At 11 pm, the trauma ICU was flooded and 14 patients were shifted. | एसएमएस हॉस्पिटल का मामला: रात 11 बजे ट्रॉमा के आईसीयू में भरा पानी, 14 मरीज शिफ्ट – Jaipur News

[ad_1]

एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में सोमवार रात 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पोलीट्रॉमा आईसीयू में पाइप लाइन लीकेज के कारण पानी भर गया। कड़ाके की ठंड के बीच फर्श पर पानी फैलते ही मरीज, परिजन और स्टाफ डर गया। स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती 1

.

पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची और पाइप लीकेज को नियंत्रित किया। इसके बाद आईसीयू से पानी निकालने का काम शुरू किया गया। आईसीयू में पानी भरने से ठंड के मौसम में मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि समय रहते मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. बी. एल. यादव भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

“ट्रॉमा के आईसीयू में पाइप लीकेज से पानी भर गया था। समय रहते लीकेज ठीक कर दिया गया, किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं हुई।” -डॉ. दीपक माहेश्वरी, प्रिंसिपल, SMS

[ad_2]

Source link

Trial of the country’s most hi-tech refinery successful | देश की सबसे हाईटेक रिफाइनरी का ट्रायल सफल: पहली बार…मुंद्रा पोर्ट से क्रूड पचपदरा पहुंचा, माह के आखिर में शुरू हो सकती है रिफाइनरी – Balotra News

[ad_1]

पचपदरा (बाड़मेर) स्थित देश की सबसे हाई टेक रिफाइनरी में एचपीसीएल (राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड) का काम अंतिम दौर में है। सोमवार को पहली बार 700 किलोमीटर दूर मुंद्रा पोर्ट से 21 दिन में पाइप लाइन के जरिए क्रूड रिफाइनरी में पहुंचा है। ऐसे में उम्मीद है कि

.

मार्च तक पूरी क्षमता से क्रूड रिफाइन हो सकेगा पचपदरा में जनवरी 2026 से रिफाइनिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। मार्च तक यहां पूरी क्षमता के साथ कमर्शियल उत्पादन शुरू हो जाएगा। रिफाइनरी की प्रोसेसिंग यूनिटों का काम 99 प्रतिशत पूरा हो गया है। मंगला टर्मिनल से गुजरात की जामनगर रिफाइनरी तक पूर्व में हिटिंग पाइप लाइन बिछाई गई है। इसी पाइप लाइन से अब गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से भी क्रूड को रिफाइन करने के लिए मंगवाया जा सकेगा। बाड़मेर से निकलने वाले क्रूड के अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार से खरीद किए जा रहे क्रूड को भी रिफाइन किया जाएगा। यहां से राजस्थान को 5 हजार करोड़ का राजस्व मिलेगा।

जीरो लिक्विड डिस्चार्ज तकनीक, पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा पचपदरा रिफाइनरी भारत की पहली ऐसी परियोजना है जो रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का मिश्रण है। यह बीएस-6 मानक के ईंधन का उत्पादन करेगी। जीरो लिक्विड डिस्चार्ज तकनीक पर आधारित है, जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। बोरावास और कलावा में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। बालोतरा से रिफाइनरी तक 12 किमी. नई रेलवे लाइन बिछाने की भी स्वीकृति मिल गई है। ऐसे में ट्रेन से भी तेल और अन्य उत्पादों का ​आयात-निर्यात किया जा सकेगा।

[ad_2]

Source link

Delivery employee assaulted by showroom owner for using perfume At Delhi | डिलीवरी बॉय ने परफ्यूम लगाया तो दुकान मालिक ने पीटा: स्टोर में मुर्गा बनाया, थप्पड़ मारे; दिल्ली की घटना का वीडियो वायरल

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Delivery Employee Assaulted By Showroom Owner For Using Perfume At Delhi

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वीडियो 6 जनवरी का है, जिसके बारे में सोमवार 12 जनवरी को पता चला। - Dainik Bhaskar

वीडियो 6 जनवरी का है, जिसके बारे में सोमवार 12 जनवरी को पता चला।

पूर्वी दिल्ली के ओल्ड कोंडली इलाके में एक क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले 18 साल के डिलीवरी बॉय को स्टोर मालिक ने दुकान में ही मुर्गा बनाया और उसके साथ मारपीट की।

इस लड़के ने परफ्यूम का इस्तेमाल कर लिया था। जिस पर ओनर ने उसके साथ बदसलूकी की। डिलीवरी बॉय की पहचान ओल्ड कोंडली के रहने वाले ऋषा कुमार के रूप में हुई है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के मुताबिक यह घटना 6 जनवरी की है। न्यूज एजेंसी ANI और PTI के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

कुमार और स्टोर मालिक के बीच यह घटना तब हुई, जब उसने दुकान से परफ्यूम निकालकर खुद पर छिड़का। मालिक ने यह देख लिया और उसे डांटना शुरू कर दिया।

दुकान मालिक ने पहले उसे मुर्गा बनाए रखा बाद में उसे सबके सामने कई थप्पड़ मारे। इसके बाद, कुमार पुलिस के पास गया और शिकायत दर्ज कराई।

जेप्टो कंपनी का वर्कर है पीड़ित

पुलिस शोरूम मालिक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया ऋषा कुमार उर्फ लाला बाबू, हरिजन बस्ती, ओल्ड कोंडली में परिवार के साथ रहता है। वह जेप्टो कंपनी के लिए डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।

कांग्रेस ने बताया शर्मनाक

वीडियो इंडियन व डेली यूथ कांग्रेस के एक्स (सोशल मीडिया) हैंडल से भी पोस्ट करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। 43 सेकंड का वीडियो 6 जनवरी का है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पीड़ित शोरूम की खाली जगह पर मुर्गा बना हुआ है। कुछ देर बाद वह खड़ा हो जाता है। इसके बाद शोरूम का मालिक मौके पर आता है और पीड़ित पर एक के बाद एक कार कई थप्पड़ जड़ देता है।

ये खबर भी पढ़े…

पंजाब सांसद राघव चड्ढा बने डिलीवरी बॉय, ठंड में लोगों के घर पहुंचाया सामान

पंजाब से राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा डिलीवरी बॉय बनकर सामान लोगों के घर पहुंचाने गए। इसका वीडियो X अकाउंट पर शेयर किया है। इस पर उन्होंने लिखा है- “बोर्डरूम से दूर, जमीनी स्तर पर। मैंने उनका दिन जिया। जुड़े रहिए।” चड्‌ढा संसद के शीतकालीन सत्र में गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स का मुद्दा उठा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Gurugram man suicide Jump on train wife elopes twice with rajasthani lover in haryana | ट्रेन से कटने से पहले पति ने सुनाई आपबीती, VIDEO: गुरुग्राम में पत्नी ने बेवफाई की, दो बार राजस्थानी प्रेमी के पास भागी; 2 बच्चे छोड़ गई – gurugram News

[ad_1]

पति विक्रम और पत्नी रितू की फाइल फोटो।

गुरुग्राम में पांच जनवरी को ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड करने वाले विक्रम की मौत के मामले में खुलासा हुआ है। विक्रम ने अपनी पत्नी की बेवफाई से आहत होकर सुसाइड किया था। उसने मरने से पहले अपने साले अरुण को एक वीडियो बनाकर भेजा। जिसमें उसने नम आंखों से आ

.

कहा-पत्नी रीतू दो बार प्रेमी विपन उर्फ प्रिंस जाट के पास भागी। पहली बार लौट आई थी। कुछ दिन बाद दोबारा चली गई। प्रिंस राजस्थान के झुंझनू का रहने वाला है। वीडियो में विक्रम ने अपना घर उजाड़ने, बच्चों के अनाथ होने और सुसाइड के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराया।

वीडियो सामने आने के बाद मृतक के भाई रोहित ने जीआरपी थाने में रीतू और विपन उर्फ प्रिंस जाट के खिलाफ धमकी देकर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस सुसाइड के इस केस में अब मेरिटल अफेयर के एंगल से जांच कर रही है।

विक्रम ने रेलवे ट्रैक पर ही सुसाइड से पहले वीडियो बनाया।

विक्रम ने रेलवे ट्रैक पर ही सुसाइड से पहले वीडियो बनाया।

5 जनवरी को दो हिस्सों में कटी मिली बॉडी

विक्रम कुमार ने पांच जनवरी को वीडियो बनाकर अपने साले को वॉट्सअप किया। उसके बाद वह रेलवे ट्रैक पर गया और ट्रेन के नीचे कूद गया। उसका शरीर लोको इंजन में फंस गया और ट्रेन के पहिए उसके शरीर के टुकड़े करते हुए बिखेरती हुई चली गई। बॉडी दो हिस्सों में थी, लेकिन जीआरपी टीम को काफी दूर तक उसके शरीर के छोटे छोटे टुकड़े मिले थे। जेब से मिले पैन कार्ड और पत्नी के आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई थी।

अंबाला का रहने वाला, मुंजाल कंपनी में करता था काम विक्रम मूल रूप से अंबाला की नारायणगढ़ तहसील के गांव बधौली का रहने वाला था। शादी से पहले ही गुरुग्राम की हीरो ग्रुप से जुड़ी कंपनी में काम करता था। अंबाला की रविदास कॉलोनी की रहने वाली रितू से उसकी शादी 3 मई 2015 को हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को गुरुग्राम लेकर आ गया था। उनके नौ साल और सात साल के दो बेटे हैं।

पत्नी की बेवफाई के बाद विक्रम के सुसाइड की कहानी

  • दो बार प्रेमी के साथ गई: वीडियो में विक्रम ने बताया कि 5 अक्टूबर 2025 को रितु पति व बच्चों को छोड़कर प्रेमी प्रिंस जाट उर्फ विपन के साथ चली गईं। उन्होंने घर पर नोट छोड़ा। जिसमें लिखा-मैं अपनी मर्जी से जा रही हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। विक्रम ने तुरंत परिवार और ससुराल वालों को सूचित किया और थाने में पुलिस शिकायत दर्ज कराई। वे रितु को ढूंढने की कोशिश में जुटे रहे।
  • बहाना बनाकर वापस आई: कुछ समय बाद रितु ने विक्रम को फोन किया और कहा कि “मैंने बहुत बड़ी गलती की है, मुझे माफ कर दो। प्रिंस मुझे बहुत मारपीट करता है, मुझे यहां से ले जाओ”। विक्रम ने ये बातचीत रिकॉर्ड कर ली। 20 दिसंबर 2025 को विक्रम महिला पुलिस और दोस्त की मदद से रितु को वापस ले आए। रितु ने पुलिस के सामने वादा किया कि अब वह प्रिंस से कोई बात नहीं करेगी, परिवार के साथ रहेगी और ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराएगी।
  • 16वें दिन फिर प्रेमी के साथ गई: वापसी के बाद करीब 10-15 दिन तक सब ठीक रहा। 5 जनवरी 2026 को रितु फिर से प्रिंस के साथ चली गई। विक्रम उस रात ड्यूटी पर थे। सुबह घर लौटने पर मां से पूछने पर पता चला कि रितु नहीं मिल रही। कमरे में एक नोट मिला, जिसमें लिखा था-“मैं प्रिंस के साथ जा रही हूं”। जांच में घर से गहने और 40,000 रुपए गायब पाए गए।
  • प्रेमी ने फोन पर दी गालियां: विक्रम ने प्रिंस को फोन किया तो प्रिंस ने गालियां दीं और धमकी देते हुए कहा-“रितु तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती, ढूंढने की कोशिश मत करना वरना तुझे और परिवार को मार दूंगा”। उसने ये भी कहा कि तू जी कर क्या करेगा, बच्चे अनाथ हो गए, पत्नी छोड़ गई”। प्रिंस ने विक्रम को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
  • सुसाइड से पहले साले को भेजा वीडियो: विक्रम ने ये बातें अपने साले अरुण को बताईं। दोपहर में उसने एक सुसाइड वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने कहा कि रितु प्रिंस के बहकावे में 8 अक्टूबर 2025 को कोहड़वाड़ (झुंझुनू, राजस्थान) गई थीं। अब फिर से चली गई है। प्रिंस ने उसका घर उजाड़ा है और सुसाइड के लिए भी वो जिम्मेदार है। इसके बाद प्रिंस की धमकियों से डरकर विक्रम ने आत्महत्या कर ली।
  • परिजनों ने की तलाश, तो सुसाइड का पता चला: वीडियो साले अरुण को भेजी गई थी। अरुण ने अपने दोस्त अजय कुमार को वीडियो भेजी। अजय ने बिजवासन-गुरुग्राम रेलवे ट्रैक पर जांच की और जीआरपी में रेलवे अधिकारियों से पूछा तो उसके सुसाइड करने की जानकारी मिली। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत था और बीच से कटा हुआ। ट्रैक के पास में ही टूटा वीवो का मोबाइल, फटा पर्स, विक्रम का पैन कार्ड और रितु का आधार कार्ड मिला। 6 जनवरी को भाई रोहित और चाचा फूलचंद ने शव की पहचान की।

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग भाई ने जीआरपी एसपी को शिकायत देकर मांग की है कि पत्नी रितु देवी और प्रेमी प्रिंस जाट उर्फ विपन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इन्होंने विक्रम को धमकियां देकर, गालियां देकर और मानसिक प्रताड़ना करके आत्महत्या के लिए उकसाया। रितु दो बार प्रिंस के साथ भागी, घर से जेवरात-40,000 रुपए चुराए। दोनों के खिलाफ सख्त जांच हो और दंड मिले, ताकि दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हटाने वाले दोषियों को सजा मिल सके।

पुलिस मामले की जांच कर रही इस बारे में जांच अधिकारी हरीचंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सुसाइड का मामला है। मृतक के भाई रोहित की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को जांच में शामिल करेगी। जांच के दौरान जो भी तथ्य आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

[ad_2]

Source link

Rally from Ramniwas Bagh to 22 Godown, vehicles stopped on more than 10 major routes | महारैली से महाजाम: रामनिवास बाग से 22 गोदाम तक रैली, 10 से ज्यादा प्रमुख मार्गों पर वाहन थमे – Jaipur News

[ad_1]

राजधानी में सोमवार को कर्मचारी महासंघ की महारैली से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रामनिवास बाग से 22 गोदाम तक निकली रैली के कारण करीब 6 घंटे तक आधा जयपुर जाम में फंसा रहा। मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोग घंटों तक जाम में फंसे

.

यहां रहा जाम

रैली के चलते टोंक रोड, जेएलएन मार्ग, एमआई रोड, सी-स्कीम, सिविल लाइंस, सोढ़ाला, अजमेर रोड, बनीपार्क, पानीपेच, सीकर रोड और झोटवाड़ा तक भारी ट्रैफिक जाम लगा। सुबह से लेकर शाम तक हालात ऐसे रहे कि कई जगह एम्बुलेंस-स्कूल बसें भी जाम में फंसती रहीं।

दो वीवीआईपी मूवमेंट

रैली के दौरान शहर में दो वीवीआईपी मूवमेंट तय थे। दोपहर करीब पौने तीन बजे 22 गोदाम के पास सहकार मार्ग पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला भी जाम में फंस गया। मुख्यमंत्री एसएमएस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से लौटकर निवास जा रहे थे, तभी रैली 22 गोदाम पहुंच गई। अचानक ट्रैफिक रुकने से सीएम का काफिले को भी धीमा करना पड़ा

राज्यपाल का काफिला

इसी दौरान राज्यपाल का काफिला भवानी निकेतन में आयोजित सैन्य कार्यक्रम के लिए रवाना होना था, जिस पर ट्रैफिक पुलिस को अलग से रूट लाइन लगाई गई। इससे आसपास के इलाकों में यातायात दबाव और बढ़ गया।

हर साल वही जगह, वही परेशानी

कर्मचारी महासंघ की यह महारैली हर साल विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले निकाली जाती है। इसके बावजूद इसे शहर के बीचोंबीच निकाली जाती है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए रैली को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग हर साल उठती है, फिर भी यहीं पर अनुमति दे देते हैं।

बड़ी रैली फिर भी ट्रैफिक अलर्ट नहीं

पुलिस ने शहर में इतनी बड़ी रैली निकालने की अनुमति तो जारी कर दी, लेकिन पर्याप्त व्यवस्था नहीं की। वहीं आमजन के लिए इसके संबंध में कोई अलर्ट जारी किया। न तो ट्रैफिक डायवर्जन किया और ना ही वैकल्पिक मार्गों की पर्याप्त व्यवस्था की गई।

[ad_2]

Source link

Supreme Court Hearing Delhi NCR Dog Attack Case live Update MCD Rules | आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई: पिछले हफ्ते सिंघवी ने कहा था- मामले में पहले से कानून मौजूद हैं, कोर्ट हस्तक्षेप न करे

[ad_1]

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के मामले में आज सुनवाई होगी। इस मामले पर पिछले 6 महीनों में सात बार सुनवाई हो चुकी है। पिछले हफ्ते हुई सुनवाई में कोर्ट ने कुत्तों के बिहेवियर, शेल्टर होम की संख्या को लेकर चर्चा की थी।

वहीं आखिरी बार हुई 9 जनवरी की सुनवाई में ऑल क्रिएचर्स ग्रेट एंड स्मॉल (ACGS) संस्था की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इस मामले में कानून पहले से मौजूद हैं, इसलिए कोर्ट को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जब संसद ने दखल नहीं दिया है, तो अदालत भी इसमें न आए।

दरअसल, पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश दिया था। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा था कि इन जानवरों को तय शेल्टर में ट्रांसफर किया जाए।

मामले में हुई पिछली 7 सुनवाई…

————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

एमपी के इंदौर में पागल कुत्ते ने 6 से ज्यादा को काटा, एक साल में डॉग बाइट के 48 हजार केस

इंदौर में रविवार को एक पागल कुत्ते ने 2 घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। उसने 6 से ज्यादा लोगों को काट लिया। वह कुत्ता इतना हिंसक हो गया कि उसने न केवल लोगों को काटा बल्कि काफी देर तक उनके हाथ-पैर को अपने जबड़े में पकड़े रखा। इससे उन्हें काफी गहरे जख्म हो गए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Gulab Sidhu Controversy: The Story Behind ‘Jatta Love You’ and Sarpanch Dispute | सिंगर गुलाब सिद्धू ने नहीं हटाई सरपंच कुट दूं लाइन: सरपंचों में नराजगी, मूसेवाला से दोस्ती; हत्या की साजिश रचने वाले 3 आरोपी पकड़े – Jalandhar News

[ad_1]

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू।- फाइल

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू एक बार फिर चर्चा में हैं। कभी सिद्धू मूसेवाला के करीबी रहे गुलाब सिद्दू के जट्टा लव यू सॉन्ग ने उनके कई दुश्मन खड़े कर दिए हैं। सोमवार को उनकी हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को अरेस्ट किया।

.

बता दें कि गुलाब सिद्धू ने सरपंचों की धमकी के बाद भी अपने गीत से विवादित लाइन नहीं हटाई। इस गीत को 2 महीने में 10 लाख व्यू मिल चुके हैं। गुलाब सिद्धू पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कई बार कन्ट्रोवर्सी में घिर चुके हैं। मगर 8 साल करियर में ये उनकी पहली बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी है। पहले वह सिद्धू मूसेवाला के करीबी रहे। उनके साथ 22-22 कैंहदी दुनिया सॉन्ग किया।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले उनकी दोस्ती टूट गई थी। हत्या के बाद गुलाब सिद्धू पर भी उंगली उठी और गैंगस्टर लॉरेंस से संबंधी होने के आरोप लगे।

बरनाला के फरवाही गांव में जन्मे 32 साल के सिद्धू को पारले जी खा के नीं दिमाग चल दे गीत से फेम मिला था। फेम मिलने के बाद गुलाब सिद्धू कई बार विवादों से घिरे। आइए जानते हैं गुलाब सिद्धू से जुड़े विवादों के बारे में…।

2 साल में सरपंची पर दूसरा कटाक्ष सिंगर गुलाब सिद्धू का सरपंची को लेकर 1 साल पहले भी सॉन्ग रिलीज हुआ था। इसमें उन्होंने सरपंची 40 लाख रुपए में मिलने की बात कही थी। गीत के वीडियो में सरपंच का चुनाव जीतने के लिए सरेआम पैसे बांटते हुए हुए दिखाया गया था। हालांकि उस समय गीत पर कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं हुई थी।

उस गीत का टाइटल भी सरपंची था। अभी जिस गीत की लाइनों पर विवाद हो रहा है, उसका टाइटल लव यू जट्टा है। इस गीत के बीच में गुलाब सिद्धू कहते हैं ‘सणे सरपंच सारा पिंड कुट दूं’ (तेरे पीछे में सरपंचों को पीट सकता हूं)।

लुधियाना के जंग ढिल्लों ने लिखा है गीत गुलाब सिद्धू के जट्टा लव यू टाइटल गीत को लुधियाना के जंग ढिल्लों ने लिखा है। सारे गीत में हथियारों को प्रमोट किया गया है। गीत की पहली लाइन ही…तेरी गुत्त जेडा कद मेरी 12 बोर दा…से हुई है। इस गीत को 2 महीने में 10 लाख व्यू मिल चुके हैं।

वादे के बाद भी गीत से नहीं हटीं विवादित लाइनें तेरे पीछे सारे सरपंच कुट दूं…पर विवाद होने के बाद गुलाब सिद्धू ने माफी मांगने के बाद कहा था गीत की विवादित लाइनों को या तो हटा देंगे या फिर म्यूट कर देंगे। लेकिन यूट्यूब पर चल रहे गीत में अभी भी ये लाइनें मौजूद हैं। गुलाब सिद्धू सार्वजनिक मंच से कई बार लाइनों को म्यूट करवाने की बात कह चुके हैं।

सिंगर गुलाब सिद्धू से जुड़े विवाद…

  • सरपंची सॉन्ग से सरपंच हो गए नाराज: गुलाब सिद्धू के साथ नई कॉन्ट्रोवर्सी अक्तूबर 2025 में रिलीज हुए उनके गीत सरपंची से शुरू हुई। इस गीत की एक लाइन में गुलाब कहते हैं कि सणे सरपंच सारा पिंड कुट दूं (मेरा बस चले तो तेरे गांव के सरपंच सहित सारा गांव ही पीट दूं)। इस लाइन को लेकर पंजाब के सरपंचों ने एतराज जताया। सरपंचों ने कहा कि गुलाब सिद्धू ने माफी नहीं मांगी तो पूरे पंजाब में वह जहां भी जाएंगे, सरपंच उनका विरोध करेंगे और स्टेज नहीं लगने देंगे।
  • इंस्टा पर वीडियो अपलोड कर मांगी माफी: गुलाब सिद्धू ने विवाद बढ़ने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। इसमें उन्होंने सरपंचों से माफी मांगी। सिद्धू ने कहा- सतश्री अकाल जी, मैं आपका अपना गुलाब सिद्धू, जैसा कि आपको पता है कि हमारा एक गीत आया है, जिसमें सरपंचों को एक लाइन अच्छी नहीं लगी। मैं बताना चाहता हूं कि ये लाइन हमने एंटरटेन के लिए गाई थी। फिर भी अगर किसी को ये लाइन ठीक नहीं लगी तो मैं माफी मांगता हूं। मैं आपका बच्चा हूं। मुझे अपना बच्चा समझकर माफ करना।
  • सिद्धू मूसेवाला के साथ दोस्ती टूटी: गुलाब सिद्धू और सिद्धू मूसेवाला की दोस्ती गहरी थी। 2020 में दोनों ने 22-22 कैंहदी दुनिया गीत में कोलेबोरेशन किया था। इसके बाद गुलाब सिद्धू कि किसी बात को लेकर सिद्धू मूसेवाला से दोस्ती टूट गई। हालांकि इसे सार्वजनिक नहीं किया गया कि दोनों के बीच क्या हुआ था। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद कई कलाकारों पर आरोप लगे। गुलाब सिद्ध के नाम को गैंगस्टर लॉरेंस के साथ जोड़ा गया। लेकिन गुलाब सिद्धू ने सब आरोपों को नकारा है।
  • खन्ना में दशहरे पर लोगों ने स्टेज से उतारा: 2025 में दशहरे के मौके पर खन्ना में गुलाब सिद्धू का कॉन्सर्ट था। इसमें लोगों ने उन्हें गाने से रोक दिया। स्टेज पर आने के बाद गुलाब सिद्धू ने अभी एक-दो गीत भी नहीं गाए थे कि लोग स्टेज पर आ गए और उनको उतरने के लिए कहा। काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इस मौके पर कई लोग गायक गुलाब सिद्धू को रोककर उन्हें स्टेज से उतारते हुए भी नजर आए। कई लोग अपने हाथों में डंडे लेकर भी वहां पहुंचे।
सिंगर गुलाब सिद्धू का इंस्टा वीडियो जिसमें उन्होंने सरपंचों से माफी मांगी थी।

