पलाश की शादी टूटी:क्रिकेटर ने स्टेटस लगाकर दी जानकारी, पलाश ने कहा- मूव ऑन करूंगा भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पलाश मुछाल के साथ शादी टलने के बाद चुप्पी तोड़ी है। मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा बयान जारी किया और इस बात की जानकारी दे दी है कि पलाश मुछाल के साथ उनकी शादी रद्द हो गई है। वहीं पलाश ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई और लिखा कि जिंदगी में मूव ऑन करूंगा। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]

Source link

दिल्ली-पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी:टॉयलेट में हाथ से लिखा नोट मिला, 5 दिन में दूसरी घटना

[ad_1]


दिल्ली से पुणे आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2608 को गुरुवार शाम बम की धमकी मिली। पुणे एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की पूरी जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक या बरामद नहीं हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट का निर्धारित समय शाम 8:40 बजे था, लेकिन विमान 9:24 बजे पुणे एयरपोर्ट पर उतरा। 9:27 बजे फ्लाइट को पार्क किया गया। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने बम की धमकी की सूचना एप्रन कंट्रोल को दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट के टॉयलेट में टिशू पेपर पर हाथ से लिखा नोट मिला, जिसमें फ्लाइट में बम होने बात लिखी थी। फ्लाइट को आइसोलेशन बे में शिफ्ट किया गया। एप्रन कंट्रोल ने सभी संबंधित एजेंसियों को जानकारी दी। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) ने विमान की पूरी जांच की। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। जांच बाद फ्लाइट को उड़ान की अनुमति मिली एक अधिकारी ने बताया कि सभी जरूरी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को फिर से सामान्य संचालन के लिए अनुमति दे दी गई। पूरी स्थिति को तय प्रक्रिया के तहत संभाला गया। इंडगों ने भी प्रेस रीलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। बम की धमकी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की बड़ी घटनाएं 18 जनवरी: दिल्ली से बागडोगरा जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग 18 जनवरी को दिल्ली ले बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रहे विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई थी। ATC के फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। विमान के बाथरूम के अंदर एक नैपकिन पर धमकी लिखी मिली थी। जिसमें लिखा था- ‘प्लेन में बम है।’ एक यात्री को यह नैपकिन दिखी तो उसने इसकी सूचना क्रू मेंबर को दी। बाद में विमान को तत्काल लखनऊ डायवर्ट किया गया। यहां बम निरोधक दस्ते, फायर ब्रिगेड, मेडिकल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को घेर लिया। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]

Source link

जोबर्ग सुपर किंग्स SA20 सीजन-4 से बाहर:पार्ल रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में 36 रन से हराया, प्रिटोरियस की हाफ सेंचुरी

[ad_1]


जोहानसबर्ग सुपर किंग्स की टीम SA20 सीजन-4 की खिताबी रेस से बाहर हो गई है। गुरुवार को सेंचुरियन में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में उसे पार्ल रॉयल्स ने 36 रन से हरा दिया। अब पार्ल रॉयल्स की टीम शुक्रवार को क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स इस्टर्न केप के खिलाफ उतरेगी। उस मुकाबले को जीतने वाली टीम रविवार को जोहानसबर्ग में होने वाले फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स से खेलेगी। प्रिटोरिया ने पहले क्वालिफायर में इस्टर्न केप को हराया था। प्रिटोरियस ने 51 रन बनाए, पांच छक्के एलिमिनेटर मुकाबले में पार्ल रॉयल्स की टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाए। ओपनर लुआन ड्रे प्रिटोरियस ने 34 बॉल पर 51 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 छक्के जमाए। डैन लॉरेंस ने 36 और सिकंदर रजा ने 35 रन बनाए। सुपर किंग्स की ओर से वियान मुल्डर ने 2 विकेट लिए। जवाब में सुपर किंग्स की टम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी। कप्तान जेम्स विंस ने 47 रन बनाए। पार्ल रॉयल्स के लिए हार्डस विलजोन ने 3 विकेट लिए। अब दो बार की चैंपियन टीम से मुकाबला एलिमिनिटेर मैच जीतकर पार्ल ने क्वालिफायर-2 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब उसे सनराइजर्स इस्टर्न केप से भिड़ना है। सनराइजर्स की टीम पहले और दूसरे सीजन की चैंपियन रही है, वहीं तीसरे सीजन में वह रनर्स अप रही थी। पार्ल रॉयल्स अगर सनराइजर्स को हराने में कामयाब होती है तो वह पहली बार इस लीग के फाइनल में पहुंच जाएगी। पिछले सीजन में टीम तीसरे स्थान पर रही थी। बड़े स्कोर के जवाब में लड़खड़ा गई सुपर किंग्स की टीम जीत के लिए 211 रन के टारगेट के जवाब में सुपर किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही। उसके चार विकेट सिर्फ 40 रन के स्कोर पर गिर गए। नील टिमर्स 8, रिवाल्डो मूनसामी 3, मैथ्यू डिविलियर्स 0 और लियूस डु पूली 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जेम्स विंस और वियान मुल्डर ने पारी संभालने की कोशिश की।

[ad_2]

Source link

नेताजी सुभाषचंद्र बोस को जयपुर के मूर्तिकार ने दिया ट्रिब्यूट:पंकज भार्गव आजादी के नायक सीरीज पर कर रहे काम, इंडिपेंडेंट हीरोज की बना रहे मूर्ति

[ad_1]


देश की आजादी के महान नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रसिद्ध मूर्तिकार पंकज भार्गव ने उन्हें एक अनोखी कलात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पंकज भार्गव की ओर नेताजी की एक क्ले (मिट्टी) की स्टेच्यू का निर्माण किया गया, जिसे जल्द ही मैटल में कास्ट किया जाएगा, ताकि यह प्रतिमा लंबे समय तक नेताजी के संघर्ष, त्याग और बलिदान की स्मृति को जीवित रख सके। मूर्तिकार पंकज भार्गव ने बताया कि यह स्टेच्यू उनकी आजादी के नायक सीरीज का ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिस पर वह पिछले कुछ समय से लगातार काम कर रहे हैं। इस सीरीज के माध्यम से वे देश की आजादी में योगदान देने वाले व्यक्तित्व पर काम कर रहे हैं और उनकी मूर्ति बना रहे हैं। उनका प्रयास सिर्फ इतना है कि ऐसे व्यक्तित्व के नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को कला के जरिए आम जन तक पहुंचाना है। भार्गव ने बताया कि क्ले से निर्मित इस प्रतिमा में नेताजी का ओजस्वी व्यक्तित्व, दृढ़ नजर और संकल्प को बारीकी से उकेरा गया है। मूर्ति निर्माण के दौरान चेहरे की भाव-भंगिमा, वेशभूषा और शारीरिक मुद्रा पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि नेताजी के आत्मविश्वास और क्रांतिकारी विचारधारा को प्रभावी रूप से दर्शाया जा सके। मैटल में कास्ट होने के बाद इस प्रतिमा को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा। इस अवसर पर पंकज भार्गव ने कहा कि नेताजी ने हमें आजादी दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया। उनका प्रसिद्ध नारा ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ आज भी हर भारतीय के दिल में जोश और देशभक्ति की भावना भर देता है। मेरी यह कला कृति उसी बलिदान और प्रेरणा को नमन है।

[ad_2]

Source link

3444 Posts; Political Science Seats Increased

[ad_1]

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित की जा रही प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2025 में राजनीति विज्ञान विषय के पदों में बढ़ोतरी की गई है। अब ये भर्ती 3225 की जगह 3444 पदों पर होगी। आयोग ने सभी विषयों के

.

​आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- 17 जुलाई 2025 को भर्ती विज्ञापन निकाला गया। इसमें विभिन्न 27 विषयों के कुल 3225 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। अब राजनीति विज्ञान विषय (क्रम संख्या 08) के पदों में 219 पदों की वृद्धि कर दी गई है।

इस संशोधन के बाद राजनीति विज्ञान के कुल पदों की संख्या बढ़कर 569 हो गई है। इस विषय के साथ ही अन्य सभी विषयों के नए वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विज्ञापन की शेष शर्तें यथावत रहेंगी।

पदों की विस्तृत जानकारी के लिए करें यहां क्लिक

आरएएस-2024 के इंटरव्यू का पांचवां चरण 2 फरवरी से राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS-2024 के इंटरव्यू का पांचवां चरण 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 चलेगा। इंटरव्यू के पहले चरण की शुरुआत 1 दिसंबर से हुई जो 12 दिसंबर तक चला। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को ऑनलाइन भरे गए डिटेल्ड आवेदन पत्र की दो प्रतियां, सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ-साथ उनकी फोटोकॉपी लेकर आना जरूरी है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को एक नवीनतम पासपोर्ट साइज कलर फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा।

बढ़ा दी थी पदों की संख्या

  • RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
  • 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था।
  • 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए थे।
  • पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।

[ad_2]

Source link