जयपुर में मोशन एजुकेशन का नया स्टडी सेंटर शुरू

[ad_1]


जयपुर | कोटा जैसा कोचिंग अनुभव अब जयपुर में भी मिलेगा। मोशन एजुकेशन ने राजधानी में अपने नए स्टडी सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थापक एनवी सर ने कहा कि मोशन का एआई आधारित एजुकेशन सिस्टम छात्रों की परफॉर्मेंस का विश्लेषण कर उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार प्रश्न उपलब्ध कराता है, जिससे तैयारी अधिक प्रभावी हो जाती है। स्थानीय निदेशक हिमांशु सिंह और वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मोशन देशभर में जेईई, नीट, ओलिंपियाड एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है और 90 से अधिक सेंटर संचालित कर रहा है। जयपुर में गोपालपुरा बायपास और बनीपार्क क्षेत्र में शुरू किए गए नए कैंपस में अनुभवी फैकल्टी, आधुनिक तकनीक, लाइब्रेरी और अनुशासित माहौल मिलेगा। नीट, जेईई और फाउंडेशन कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *