उत्तरी हवा कमजोर; 1 दिन में पारा 40 चढ़ा, 8 शहर 280 पार

[ad_1]

जयपुर | उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं का प्रभाव कम होने और तेज धूप के असर से सर्दी से राहत मिलने लगी है। बीते चौबीस घंटे में ही दिन-रात के तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई और कई शहरों में पारा सामान्य तापमान से 5 डिग्री के पार चला गया। दिन में तेज धूप खिलने और आसमान साफ रहने के साथ ही 8 शहरों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हुआ। वहीं एक शहर प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुआ बाकि सभी शहरों में रात का पारा चढ़ा है। पाली, जोधपुर, बाड़मेर और जवाई डेम में दिन का तापमान 29 डिग्री के पार पहुंच गया था। यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा जैसलमेर, फलौदी और बीकानेर में तापमान 10 डिग्री से ज्यादा रहा। 22 से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव …मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 22 से 24 जनवरी के बीच मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान फतेहपुर3.0 करौली3.6 अलवर3.0 नागौर3.1 माउंट आबू4.0 अधिकतम पारा बाड़मेर29.6 जवाई डेम29.0 पाली29.0 लूणकरणसर28.4 नागौर28.2

[ad_2]

Source link

{सेशन : द चोला टाइगर्स: अवेंजेर्स ऑफ़ सोमनाथ {स्पीकर : अमीश त्रिपाठी और विवेका कुमारी {समय : सुबह 11 बजे {वेन्यू : चारबाग

[ad_1]


2026 जयपुर शनिवार, 17 जनवरी 2026 {सेशन : द मैजिक ऑफ द लॉस्ट इयरिंग्स {स्पीकर : सुधा मूर्ति और मंदिरा नायर {समय : सुबह 10 बजे {वेन्यू : फ्रंट लॉन {सेशन : द साड़ी इटर्नल {स्पीकर : लक्ष्मी पुरी के साथ विद्या शाह और नमिता गोखले {समय : शाम 5 बजे {वेन्यू : फ्रंट लॉन {सेशन : यू कैन हेव इट ऑल: अनलॉक द सीक्रेट्स टू ए ग्रेट लाइफ {स्पीकर : गौर गोपाल दास और पौलोमी चटर्जी {समय : सुबह 11 बजे {वेन्यू : फ्रंट लॉन {सेशन : करुणा: द पावर ऑफ कम्पैशन {स्पीकर : कैलाश सत्यार्थी और अमीश {समय : दोपहर 1 बजे {वेन्यू : फ्रंट लॉन

[ad_2]

Source link

बहन को छेड़ा तो गुस्साए भाई ने कर डाली हत्या:3 दिन लाश के साथ रहा, एक गलती से खुला राज; जली लाश की पूरी कहानी

[ad_1]


लुधियाना में बहन को परेशान करने से भाई इस कदर गुस्साया कि व्यक्ति को कमरे पर बुलाकर 2 दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसकी लाश को 3 दिन कमरे में ही रखा। दिन भर लाश के साथ ही बैठे रहते। रात होने पर लाश को ठिकाने लगाने के लिए जगह ढूंढने निकल जाते। आखिर में उन्होंने लाश को आधी रात को रेहड़े पर लादकर कमरे से 15KM दूर खाली प्लाट में फेंक दिया। फिर बाइक से पेट्रोल निकाला और लाश पर छिड़ककर आग लगा दी। जिस व्यक्ति संजय (42) की हत्या की गई, वह बैंक से गाड़ियां फाइनेंस कराने का काम करता था। कत्ल करने वाला मुख्य आरोपी मुन्ना है, उसका साथ देने वाला एक राजेश और दूसरा कुछ टाइम पहले जेल से बाहर आया मंगल है। हालांकि रुपयों के लालच में मृतक के ATM से 10 हजार रुपए निकालने की ऐसी गलती कर बैठे कि पुलिस सीधे उन तक पहुंच गई। हालांकि पहले वह पुलिस को चकमा देते रहे लेकिन आखिरकार सख्ती हुई तो सारा सच उगल दिया। व्यक्ति की हत्या का पता कैसे चला, कातिलों तक पुलिस कैसे पहुंची, कत्ल कैसे किया, इस सबके बारे में जानने के लिए पूरी रिपोर्ट पढ़िए…. सबसे पहले जानिए, कत्ल का पता कैसे चला… पुलिस कातिलों तक कैसे पहुंची… तीनों आरोपियों ने संजय की हत्या कैसे की, शव कैसे ठिकाने लगाया… अब जानिए, कत्ल में कौन क्यों शामिल, बदले में क्या मिला
पुलिस जांच में पता चला कि मुन्ना को इस बात का गुस्सा था कि संजय उसकी बहन को परेशान करता है। इसके बाद कत्ल के लिए उसने राजेश को साथ मिलाया। राजेश को इस बात का गुस्सा था कि संजय ने लोन पर उसे ऑटो दिलाया। जिसकी उसने 50 हजार रुपए की डाउन पेमेंट की, 1 लाख की किश्तें भरी, इसके बावजूद संजय ने उसे किसी दूसरे को बेच दिया। तीसरा आरोपी मंगल आपराधिक किस्म का है, वह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक राजेश और मुन्ना पर कमिश्नरेट में 2-2 और मंगल पर लुधियाना देहाती के इलाके में एक केस दर्ज है। कत्ल के बाद संजय से मिले रुपयों में से 25 हजार रुपए मंगल ने रखे। 21 हजार रुपए राजेश ने लिए और बाकी पैसे मुन्ना ने अपने पास रख लिए।

[ad_2]

Source link

आज शुरू होगी डॉ. सुषमा महाजन आर्ट एग्जीबिशन ‘मेलोडी ऑफ कलर्स’

[ad_1]


सिटी रिपोर्टर }रंग सिर्फ दिखते नहीं, महसूस भी होते हैं। यही एहसास जवाहर कला केंद्र की अलंकार आर्ट गैलरी में शनिवार से शुरू होने वाली प्रदर्शनी ‘मेलोडी ऑफ कलर्स’ में देखने को मिलेगा। डॉ. सुषमा महाजन की इस कला प्रदर्शनी में वॉटर कलर माध्यम से भावनाओं, स्मृतियों और प्रकृति की लय को प्रस्तुत किया जाएगा। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सुबह 10:15 बजे करेंगी। प्रदर्शनी 19 जनवरी तक सुबह 11 से शाम 7:30 बजे तक आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इसमें डॉ. सुषमा की करीब 60 जलरंग कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें से 22 नई पेंटिंग्स विशेष रूप से इसी प्रदर्शनी के लिए तैयार की गई हैं। इसके अलावा पेरिस, जयपुर और नई दिल्ली में पूर्व में प्रदर्शित चुनिंदा कलाकृतियों को भी यहां शामिल किया गया है। डॉ. सुषमा पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं।

[ad_2]

Source link

Vaibhav Suryavanshi; India Vs Bangladesh U19 World Cup 2026 LIVE Score Update

[ad_1]

बुलावायो3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में USA के खिलाफ 2 रन ही बना सके थे। - Dainik Bhaskar

वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में USA के खिलाफ 2 रन ही बना सके थे।

14 साल के वैभव सूर्यवंशी आज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वे 4 रन बनाने के साथ यूथ वनडे में इंडिया के टॉप स्कोरर की लिस्ट में कोहली को पीछे छोड़ देंगे। वैभव शनिवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेंगे। यह मैच बुलावायो में दोपहर एक बजे से खेला जाएगा।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल करने का मौका होगा। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में USA पर 6 विकेट की जीत हासिल की थी। 2 दिन पहले 15 जनवरी को खेले गए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी 2 रन ही बना सके थे।

मैच डिटेल…

कोहली के रिकॉर्ड से 3 रन दूर वैभव

यूथ वनडे में भारत के टॉप स्कोरर की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी 8वें नंबर पर हैं। उनके नाम 19 मैचों में 975 रन हैं। वे विराट कोहली से 3 रन पीछे हैं। विराट ने 28 मैचों में 978 रन बनाए हैं।

भारत ने 70% से ज्यादा मैच जीते

प्रीवियस रिकॉर्ड में भारतीय टीम बेहतर है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 70% से ज्यादा मैच जीते हैं। दोनों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, इनमें से 5 भारतीय टीम ने जीते हैं। जबकि, 2 मैच बांग्लादेश के नाम रहे हैं।

अभिज्ञान भारत के टॉप स्कोरर, हेनिल को 5 विकेट

इस टूर्नामेंट में भारत ने एक मैच ही खेला है। इस मैच में अभिज्ञान कुंदू ने 42 रन बनाए थे। वहीं, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने सात ओवरों में 16 रन देकर पांच विकेट लिए हैं।

बांग्लादेश पहला मैच खेलेगा

बांग्लादेश की टीम इस वर्ल्डकप अपना पहला मैच खेल रही है। ऐसे में टीम पहला मैच जीतकर मजबूत शुरुआत करना चाहेगी। टीम के पास जावेद अबरार, कलाम सिद्दिकी जैसे बल्लेबाज है। वहीं, बॉलिंग लाइन में इकबाल हुसैन और शाहरीर अहमद जैसे नाम हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलन पटेल।

बांग्लादेश: अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), जवाद अबरार, रिफत बेग, कलाम सिद्दीकी, मोहम्मद अब्दुल्ला, शेख परवेज जिबोन, फरीद हसन फैसल, समिउन बसीर रतुल, अल फहद, साद इस्लाम रजिन, इकबाल हुसैन।

कहां देख सकते हैं मैच?

भारत और बांग्लादेश मैच को स्टार स्पोर्ट्स में टेलीकॉस्ट किया जाएगा। इसके अलावा, आप दैनिक भास्कर एप पर मैच की कवरेज पढ़ सकते हैं।

—————————————————

क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए…

टी-20 वर्ल्डकप विवाद सुलझाने ढाका जाएंगे ICC के 2 अधिकारी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के 2 अधिकारी टी-20 वर्ल्ड कप विवाद सुलझाने के लिए ढाका जाएंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के डायरेक्टर इफ्तेखार रहमान ने शुक्रवार को क्रिकबज को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ICC प्रतिनिधि शनिवार को ढाका पहुंचेंगे। रहमान ने कहा- ‘हम उनके साथ बैठने को लेकर उत्सुक हैं। हमें उम्मीद है कि इस मसले का समाधान निकल आएगा।’ पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

PM Modi Inaugurates First Vande Bharat Sleeper Train: Howrah to Guwahati

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Inaugurates First Vande Bharat Sleeper Train: Howrah To Guwahati

कोलकाता/गुवाहाटी12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी शनिवार को दो दिन के पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर जाएंगे। पीएम दोपहर करीब 12.45 बजे पश्चिम बंगाल के मालदा पहुंचेंगे और मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी।

इस ट्रेन के चलते हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर यात्रा का समय लगभग 2.5 घंटे कम हो जाएगा। अभी हावड़ा से गुवाहाटी ट्रेन से जाने में करीब 18 घंटे लगते हैं। दोपहर करीब 1.45 बजे पीएम मालदा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक के रेल और सड़क प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद पीएम मालदा से असम के गुवाहाटी जाएंगे। राज्य में अगले तीन महीनों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। गुवाहाटी में मोदी अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में बोडो लोक नृत्य बागुरुम्बा देखेंगे। प्रधानमंत्री के असम में एक रात रुकने की उम्मीद है।

पीएम का 18 जनवरी का कार्यक्रम…

असम में दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

17 जनवरी को रात में असम में रुकने के बाद पीएम 18 जनवरी को कालियाबोर जाएंगे और 6,957 करोड़ रुपये के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। यह एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है जिसका मकसद ट्रैफिक जाम को कम करना और UNESCO विश्व धरोहर स्थल के आसपास वन्यजीवों की रक्षा करना है।

पीएम यहां दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

असम की यह यात्रा मोदी के दिसंबर दौरे के बाद हो रही है। इस दौरान उन्होंने गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था और डिब्रूगढ़ में 10,601 करोड़ रुपये के ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया प्लांट की आधारशिला रखी थी।

पश्चिम बंगाल के सिंगूर में रेल प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन करेंगे

रविवार दोपहर बाद मोदी पश्चिम बंगाल लौटेंगे और सिंगूर जाएंगे। जहां वह बालागढ़ में एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम का इनॉगरेशन करेंगे। इसके अलावा रेलवे कनेक्टिविटी सहित 830 करोड़ रुपए के डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। हावड़ा, सियालदह और संतरागाछी से तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।

असम, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी के पिछले 3 दौरे…

20 दिसंबर 2025: असम में PM बोले- मोदी कांग्रेस की गलतियां सुधार रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से असम विरोधी काम किया। कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को खुली छूट दी और यहां की डेमोग्राफी बदली। इससे ये हुआ कि पूरे असम की सुरक्षा और पहचान दांव पर लग गई।

पीएम ने कहा- मोदी कांग्रेस की गलतियां सुधार रहा है। आज हिमंता जी की सरकार मेहनत से असम के संसाधनों को देश विरोधी लोगों से मुक्त करा रही है। अवैध घुसपैठियों को पहचानकर उन्हें बाहर किया जा रहा है। 18 जुलाई 2025: मोदी बंगाल में बोले- घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में कहा- बंगाल में TMC ने अपने स्वार्थ के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दिया। इसके लिए इकोसिस्टम बनाया जा रहा है। ये राज्य-देश और बांग्ला संस्कृति के लिए खतरा है।

उन्होंने आगे कहा- TMC ने घुसपैठियों के पक्ष में नई मुहिम शुरू की। मैं साफ कहता हूं- जो भारत का नागरिक नहीं है और घुसपैठ करके आया है, उसपर संविधान के तहत कार्रवाई होकर रहेगी। बंगाल के खिलाफ साजिश को भाजपा कामयाब नहीं होने देगी, ये मोदी की गारंटी है। 29 मई 2025: बंगाल में मोदी बोले- TMC नेता गरीबों से कट-कमीशन मांगते

राज्य की सत्ताधारी पार्टी TMC पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि, केंद्र की बीजेपी सरकार देशभर में गरीबों को पक्के घर दे रही लेकिन यहां लाखों परिवारों का घर नहीं बन पा रहा है क्योंकि टीमएसी के लोग इसमें भी गरीब के पास से कट और कमीशन की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

बच्चों का दूध गड्‌ढों में; मिड-डे मील का दूध खराब, विभाग को पता नहीं

[ad_1]


भास्कर फोटो इन्वेस्टिगेशन सरकारी स्कूलों से निकली ये तस्वीरें बच्चों के आहार पर घोर प्रशासनिक लापरवाही दिखाती हैं। पन्नाधाय बाल गोपाल योजना में राजस्थान के 68 हजार स्कूलों के 54 लाख बच्चों को सालाना 722 करोड़ रु. का दूध बांटा जा रहा है। कई स्कूलों में यह दूध बच्चों ने नहीं पीया। एक्सपायर हो गया, फेंक रहे हैं। मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग में पीएम पोषण (मिड-डे मील) को बेहतर ढंग से लागू करने के निर्देश दिए थे। भास्कर रिपोर्टर ने स्कूलों में योजना की हकीकत और सीएस के निर्देश की गंभीरता को देखा। सरकार का पैसा गया, मगर बच्चों को पोषण नहीं मिला। पैसे और दूध की बर्बादी का जिम्मेदार ही तय नहीं। सलूंबर के राउमावि बस्सी के प्रिंसिपल मुकेश भगवान त्रिवेदी ने बताया- स्कूल में 4 माह से दूध सप्लाई नहीं है। ब्लॉक के कई स्कूलों में नहीं आया। राज्य में कई स्कूलों में भी दूध पाउडर की सप्लाई नहीं हो रही है। माधोराजपुरा : गहलोत सरकार में बांटा दूध बंटा नहीं, कोठियों में ही सड़ गया भास्कर संवाददाता प्रा. स्कूल, जयनगर पहुंचा। यहां टीचर से मिड डे मील रखा कमरे का ताला खुलवाया। पता चला मिल्क पाउडर के कई पैकेट्स अनाज वाली कोठी में बंद हैं। इन पैकेट्स पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फोटो हैं। यानी ये पैकेट दो साल से ज्यादा पुराने हैं। टीचर ने बताया कि नामांकन घटा तो दूध पाउडर रह गया। अफसरों को इस बारे में बता दिया था। इसलिए हो रहा दूध खराब {स्कूलों में नामांकन में कमी। {स्टाक दूसरे स्कूलों में नहीं भेजा। {स्कूल बंद, सप्लाई लेते रहे। {कई बच्चे नहीं पीते पाउडर का दूध। राप्रावि पलई टोंक में पीईईओ बोले- मुझे तो इसका पता ही नहीं, आपने बताया यहां मौजूदा सरकार का बांटा मिल्क पाउडर खराब हो चुका। टीचर ने बताया- पिछले सत्र से नामांकन शून्य हो गया। पीईईओ को बता दिया था। पीईईओ पपूलाल बोले-मुझे तो पता ही नहीं। गंभीर मामला है, दिखवाते हैं। डीईओ के निर्देश पर जो भी होगा कार्रवाई करेंगे। समुचित आहार नहीं मिलने से 2.34 लाख बच्चे कुपोषित पहली से 8वीं तक के बच्चों को दूध देते हैं। पिछली सरकार में बाल गोपाल योजना थी, अब पन्नाधाय बाल गोपाल योजना। कक्षा 5वीं तक 150 मिलीलीटर, छठीं से आठवीं तक 200 मिलीलीटर दूध दिया जाता है। आपूर्ति आरसीडीएफ करता है। सी.सै. स्कूल, चित्तौड़ा (जयपुर): गड्‌ढे में 54 किलो मिल्क पाउडर दबाया इस स्कूल में पिछली सरकार और वर्तमान सरकार में बांटें पैकेट गड्‌ढे में दबाए। प्रिंसिपल कैलाश चौधरी कहते हैं- सीबीईओ के निर्देश पर डिस्पोज कि है। 15 सितंबर के बाद सप्लाई नहीं आई। स्कूल में डेढ़ सौ बच्चे हैं। शिक्षा विभाग में दूध योजना में पैसे की बर्बादी

[ad_2]

Source link

IMD Weather Situation Update; Jammu Kashmir UP Rajasthan

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Situation Update; Jammu Kashmir UP Rajasthan | North India Dense Fog & Cold Wave: Temp 3°C Nagaur Fatehpur, 4.6°C Pulwama

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। कश्मीर समेत कई इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है, जबकि पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। सुबह के समय घने कोहरे के कारण कई शहरों में विजिबिलिटी बेहद कम रही।

UP में शुक्रवार सुबह 50 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई, जिससे सड़कों पर कुछ भी देखना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार को 53 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। विजिबिलिटी शून्य रहने की संभावना है। 19 जिलों में दिन में बर्फीली हवाएं चलेंगी।

राजस्थान में भी सर्दी से राहत नहीं मिली। अलवर, नागौर, फतेहपुर और करौली में न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जयपुर में यह 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

कश्मीर घाटी में तापमान में हल्का सुधार जरूर हुआ है, लेकिन ज्यादातर इलाकों में रात का तापमान अब भी शून्य से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पुलवामा में यह माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, स्लीपर बस ने सड़क के किनारे खड़ी स्लीपर बस को पीछे से टक्कर मार दी।

यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, स्लीपर बस ने सड़क के किनारे खड़ी स्लीपर बस को पीछे से टक्कर मार दी।

अगले 2 दिन मौसम का हाल

18 जनवरी का मौसम

  • उत्तर भारत में ठंड और घना कोहरा बना रहेगा, सुबह-शाम दृश्यता कम रहेगी।
  • पहाड़ी इलाकों (कश्मीर, हिमाचल) में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

19 जनवरी का मौसम

  • उत्तर भारत में ठंड और कोहरा जारी रहेगा, तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।
  • राजस्थान और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश/मावठ के आसार हैं।

[ad_2]

Source link

भूमि अधिग्रहण को लेकर राज्य सरकार का फैसला:किसानों को जमीन के बदले जमीन​ मिलेगी, मुआवजे से लागत 55 फीसदी तक बढ़ी

[ad_1]


राज्य सरकार की ओर से डेढ़ साल पहले मंजूर किए गए 10 बाइपास के निर्माण पर फिलहाल रोक लग गई है। इसकी वजह किसानों से ली जाने वाली जमीन के बदले दिए जाने वाला मुआवजा है। मुआवजे के कारण लागत 55% बढ़ने पर सरकार ने किसानों काे जमीन के बदले जमीन देने का फैसला किया है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एसीएस प्रवीण गुप्ता ने 31 दिसंबर को आदेश जारी किए हैं। सरकार ने 10 जुलाई 2024 काे बजट में 10 शहरों में बाइपास की घोषणा की थी। इसमें भरतपुर, धौलपुर व झुंझुनूं में दाे-दो, सीकर, हनुमानगढ़, करौली व चूरू के सुजानगढ़ में एक-एक बाइपास बनना था। 108 किमी लंबे बाइपास बनाने के लिए 1247 करोड़ बजट मंजूर हुआ था। 604 हेक्टेअर जमीन अधिग्रहित होनी है। पीडब्ल्यूडी ने डीपीआर बनाकर प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी के लिए वित्त विभाग को भेजे हैं। इसमें 1247 करोड़ की जगह 1930 करोड़ खर्च का अनुमान है। तर्क दिया गया कि बाइपास का निर्माण शहरी क्षेत्रों में होना है, जहां भूमि की डीएलसी ज्यादा हैं। इसलिए लागत 55% बढ़ने की संभावना है। मामला सीएम तक पहुंचा ताे मुआवजे में जमीन के बदले जमीन देने का निर्णय हुआ। प्रदेशभर में 10 बाइपास के निर्माण पर फिलहाल रोक लगाई, कलेक्टर तलाशेंगे वैकल्पिक जमीन पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त अभियंताओं, बाइपास सड़क बनाने वाली फर्म के संचालकों के मुताबिक टू लेन सड़क के निर्माण में एक किमी पर 1 करोड़ से लेकर 1.20 करोड़ की लागत आती है। सरकार ने 10 बाइपास (लंबाई 105 किमी) के लिए 1247 करोड़ मंजूर किए थे। लेकिन शहरी सीमा के नजदीक बनने से इनकी लागत बढ़ गई। ऐसे में यहां जमीन अधिग्रहण करने पर किसानों को मुआवजे के तौर पर करीब 1061 करोड़ रुपए देने होंगे। यानी मंजूर बजट की 55 फीसदी रकम मुआवजे में चली जाएगी। इसलिए इसकी लागत बढ़ गई। उदाहरण के तौर पर झुंझुनूं में 22 किमी लंबे बाइपास के लिए 100 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। इसमे एक रेलवे ओवरब्रिज था। इस पर 44 करोड़ रुपए तथा 22 किमी लंबी सड़क के लिए 33 करोड़ रुपए माने जाए ताे 73 करोड़ रुपए होते हैं। अब इसकी लागत 163 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इसमे 90 करोड़ मुआवजे का खर्च माना जा रहा है। इसी तरह, सीकर में 10 किमी के लिए 90 करोड़ रुपए मंजूर हुए थे। शहर के नजदीक बाइपास हाेने पर अब इसकी लागत 270 करोड़ रुपए आ रही है। इसी तरह झुंझुनूं दुर्जनपुरा बाइपास के लिए 61 करोड़ रुपए मंजूर हुए थे। अब इसकी लागत 61.20 करोड़ आंकी जा रही है। यानी ग्रामीण क्षेत्र में डीएलसी दरें कम है। एक्सपर्ट- शंकरलाल जाट, सेवानिवृत्त एक्सईएन दूसरा विकल्प; बीओटी या पीपीपी मोड पर निर्माण झुंझुनूं व सीकर में किसानों को जमीन देना मुश्किल है। ऐसे में यहां बाइपास का निर्माण बीओटी या पीपीपी मोड पर संभव है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने कलेक्टर को जमीन के बदले जमीन देने के लिए पत्र लिखा है, लेकिन अन्य विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं। वाहनों की संख्या का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि बीओटी के आधार पर निर्माण कराया जाए तो कंपनी को टोल वसूली की अवधि का निर्धारण किया जा सके। इसमें निर्माण करने वाली फर्म ही किसानों काे मुआवजा देगी। “किसानों को जमीन के बदले जमीन देने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए भूमि अवाप्ति अधिकारी काे लेटर भेजा है। कितनी जमीन अधिग्रहित करनी है। उसके बदले कहां जमीन दे सकते हैं, इस बारे में जानकारी मांगी गई है।”
– अरुण गर्ग, कलेक्टर झुंझुनूं

[ad_2]

Source link

Golden Temple Youth viral video Controversy| Subhan rangreez Delhi

[ad_1]

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाला युवक दिल्ली का है। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। युवक ने सरोवर में पानी मुंह में लेकर उसी में थूक दिया था। इस सरोवर में रोजाना हजारों श्रद्धालु स्नान करते हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रब

.

इसके बाद खुद को मुस्लिम शेर बताकर इंस्टाग्राम रील डालने वाले युवक ने माफी मांग ली। उसने कहा कि उसे मर्यादा के बारे में पता नहीं था। दैनिक भास्कर एप ने इस बारे में युवक से बात की। उसने बताया कि मेरा नाम सुब्हान रंगरीज है। मैं दिल्ली का रहने वाला हूं और मुझे मर्यादा का पता नहीं था। न ही किसी ने मौके पर मुझे इसके बारे में बताया।

युवक ने रील में खुद को मुस्लिम शेर लिखा हुआ था। इस दौरान वह गोल्डन टेंपल भी दिखाता हुआ नजर आया।

युवक ने रील में खुद को मुस्लिम शेर लिखा हुआ था। इस दौरान वह गोल्डन टेंपल भी दिखाता हुआ नजर आया।

युवक ने 2 वीडियो पोस्ट किए, उनके बारे में जानिए…

1. मुंह में पानी लिया, फिर वहीं थूक दिया​​​​​​ सुब्हान रंगरीज ने इंस्टाग्राम पर अपनी 2 वीडियो शेयर की। एक वीडियो में वह पवित्र सरोवर में नंगे पैर डालकर बैठा है। इस दौरान वह 2-3 बार मुंह में पानी लेता है और एक बार उसी में थूक देता है। इस दौरान वह यह भी दिखाता है कि मेरे सामने ही गोल्डन टेंपल है। उसके वीडियो बनाने से साफ है कि उसका मकसद यहां रील बनाना ही था।

2. मैं टोपी में, किसी ने एतराज नहीं जताया, सब भाई-भाई दूसरे वीडियो में वह कहता है कि मैं आज गोल्डन टेंपल, पंजाब आया था। भाई ऐसा हिंदुस्तान चाहिए, यहां पर सबने अपने सिर पर पगड़ी बांध रखी है। सारे अपने पंजाबी भाई हैं। सिर्फ मैंने सिर पर टोपी लगा रखी है, लेकिन किसी ने मुझसे ये नहीं पूछा कि भाई, तुमने टोपी क्यों लगा रखी है। क्योंकि हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई, आपस में हैं भाई-भाई और भाई-भाई ही बनकर रहना चाहिए।

युवक की दूसरी वीडियो, जिसमें वह गोल्डन टेंपल प्लाजा के आगे खड़े होकर बात कर रहा है।

युवक की दूसरी वीडियो, जिसमें वह गोल्डन टेंपल प्लाजा के आगे खड़े होकर बात कर रहा है।

अब जानिए, माफी मांगते हुए क्या कहा सुब्हान रंगरीज ने कहा- भाईयों, मैं 3 दिन पहले श्री दरबार साहिब गया था। बचपन से मैं वहां जाना चाहता था। मुझे वहां की मर्यादा के बारे में नहीं पता था। मैंने सरोवर के पानी से वजू किया था, धोखे से मेरे मुंह से पानी निकलकर उसमें गिर गया। मैं सारे पंजाबी भाईयों से सॉरी बोलता हूं। मैं वहां आकर भी सॉरी बाेलूंगा। मैं पूरी सिख कम्युनिटी को सॉरी बोलता हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं।

युवक सोशल मीडिया पर इस तरह की रील बनाकर डालता है।

युवक सोशल मीडिया पर इस तरह की रील बनाकर डालता है।

वीडियो क्यों बनाई, किसने बनाई, इस पर युवक ने क्या कहा…

सवाल: यह वीडियो कब की है? जवाब: यह वीडियो आज से करीब 4 दिन पुरानी है।

सवाल: यह वीडियो किसने बनाई? जवाब: यह वीडियो मेरे दोस्त ने बनाई थी।

सवाल: इस वीडियो को बनाने का आपका मकसद क्या था? जवाब: मेरा कोई भी मकसद नहीं था। मैंने सरोवर में वजू किया था और गलती से पानी सरोवर में गिर गया। मैं पूरे सिख समाज से माफी मांगता हूं।

सवाल: जब यह वीडियो बनाई गई थी, क्या आसपास कोई सेवादार मौजूद था? जवाब: नहीं, उस समय आसपास कोई सेवादार नहीं था। अगर कोई होता तो मुझे रोक देता और मुझे पता चल जाता कि यहां की मर्यादा क्या है। लेकिन उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं था।

सवाल: इसका विरोध हो रहा है, आप गलती मानते हो? जवाब: हां, मुझसे जो भी गलती हुई है, वह पूरी तरह अनजाने में हुई है। मैं संगत को भरोसा दिलाता हूं कि दोबारा श्री दरबार साहिब आकर माफी मांगूंगा और भविष्य में इस तरह की गलती कभी नहीं दोहराऊंगा।

युवक सुब्हान रंगरीज ने इंस्टाग्राम पर खुद को जिम ट्रेनर बताया है। - फाइल फोटो

युवक सुब्हान रंगरीज ने इंस्टाग्राम पर खुद को जिम ट्रेनर बताया है। – फाइल फोटो

************************

ये खबर भी पढ़ें…

गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला किया:पानी मुंह में लेकर वहीं थूका, मुस्लिम शेर लिख VIDEO वायरल की; SGPC बोली- जांच करेंगे

पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में एक युवक के पवित्र सरोवर में कुल्ला करते हुए रील बनाई गई। वीडियो को ‘मुस्लिम शेर’ लिखकर सोशल मीडिया पर डाला गया है। जो युवक कुल्ला करता दिखाई दे रहा है, उसे मुस्लिम टोपी पहनी हुई है। ये वीडियो सामने आने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया (पढ़ें पूरी खबर)

[ad_2]

Source link