एडहॉक कमेटी के सदस्यों ने की कन्वीनर से मीटिंग बुलाने की मांग, एजेंडे भी तय कर दिए
[ad_1]
जयपुर | आरसीए एडहॉक कमेटी के सदस्यों ने कन्वीनर डीडी कुमावत को रविवार को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने आरसीए एडहॉक कमेटी की मीटिंग बुलाने की मांग की। एक तरफ कन्वीनर से मीटिंग बुलाने की बात कर रहे हैं दूसरी ओर एजेंडे भी खुद ही तय कर रहे हैं। इन एजेंडों में हर जिला क्रिकेट संघ को 1-1 लाख रुपए महीने देने, 5 लाख इक्विपमेंट वगैरह की खरीद के लिए देने और हर जिले में एक-एक महिला क्रिकेट कोच लगाना प्रमुख हैं। सारी कमेटियों को फिर से गठित करने को भी एजेंडे में शामिल किया गया है। एक अन्य पत्र में पूछा गया कि बाई सर्कुलेशन कोई AGM/EGM/SGM बुलाई गई है तो वह अवैध है। कन्वीनर को अधिकार नहीं है। न ही ऐसा प्रावधान आरसीए के संविधान में और लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों में है। आरसीए में अब सत्ता संघर्ष तेज हो गया है। अब सिर्फ जिला क्रिकेट संघों को खुश रखने के लिए काम किए जा रहे हैं। क्रिकेट की भलाई और आईपीएल के बारे में कोई नहीं सोच रहा। एक बार आईपीएल बाहर चला गया तो जयपुर में आईपीएल मैचों को क्रिकेटप्रेमी तरसेंगे। सवाल? क्या अब तक सभी काम संविधान के अनुसार हुए सवाल यह भी उठता है कि क्या आरसीए एडहॉक कमेटी ने अब तक जो भी काम किए हैं वे सब लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों और आरसीए संविधान अनुसार हुए हैं। आरसीए संविधान में कहां लिखा है कि ऑब्जर्वेशन कमेटी बनाई जाएगी। 2-2 बार ऑब्जर्वेशन कमेटी बना दी गई।
[ad_2]
Source link
