फर्जी न्यूड फोटो-वीडियो बनाकर धमकाया,पैसे ऐंठे,ब्लैकमलिंग का मामला दर्ज:वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने के लिए भी धमकाया था,

[ad_1]


शहर में एक कॉलेज छात्रा को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिव्यांशु जोशी पुत्र अजय जोशी, निवासी बीज गोदाम, उसकी चाचा की लड़की का परिचित है। इसी कारण उससे बातचीत होती रहती थी। वर्ष 2022 में आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और इसके बाद वह लगातार फोन कर दोस्ती का दबाव बनाने लगा, लेकिन छात्रा ने इससे इनकार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में आरोपी ने उसकी स्नैपचैट आईडी हैक कर ली और फोन कर धमकी दी कि उसके पास उसके न्यूड फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वह वायरल कर देगा। साथ ही आरोपी ने कंपनी बाग में मिलने के लिए भी दबाव बनाया। डर के कारण छात्रा ने आरोपी का पीछा छुड़ाने के लिए उसे 5 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करता रहा। भय के चलते छात्रा समय-समय पर उसे पैसे देती रही। हाल ही में आरोपी ने फोन कर 50 हजार रुपये की मांग की, जिस पर छात्रा ने घर में रखे अपने पिता के 50 हजार रुपये आरोपी को दे दिए।जब घर से रुपये गायब होने का पता चला और पिता ने पूछताछ की, तो छात्रा ने पूरी घटना परिजनों को बता दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि दिव्यांशु जोशी ने एक गिरोह बना रखा है, जो छात्राओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे रुपये ऐंठता है। इस गिरोह में हिमांशु पुत्र वीरेन्द्र सैन निवासी बीज गोदाम, हृदेश पुत्र अजय सोनी निवासी दारूकूटा मोहल्ला सहित सोयब, सहवाग और कार्तिक शामिल हैं। पीड़िता के अनुसार, ये सभी आरोपी मुख्य आरोपी दिव्यांशु के कहने पर उसे फोन कर मानसिक दबाव बनाते थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *