Jodhpur Income Tax Raid Update; Malani Ghee Dairy Property

[ad_1]

जोधपुर के मालाणी डेयरी समूह पर तीसरे दिन शनिवार को आयकर विभाग की कार्रवाई में करीब 5 करोड़ का साढ़े तीन किलो सोना और 35 लाख रुपए कैश मिला है। यूपी से आई आयकर इन्वेस्टिगेशन विंग अब इस सोने की खरीद के बिल और नकदी के स्रोत की जानकारी जुटा रही है। इसके अला

.

व्यवसायी घनश्याम सोनी और उनसे जुड़ी फर्मों पर 15 जनवरी से कार्रवाई की जा रही है। सोनी के शास्त्री नगर, मंडोर मंडी, बोरानाडा, न्यू पॉवर हाउस रोड और भीतरी शहर स्थित मकान सहित 5 ठिकानों पर रेड शुरू हुई थी। तीन दिन से घर और दफ्तर पुलिस छावनी बने हुए हैं और किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

जोधपुर में व्यापारी घनश्याम सोनी की फर्म और घर में यूपी से आई आयकर विभाग की टीम 3 दिन से छानबीन कर रही है।

जोधपुर में व्यापारी घनश्याम सोनी की फर्म और घर में यूपी से आई आयकर विभाग की टीम 3 दिन से छानबीन कर रही है।

डिजिटल डाटा की हो रही फॉरेंसिक जांच छापेमारी के दौरान आयकर अधिकारियों का पूरा फोकस अब ‘इलेक्ट्रॉनिक सबूतों’ पर है। इसके लिए विभाग की टीमें समूह के ठिकानों से मिले कंप्यूटर, मोबाइल, हार्ड डिस्क, पैन ड्राइव इत्यादि की छानबीन कर रही हैं। इसके अलावा मालाणी समूह के मालिक सोनी परिवार के बैंक खातों और बैंक लॉकर्स के बारे में भी पड़ताल की जा रही है। रेड के दौरान ऑफिस और घर से लैपटॉप, हार्ड डिस्क और मोबाइल कब्जे में लिए गए हैं।

आशंका है कि टैक्स चोरी के लिए ‘कच्ची पर्चियों’ का हिसाब कंप्यूटर में कोड वर्ड या अलग फोल्डर में रखा गया होगा। विभाग के एक्सपर्ट्स इन डिवाइसेज की क्लोनिंग कर रहे हैं और डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने का प्रयास कर रहे हैं। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि कानपुर और देश के कई अन्य राज्यों में की गई ‘बटर’ की सप्लाई में कितनी बोगस बिलिंग हुई है।

यह व्यवसायी घनश्याम सोनी का घर है। मालाणी ग्रुप का जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान में डेयरी उत्पादों, विशेषकर घी का थोक व्यापार है।

यह व्यवसायी घनश्याम सोनी का घर है। मालाणी ग्रुप का जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान में डेयरी उत्पादों, विशेषकर घी का थोक व्यापार है।

कौन हैं घनश्याम सोनी ? मालाणी ग्रुप जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान में डेयरी उत्पादों, विशेषकर घी के थोक व्यापारी है। समूह के संबंध में ऑनलाइन उपलब्ध कंपनी डेटा के अनुसार, मालाणी डेयरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों में घनश्याम सोनी के अलावा सुनीता सोनी, विनोद सोनी और विवेक सोनी शामिल हैं।

विभिन्न बिजनेस लिस्टिंग प्लेटफॉर्म पर कंपनी का टर्नओवर 500 करोड़ रुपए से अधिक बताया गया है। कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस गुलाब सागर क्षेत्र में है, जबकि गोदाम और कामकाज मंडोर मंडी और बासनी/बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्रों से संचालित होता है।

ये खबर भी पढ़िए-

राजस्थान में घी कारोबारियों पर आयकर विभाग का छापा:जोधपुर, बीकानेर, धौलपुर में कार्रवाई; इम्पोर्टेड ऑयल के घी से करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर,धौलपुर में घी कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। (पढ़िए पूरी खबर)

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *