कोहरे में ठिठुरते पहुंचे परिक्षा केंद्र,चेकिंग कर प्रवेश:गर्म कपड़ों के बडे बटन की जांच,थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा

[ad_1]


थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए कुल 34,405 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से अलवर जिले में 15,107 अभ्यर्थी आज परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। गेट बंद होने का समय सुबह 9 बजे निर्धारित था, इससे पहले ही अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचते नजर आए। कड़ाके की सर्दी में ठिठुरते नजर आए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों का मेटल का सामान बाहर ही रखवा लिया गया, वहीं प्रवेश पत्र की गहन जांच के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रथम पारी की परीक्षा के दौरान शहर के एसएमडी स्कूल में सुबह 8:25 बजे रोल नंबर सूची चस्पा की गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा शर्मा ने बताया कि सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों को गर्म कपड़े उतारने के लिए बाध्य नहीं किया जा रहा है, लेकिन यदि किसी के पास मेटल का सामान है या बड़े बटन अथवा मोटे कॉलर वाले कपड़े हैं, तो उन्हें हटवाया जा रहा है। सुबह 9 बजे गेट बंद कर दिए गए और परीक्षा 10 बजे शुरू होकर 12:30 बजे समाप्त होगी। उधर, शहर के सेक्टर-8 स्थित बाल भारती स्कूल में भी परीक्षार्थी समय पर पहुंचे और आवश्यक दस्तावेज दिखाकर प्रवेश किया। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों का सामान रखने के लिए कुछ लोगों ने 20 रुपये प्रति बैग के हिसाब से सुविधा उपलब्ध कराकर इसे रोजगार का जरिया बना लिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *