रवि नैयर का आरोप- विधायक रफीक खानबौखला गए हैं, मैंने 400 नहीं, 2000 आवेदन किए

[ad_1]


भाजपा नेता व आदर्श नगर से विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी रहे रवि नैयर ने कांग्रेस विधायक रफीक खान पर रविवार को जमकर आरोप जड़े। नैयर ने कहा कि रफीक आरोप लगाते समय तो कम से कम अपनी जानकारी दुरुस्त करके बोलें। वे बता रहे थे कि मैंने अपने हस्ताक्षर से 7 नंबर फॉर्म भरकर 400 वोटरों की जांच करने को कहा है। उनकी जानकारी अधूरी है। बता दूं कि मैंने अब 2000 वोटरों की जांच के लिए बीएलए प्रथम होने के नाते अपने हस्ताक्षर कर आवेदन किए हैं। नैयर ने कहा- ये आवेदन इसलिए किए गए, क्योंकि इन लोगों के बारे में सूचना मिली है कि यहां आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासी नहीं हैं। अब निर्वाचन विभाग नियमों के अंतर्गत इनकी जांच करेगा, यदि वे फर्जी होंगे तो नाम कटेंगे, अन्यथा यथावत रहेंगे। ऐसे में रफीक खान के आरोप बेबुनियाद हैं। उनके आरोपों में कोई दम नहीं हैं। नैयर का कहना है आदर्श नगर विस में 46,700 वोटर अवैध थे, जो एसआईआर प्रक्रिया में पहले से ही कट चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या के ये वह वोटर थे, जो बरेली, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, मुजफ्फरपुर सहित कई शहरों के निवासी थे। ये ही चुनाव के दौरान कांग्रेस के लिए कभी जयपुर आकर, कभी उत्तर प्रदेश या बिहार जाकर वोट डालते हैं। फर्जी वोटर कट चुके तो कांग्रेस विधायक को तकलीफ हो रही। नैयर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान रफीक खान ने विधायक और अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन रहते बाहरी अल्पसंख्यकों के नाम अपनी विधानसभा क्षेत्र में जुड़वाए थे। अब उनके नाम कटने के बाद तकलीफ हो रही है और बिना सोचे-समझे बयानबाजी कर रहे हैं। यह इनकी बौखलाहट ही है। नैयर ने कहा कि जब आवेदनों पर हस्ताक्षर मैंने ही किए हैं तो रफीक मीडिया के सामने उनको वेरिफाई कराने, मिलवाने की बात कर अपना मजाक क्यों उड़वा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *