कटर से काटा कंटेनर तो निकला 876KG डोडा-पोस्त:मिला गुप्त कंपार्टमेंट; नाकाबंदी देख ड्राइवर भागा तो जांच में हुआ खुलासा

[ad_1]


ट्रक कंटेनर में मॉडिफाइड गुप्त कंपार्टमेंट बनाकर 876 किलो डोडा-पोस्त की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने नाकाबंदी की तो ड्राइवर भाग गया। संदेह होने पर पुलिस ने कंटेनर की जांच की, तो बाहर से सबकुछ परफेक्ट लगा, लेकिन कंटेनर के अंदर और बाहर के साइज में बड़ा गैप था। इसके बाद कंटेनर को जब्त कर जांच की तो पता चला कि हाइड्रोलिक जैक से छत से कंपार्टमेंट के भीतर जाने का रास्ता भी है। इसी से पूरे मामले का खुलासा हो सका। दरअसल, बाड़मेर आबकारी ने शुक्रवार की रात सिणधरी रोड़ रावतसर के पास नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की। पहले देखिए- कंटेनर में बने गुप्त कंपार्टमेंट की PHOTOS अब 3 प्वॉइंट्स में समझिए पूरा मामला ट्रक नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश
आबकारी अधिकारी ने बताया- ट्रक के नंबरों के आधार पर ट्रक मालिक को ट्रेस किया जाएगा। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रात के समय ट्रक में एक ही व्यक्ति था। आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद मदन नकाते और अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जोधपुर सीमा कविया और बाड़मेर के जिला आबकारी अधिकारी दिनेश गहलोत के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *