परियोजना खंड द्वितीय ने 4 अवैध कनेक्शन काटे

[ad_1]

परियोजना खंड द्वितीय की ओर से अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान जारी है। टीम ने बुधवार 4 अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। परियोजना खंड टीम ने घोनरी नाडी ईएसआर से नवजी का पाना तक की मुख्य पाइप लाइन के आसपास में जांच की। लोगों की ओर से मुख्य पाइप लाइनों से सीधे अवैध कनेक्शन जोड़ गए थे। ईएसआर के पास 90 एचडीपी मुख्य पाइप लाइन से एक, 63 एमएम लाइन से 2 तथा 12 एमएम लाइन से एक अवैध कनेक्शन काटने के साथ जुर्माना गया। परियोजना खंड द्वितीय एक्सईएन रामलाल मित्तल ने बताया कि एईएन संदीप मधुकर मय टीम की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रूट पर अवैध कनेक्शनों की जांच जारी है।

[ad_2]

Source link

punjab cm bhagwant mann amritsar golden tample akal takht sahib visit live video update Giani Kuldeep Singh Gargaj

[ad_1]

अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज और सीएम भगवंत मान। – फाइल फोटो

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (15 जनवरी) को अमृतसर में सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे। अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने एक आपत्तिजनक वीडियो और गोलक समेत दूसरे सिख मुद्दों पर की बयानबाजी को लेकर तलब किया है

.

अकाल तख्त जत्थेदार ने CM भगवंत मान को पहले सुबह 10 बजे बुलाया था लेकिन कल (13 जनवरी) को सीएम के प्रोग्राम का हवाला देकर दोपहर बाद साढ़े 4 बजे आने को कहा। हालांकि इसके जवाब में CM मान ने कहा कि उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। वह सुबह 10 बजे ही अकाल तख्त में पेश होने पहुंचेंगे। अगर तब तक अकाल तख्त जत्थेदार नहीं पहुंचे तो CM को इंतजार करना होगा।

अकाल तख्त में तलब होने वाले सीएम भगवंत मान चौथे मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले दिवंगत भीम सेन सच्चर, सुरजीत सिंह बरनाला और प्रकाश सिंह बादल को भी अकाल तख्त में तलब किया जा चुका है।

CM को तलब करते हुए अकाल तख्त जत्थेदार ने क्या कहा था…

  • उनके भीतर सत्ता का अहंकार : अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा था कि मुख्यमंत्री संवैधानिक उच्च पद पर आसीन हैं और उनके द्वारा किए गए सिख विरोधी बयान उनके भीतर मौजूद सत्ता के अहंकार को दर्शाते हैं। मौजूदा मुख्यमंत्री पतित हैं और सिख परंपरा के अनुसार उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब की फसील के समक्ष पेश नहीं किया जा सकता, इसलिए उन्हें 15 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया गया है।
  • केसों के ट्रांसफर पर विरोध दर्ज नहीं कराया: जत्थेदार ने कहा कि फुलका साहिब से जुड़े बेअदबी के केसों के मामलों को पंजाब से बाहर स्थानांतरित किया जा रहा है, लेकिन पंजाब सरकार इस पर मजबूती से विरोध दर्ज नहीं करा रही। जब हाईकोर्ट द्वारा पंजाब के माहौल को खराब बताया जाता है, तो सरकार का कर्तव्य है कि वह इसका सशक्त रूप से विरोध करे, न कि चुप्पी साधे। ऐसा रवैया पंजाब की छवि को धूमिल करने वाला है।
  • वीडियो से सिख भावनाओं को ठेस पहुंची: जत्थेदार ने कहा- मुख्यमंत्री के सिख भावनाओं को आहत करने वाले आपत्तिजनक वीडियो से उनकी सिख-विरोधी मानसिकता स्पष्ट होती है। श्री अकाल तख्त साहिब इस वीडियो की फोरेंसिक जांच कराएगा और यदि रिपोर्ट में यह वीडियो सही साबित होती है तो मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पंथक परंपराओं के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • बरगाड़ी बेअदबी-मौड़ बम धमाके में न्याय क्यों नहीं: जत्थेदार ने कहा कि 2015 में बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और 2017 में हुए मौड़ बम धमाके में सरकार ने अब तक सिखों और पीड़ितों को न्याय क्यों नहीं दिलाया। बरगाड़ी बेअदबी मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी प्रदीप कलेर ने अदालत में अपने बयानों में स्पष्ट कहा है कि यह बेअदबी गुरमीत राम रहीम और उसकी अनुयायी हनीप्रीत के कहने पर की गई थी। इसके साथ ही मौड़ बम धमाके की कड़ी भी गुरमीत राम रहीम के डेरे से जुड़ती है।

तलब करने के बाद CM भगवंत मान की अहम बातें…

  • नंगे पैर पेश होने जाऊंगा: जत्थेदार के तलब करने के तुरंत बाद सीएम भगवंत मान ने कहा कि वह एक विनम्र सिख की तरह अकाल तख्त पर पेश होने जाएंगे। इस दौरान सीएम ने उसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम में शामिल न हो पाने की जानकारी भी दी थी। सीएम मान ने कहा था, “श्री अकाल तख्त साहिब से आया हुक्म सिर-मत्थे। दास मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि एक विनम्र सिख की तरह नंगे पैर चलकर हाजिर हो जाऊंगा।”
  • लाइव टेलीकास्ट किया जाए: इसके बाद सीएम भगवंत मान ने उनकी पेशी की लाइव टेलीकास्ट करने की विनती की थी। मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था- “पूरी दुनिया से मुझे संदेश आ रहे हैं कि 15 जनवरी को जब संगत की तरफ से गोलक का हिसाब-किताब लेकर जाओगे, तो इसका लाइव टेलीकास्ट होना चाहिए। मैं भी दुनिया भर की संगत की भावना को समझते हुए जत्थेदार से विनती करता हूं कि मेरे स्पष्टीकरण का सीधा प्रसारण किया जाए, ताकि संगत पल-पल और पैसे के हिसाब-किताब से जुड़ी रहे। मिलते हैं जी 15 जनवरी को, सबूतों समेत।” वहीं, सीएम मान की इस मांग पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने नाराजगी जताई है।
  • मेरा कोई प्रोग्राम नहीं, न टाइम बदलने को कहा: जब अकाल तख्त जत्थेदार ने पेशी का टाइम बदला तो सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा- मैंने पहले ही कहा था कि मैं 15 जनवरी को नंगे पैर समय पर हाजिर हो जाउंगा। मैंने इसको लेकर माननीय राष्ट्रपति के कार्यालय को भी सूचित कर दिया था कि मेरी अकाल तख्त पर पेशी है। समय बदलने के बारे में मेरी या ऑफिस की तरफ से कोई ऑफिशियल लेटर या बयान जारी नहीं किया गया है। मैं 15 जनवरी को सुबह 10 बजे हाजिर होने के लिए तैयार हूं।

*************************** ये खबर भी पढ़ें…

CM मान बोले- पेशी का लाइव टेलीकास्ट कराएं जत्थेदार:अकाल तख्त पर गोलक का हिसाब-किताब लाऊंगा; SGPC बोली- शर्तें न लगाएं

पंजाब के CM भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से अपील की कि 15 जनवरी को जब वह अकाल तख्त पर पेश हों तो सभी चैनलों पर उसका लाइव टेलीकास्ट किया जाए (पढ़ें पूरी खबर)

[ad_2]

Source link

निकाय चुनाव के लिए दायित्व जल्द

[ad_1]


भास्कर न्यूज | ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को मेवाड़ी गेट बाहर स्थित रांका जी की बगीची में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए प्रशासन से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक की शुरूआत में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका ने उपस्थित पदाधिकारियों से शहर की मूल समस्याओं की जानकारी देने और उनका समाधान किस तरह हो इसके लिए सुझाव भी देने का आग्रह किया। इस पर विभिन्न पदाधिकारियों ने समस्याओं का जिक्र करते हुए उनके समाधान के लिए अपनी राय भी दी। अंत में इस पर सहमति बनी िक इन समस्याओं की सूची बनाकर इनसे संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जिससे उनका समाधान हो और नागरिकों को राहत मिले। इनके अलावा इस पर भी चर्चा हुई कि आने वाले निकाय चुनाव के लिए जल्द ही सभी वार्डों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में राजेंद्र बाबेल, विजय पारीक, सूबेदार मोहनलाल, सोमदेव साहू, चंद्र प्रकाश शर्मा, अशोक पंडित, बाबूलाल पंवार, भंवरलाल वैष्णव, जीवराज जावा, ब्रजराज डुलगच, राजेंद्र कुमावत, सुलक्षणा शर्मा, अशोक साहू, चेतन भट्ट, अनिल शर्मा, तुषार दुबे, मुकेश लखन, लक्ष्मीकांत सेन, संजय भाटी, संपति बोहरा, दिनेश जैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Maharashtra Nagar Nigam Election Voting Today

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Nagar Nigam Election Voting Today | BMC Polls Raj Uddhav Thackeray United

मुंबई16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में आज वोटिंग होगी। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू होगा और शाम 5:30 बजे तक चलेगा। एक दिन बाद रिजल्ट आएगा। सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) है जहां 227 सीटों पर चुनाव हो रहा है। बहुमत के लिए 114 का आंकड़ा जरूरी है।

बीएमसी की 227 सीटों में से 32 सीटों पर BJP-शिवसेना गठबंधन और शिवसेना (UBT)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच सीधा मुकाबला होगा। यह स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि कांग्रेस-बहुजन वंचित अघाड़ी (VBA) गठबंधन ने इन सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। वहीं राज-उद्धव ठाकरे एक साथ आ गए।

BMC में सीटों का बंटवारा, बीजेपी-शिंदे साथ; कांग्रेस अलग लड़ रही

बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। भाजपा- शिवसेना (शिंदे गुट) में गठबंधन हैं। बीजेपी 137 सीटों पर लड़ रही है वहीं शिंदे की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

उधर शिवसेना यूबीटी ने मनसे के साथ अलांयस किया है। यूबीटी जहां 163 सीटों पर लड़ेगी वहीं MNS को 52 सीट मिली हैं। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) से गठबंधन किया है। कांग्रेस 143 सीटों पर लड़ रही है वहीं वीबीए को 46 सीट दी गईं हैं। एनसीपी ने किसी के साथ हाथ नहीं मिलाया। अजित गुट वाली ये पार्टी 94 सीटों पर लड़ेगी।

BMC चुनाव क्यों है साख का सवाल

  • BMC चुनाव सिर्फ नगर निगम का नहीं, बल्कि मुंबई की सत्ता हासिल करने की लड़ाई है। इसलिए यह महायुति और महाविकास अघाड़ी के लिए साख का सवाल है।
  • 74,000 करोड़ रुपए के बजट वाली एशिया की सबसे बड़ी सिविक बॉडी BMC पर बिना बंटे शिवसेना ने (1997-2017) तक राज किया था। तब BJP उसकी सहयोगी थी।
  • मुंबई नगर निगम का बजट गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के बजट से भी बड़ा है।
  • यही कारण है कि भाजपा, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, कांग्रेस, शरद पवार और अजीत पवार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं।

चुनावी वादे: बस किराए में 50% छूट तो 1500 महीना का वादा

भाजपा गठबंधन ने बीएमसी चुनाव में महिलाओं को BEST बसों में यात्रा करने पर किराए में 50% छूट देने का वादा किया है। वहीं उद्धव–राज ठाकरे अलांयस ने महिला घरेलू सहायकों को ₹1500 महीना और 700 वर्गफुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स फ्री करने की बात कही है।

कांग्रेस ने मुंबई की प्रदूषण समस्या और BEST बस सेवा में सुधार का वादा किया है। साथ ही शहर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की बात कही है।

चार साल देरी हो रहे चुनाव, 2022 से टल रहा

नगर निगम चुनाव हर पांच साल में होते हैं। बीएमसी का पिछला चुनाव 2017 में हुआ था। ऐसे में अगला चुनाव 2022 में होना था। उस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया और वार्ड सीमाओं में बदलाव चल रहे थे।

नए वार्ड नक्शे और सीटों का पुनर्विन्यास किया जा रहा था। बीएमसी में वार्डों की संख्या बढ़ाकर 227 से 236 करने का प्रस्ताव था। इस बदलाव के चलते पुरानी सीटों पर चुनाव करना संभव नहीं था, इसलिए चुनाव टाल दिए गए। हालांकि ये प्रस्ताव पास नहीं हुआ।

[ad_2]

Source link

शाकद्वीपीय समाज की सदस्यता के लिए आज आवेदन का अंतिम दिन

[ad_1]

जैसलमेर | जैसलमेर के शाकद्वीपीय मग भोजक ब्राह्मण समाज के चुनाव के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने का आज अंतिम दिन है। गुरुवार को नई मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के साथ ही अध्यक्ष पद के लिए आवेदन पत्रों का वितरण शुरु किया जाएगा। चुनाव अधिकारी एडवोकेट गिरीराज सेवक ने बताया कि गत 9 जनवरी से मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु हो गई थी, जिसका आज अंतिम दिन है। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने वाले भी अपना आवेदन पत्र ले जा सकते है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 16 जनवरी को सुबह 11 बजे मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही सुबह 10 से 1 बजे अध्यक्ष पद के लिए आवेदन पत्र ले जा सकते है। अध्यक्ष पद के लिए 16 जनवरी को सुबह 10 से 2 बजे तक नामांकन वापस जमा करवाया जा सकेगा। 17 जनवरी को सुबह 10 से 2 बजे तक नामांकन वापिस लिया जा सकता है। 17 जनवरी को दोपहर 3 बजे को उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

[ad_2]

Source link

Rajasthan Cold: IMD Weather Situation Update; UP Uttarakhand

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan Cold: IMD Weather Situation Update; UP Uttarakhand | Bihar MP Haryana Cold Wave Alert Photos

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के कारण मैदानों में सर्दी हो रही है। राजस्थान में कोहरे के साथ सर्दी जारी है। बीकानेर जिले के लूणकरनसर में बुधवार को न्यूनतम पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम 2.2°C, नागौर में 2.6°C, अलवर में 3.0°C, करौली में 3.2°C, गंगानगर में 3.5°C, झुंझुनूं में 3.9°C, पिलानी में 4.1°C और जैसलमेर में 4.7°C दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी में भी भीषण ठंड का असर बुधवार को और तेज हो गया। पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर में न्यूनतन तापमान -5.2°C दर्ज किया गया, डल झील जम गई।

इधर, उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। बुधवार सुबह मेरठ, संभल, बुलंदशहर समेत 25 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

उत्तराखंड के जोशीमठ में शनिवार को कड़ाके की सर्दी रही, इस दौरान पानी जम गया।

उत्तराखंड के जोशीमठ में शनिवार को कड़ाके की सर्दी रही, इस दौरान पानी जम गया।

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

16 जनवरी: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

  • हिमाचल प्रदेश में 16 से 18 जनवरी के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

17 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी हो सकती है।

[ad_2]

Source link

मुरवारा गांव के तीनों खिलाड़ी, स्टेडियम में करते हैं प्रैक्टिस

[ad_1]

क्रिकेट के बाद अब कबड्डी में भी भरतपुर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 51वीं जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए घोषित 14 सदस्यीय राजस्थान टीम में भरतपुर के तीन खिलाड़ियों राधेश्याम, ईशांत और अनुज को जगह मिली है। प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 18 जनवरी तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में किया जाएगा, जिसके लिए राजस्थान टीम विजयवाड़ा पहुंच चुकी है। कोच संदीप सिंह खास बात यह है कि टीम के कोच भी भरतपुर के कबड्डी कोच संदीप सिंह होंगे। कोच संदीप सिंह ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों का चयन उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। राधेश्याम लेफ्ट कॉर्नर, ईशांत राइट रेडर और अनुज राइट कवर के रूप में खेलते हैं। दिलचस्प यह है कि तीनों खिलाड़ी एक ही गांव मुरवारा के निवासी हैं। तीनों पिछले कई वर्षों से लोहागढ़ स्टेडियम में कोच संदीप सिंह के सानिध्य में नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। एक ही गांव और एक ही कोच के मार्गदर्शन में तैयार हुए तीन खिलाड़ियों का एक साथ राष्ट्रीय टीम में चयन भरतपुर कबड्डी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Deepti Sharma; MI Vs UPW WPL 2026 LIVE Score Update

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

WPL-2026 का आठवां मुकाबला आज रोमांच से भरपूर रहने वाला है, जब मुंबई इंडियंस (MI) और यूपी वॉरियर्स (UPW) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

दोनों ही टीमें इस सीजन पहली बार आमने-सामने होंगी। मुंबई को पिछले 3 में से 2 में जीत मिली। जबकि 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, यूपी वॉरियर्स को पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। पॉइंट्स टेबल में MI दूसरे और UPW पांचवें यानी आखिरी नंबर पर है।

हेड टु हेड में मुंबई आगे अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस (MI) ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि यूपी वॉरियर्स (UPW) को 2 मुकाबलों में सफलता मिली है।

हरमनप्रीत कौर टॉप परफॉर्मर WPL-2026 में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की अगुवाई हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। उन्होंने अब तक 3 मैचों में 165 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 74 रन रहा है। उन्होंने इस दौरान 2 अर्धशतक लगाए हैं। फिलहाल, वे लीग की टॉप स्कोरर हैं। वहीं, गेंदबाजी में अमीलिया कर ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट झटके हैं।

लिचफील्ड UPW की टॉप स्कोरर इस सीजन यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाजी में फीबी लिचफील्ड सबसे इंपैक्टफुल परफॉर्मेंस दी हैं। उन्होंने अब तक 2 मैचों में 98 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट 78 रन रहा है। सोफी एक्लेस्टोन ने बॉलिंग में टीम की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 2 मैचों में 2 विकेट झटके हैं।

पिच रिपोर्ट नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग-फ्रेंडली मानी जाती है। नई गेंद से यहां अच्छा बाउंस और कैरी देखने को मिलता है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती, जबकि तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में कुछ प्रभाव डाल सकते हैं। नाइट मैचों में ओस मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड रन बनाना और आसान बना देती है।

वेदर रिपोर्ट गुरुवार को DY पाटिल स्टेडियम में तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।​​​​​ हवा 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), हैली मैथ्यूज, अमीलिया कर, निकोला कैरी, सजीवन साजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, त्रिवेणी वशिष्ठ।

यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, सिमरन शेख, क्लो ट्रायोन, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, क्रांति गौड़ और सोफी एक्लेस्टोन।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Kolkata ED Accuses Mamata Banerjee I-PAC Raid Obstruction

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Kolkata ED Accuses Mamata Banerjee I PAC Raid Obstruction | Supreme Court Hearing

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
8 जनवरी को डॉक्युमेंट्स लेने के बाद ममता ने मीडिया को संबोधित किया था। - Dainik Bhaskar

8 जनवरी को डॉक्युमेंट्स लेने के बाद ममता ने मीडिया को संबोधित किया था।

कोलकाता में I-PAC रेड मामले में रुकावट डालने पर ममता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। ये याचिका प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लगाई है। दरअसल 8 जनवरी को ED ने टीएमसी के आईटी हेड और पॉलिटिकल कंसल्टेंट फर्म (I-PAC) डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर और ऑफिस पर छापा मारा था।

इस दौरान ममता बनर्जी रेड के दौरान ऑफिस पहुंचीं और कुछ फाइलें अपने साथ ले गईं। जांच एजेंसी का आरोप है कि ममता ने रेड के दौरान रुकावट पैदा की। सबूतों से छेड़छाड़ की गई, अहम डॉक्यूमेंट छीने गए और ED अधिकारियों को धमकाया गया।

ED की मांग है कि अवैध और जबरन ले जाए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, स्टोरेज मीडिया और दस्तावेजों को जब्त कर सील किया जाए। वहीं एक दिन पहले कलकत्ता हाईकोर्ट में टीएमसी की याचिका को खारिज कर दिया गया। टीएमसी ने ईडी पर दस्तावेज जब्त करने का आरोप लगाया था, हालांकि ईडी ने ऑन रिकॉर्ड मना कर दिया।

ममता 8 जनवरी को रेड के बीच में I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पहुंचीं थी।

ममता 8 जनवरी को रेड के बीच में I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पहुंचीं थी।

सुप्रीम कोर्ट में ED की याचिका, लूट-चोरी का आरोप

याचिका में ED ने मुख्यमंत्री और शीर्ष पुलिस अधिकारियों पर 17 अपराध करने का आरोप लगाया है। इनमें डकैती, लूट और चोरी जैसे आरोपों के साथ सरकारी काम में लगे अधिकारियों को रोकने, सबूत छिपाने या नष्ट करने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

ED की याचिका में 5 बड़ी बातें…

  • यह घटना संविधान और कानून के शासन का खुला अपमान है। जब्त किए गए सबूतों का किसी राजनीतिक दल की गतिविधियों से कोई संबंध नहीं था, बल्कि वे केवल अवैध कोयला खनन घोटाले से जुड़े थे।
  • सीएम और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ED अधिकारियों को धमकाया। प्रतीक जैन के आवास और I-PAC ऑफिस में चल रही तलाशी को आगे बढ़ने नहीं दिया।
  • तलाशी के बाद उसके अधिकारियों के खिलाफ कई FIR दर्ज कराई गईं, जिनका मकसद जांच को कमजोर करना और अधिकारियों को डराना था। इन सभी FIR की जांच CBI को सौंपी जानी चाहिए।
  • हमारी कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत पाने की कोशिश सफल नहीं हो सकी। कोर्ट में कथित हंगामे के कारण मामला टाल दिया गया। यह हंगामा सत्तारूढ़ दल के समर्थकों को वाट्सएप ग्रुप्स के जरिए बुलाकर कराया गया, ताकि कोर्ट में सुनवाई न हो सके।
  • सुप्रीम कोर्ट स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करे, सबूतों को सुरक्षित रखे और यह संदेश दे कि किसी भी राजनीतिक पद पर बैठा व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है।

बंगाल सरकार ने कहा- हमारा पक्ष भी सुना जाए

बंगाल सरकार ने 10 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की थी। सरकार की मांग है कि उसका पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित न किया जाए। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।

अब पूरे मामले को समझिए

8 जनवरी: TMC के IT हेड के ठिकानों पर ED की रेड

8 जनवरी को ED की टीम ने प्रतीक जैन के कोलकाता के गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं।

कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी, लेकिन करीब 11:30 बजे के बाद मामला बढ़ा। सबसे पहले कोलकाता पुलिस कमिश्नर, प्रतीक के आवास पर पहुंचे। कुछ समय बाद सीएम ममता बनर्जी खुद लाउडन स्ट्रीट स्थित उनके घर पहुंच गईं।

ममता वहां कुछ देर रुकीं। जब बाहर निकलीं, तो उनके हाथ में एक हरी फाइल दिखाई दी। इसके बाद वे I-PAC के ऑफिस भी गईं। उन्होंने कहा- गृहमंत्री मेरी पार्टी के दस्तावेज उठवा रहे हैं। ED ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 6 और दिल्ली में 4 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

9 जनवरी: ममता बनर्जी ने कोकाता में मार्च निकाला

9 जनवरी को TMC के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली से कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी पर दो FIR भी दर्ज कराई है। उन्होंने कोलकाता में मार्च भी निकाला।

इस दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके पास गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पेन ड्राइव हैं। उन्होंने कहा- दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं तक कोयला घोटाले की रकम पहुंचती है। मेरे पास इसके सबूत हैं। जरूरत पड़ी तो मैं इन्हें जनता के सामने पेश कर सकती हूं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ सैकड़ों TMC कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ सैकड़ों TMC कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए थे।

सीएम ने कहा था- कोयला घोटाले का पैसा शाह को भेजा गया

ममता ने 9 जनवरी को मार्च के दौरान आरोप लगाया है कि कोयला घोटाले का पैसा सुवेंदु अधिकारी ने इस्तेमाल किया और अमित शाह को भेजा। उन्होंने कहा था कि मैं आमतौर पर प्रतिक्रिया नहीं देतीं, लेकिन अगर कोई मुझे छेड़ता है तो मैं छोड़ती नहीं हूं।

इस पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बनर्जी को मानहानि का नोटिस भेजा। नोटिस में उन्होंने 72 घंटे के भीतर कथित आरोपों से जुड़े सभी सबूत पेश करने की मांग की गई।

—————

ये खबर भी पढ़ें…

जहां चुनाव, वहां ED ने फाइलें खोलीं:बंगाल से पहले 3 राज्यों में यही पैटर्न; महाराष्ट्र-दिल्ली-झारखंड के बाद तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी में छापेमारी

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बढ़ती सक्रियता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ED का काम आर्थिक अपराधों की जांच करना, काले धन और मनी लॉन्ड्रिंग पर रोक लगाना है, लेकिन कई बार उसकी कार्रवाई की टाइमिंग सवालों के घेरे में आ जाती है। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]

Source link

राव इंद्रजीत बोले- सरकार बनवाने का वाजिब इनाम नहीं मिला:राजस्थान में कहा- कई बार सरकार बनवाई; हमारे साथ भेदभाव हुआ

[ad_1]


केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने एक बार फिर सियासत में पूरा हक न मिलने की पीड़ा सार्वजनिक मंच पर उजागर की। बोले- हम सरकारें बनाते हैं, मगर उसके बदले में वाजिब इनाम नहीं मिलता, तो क्या मैं गलत कहता हूं। लोग यूं कहते हैं कि इंद्रजीत सिंह अगर सीएम से नहीं लड़ता तो हमारे फीत लग जाती, हम चेयरमैन बन जाते, हम शायद मिनिस्टर बन जाते। अरे मैं यू कहता हूं कि अगर हम किसी का साथ नहीं देते तो ये पार्टी सत्तासीन नहीं होती, तुम कहां के होते फिर। राव ने सेना में अहीर रेजिमेंट न बनने पर भी रोष जताया। बोले- हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी, इसलिए अहीर रेजिमेंट नहीं बनी। राव इंद्रजीत सिंह 14 जनवरी को राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव सोहली में एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित रहे थे। अब इसकी एक वीडियो सामने आई है। पढ़िए…मंच से राव इंद्रजीत ने क्या बातें उठाईं​​​​​​ सभी CM से रहा छत्तीस का आंकड़ा
​​​​​​​राव इंद्रजीत के बारे में मशहूर है कि उनका हर सीएम के साथ 36 का ही आंकड़ा रहता है। जब कांग्रेस में थे और भूपेंद्र हुड्डा 2 बार सीएम रहे, तब राव इंद्रजीत की उनसे ठनी रही। सार्वजनिक मंचों पर भी लड़ाई देखने को मिली। उसके बाद भाजपा सरकार में 2 कार्यकाल मनोहरलाल खट्टर सीएम रहे, तब भी राव इंद्रजीत की उनसे तल्खी रही। अब नायब सैनी कैनिबेट में राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव मंत्री हैं। बावजूद इसके राव ने सीएम नायब सैनी के मंच से ही कहा था कि हमने भाजपा की सरकार बनवाई, हमारी बात सुननी पड़ेगी। डिनर डिप्लोमेसी से राजनीतिक दबाव बनाते रहे हैं राव
​​​​​​​कांग्रेस में रहते हुए भी राव इंद्रजीत अपनी डिनर डिप्लोमेसी का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए करते रहे थे। यही नहीं भाजपा में शामिल होने के बाद भी यह क्रम जारी रखा। अगस्त 2015 में जब मनोहर लाल को मुख्यमंत्री बने कुछ महीने ही हुए थे, तब राव ने पहले सांसदों को डिनर दिया। उसके बाद अहीरवाल के विधायकों को डिनर पर बुलाया था। अब नायब सरकार के दौरान भी राव इंद्रजीत ने चंडीगढ़ में आरती राव के सरकारी आवास पर दक्षिण हरियाणा के विधायकों को डिनर दिया। हरियाणा में ये इकलौता सियासी परिवार, जिसके पास 2 मंत्री पद
​​​​​​​भाजपा आमतौर पर एक व्यक्ति एक पद या एक परिवार एक पद के फॉर्मूले पर चलती रही है। एक परिवार से एक ही टिकट की थ्योरी भी है। वर्तमान में हरियाणा में राव का इकलौता सियासी परिवार है, जिसके पास 2 मंत्री पद हैं। राव इंद्रजीत खुद केंद्र में राज्यमंत्री हैं जबकि उनकी बेटी आरती राव प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। स्वर्गीय बंसीलाल परिवार के पास भी 2 सियासी पद हैं, लेकिन मंत्री पद एक ही है। बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी राज्यसभा सदस्य हैं, वहीं उनकी बेटी श्रुति चौधरी प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री।

[ad_2]

Source link