सिंगर गुलाब सिद्धू का इंस्टा वीडियो जिसमें उन्होंने सरपंचों से माफी मांगी थी।

अब पढ़िए सरपंच ने गुलाब सिद्धू को क्या धमकी दी थी कोटदुना गांव के सरपंच बलजिंदर ने धमकी देते हुए कहा था- मैं सभी सरपंचों को विनती करता हूं कि मेरा साथ दोगे या नहीं। लेकिन मुझे इस बात का बहुत गुस्सा है। मैं मौजूदा सरपंच हूं। गुलाब सिद्धू ने गाना गया, बढ़िया गाता है। गाने गाता रहे। मैं गुलाब सिद्धू को कहता हूं कि मुझे तू मिल तो सही, मैं उसे बताऊंगा कि सरपंचों को कैसे पीटते हैं। जिस दिन मिल गया, उसी दिन पता लग जाएगा।

उसने सारे सरपंचों को कहा है, मुझसे तो ये चीज बर्दाश्त नहीं हो रही। सरपंच कोई छोटी–मोटी बात होती है, सारा गांव जिताकर सरपंच बनाता है। मैं वीडियो-वीडियो नहीं खेलता, गुलाब सिद्धू मुझे मिले, मैं उसे बताऊंगा कि कैसे सरपंच को बोलते हैं। तू भी सोचेगा कि किस सरपंच से सामना हुआ था।

[ad_2]

Source link

The government will take full care of the interests of the employees: Chief Minister | सरकार रखेगी कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान : मुख्यमंत्री – Jaipur News

[ad_1]

छात्रों से संवाद : युवा राष्ट्र के कर्णधार

.

जयपुर | मुख्यमंत्री ने सीएमआर पर सार्वजनिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों से बजट पूर्व संवाद किया। सीएम ने कहा कि युवा राष्ट्र के कर्णधार हैं। विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। विकसित राजस्थान के लक्ष्य में युवाओं की अहम भागीदारी है। सरकार युवाओं के सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है। युवाओं ने शिक्षा उन्नयन, रोजगार, कौशल एवं उद्यमिता, स्टार्टअप सहित कई विषयों पर अपने सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने युवाओं के सुझावों पर कहा कि इन्हें आगामी बजट में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

कर्मचारियों से संवाद करते सीएम भजनलाल शर्मा।

जयपुर | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सीएमओ में कर्मचारी संगठनों के साथ बजट पूर्व संवाद किया। सीएम ने कहा कि कर्मचारियों की सेवाओं के माध्यम से ही सरकार जनकल्याणकारी नीतियों के लक्ष्यों को पूरा कर सकती है। महिला, युवा, मजदूर और किसान कल्याण का मार्ग कर्मचारियों की निष्ठा और समर्पण से ही संभव है। वहीं सीएम ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार कार्मिकों के कल्याण, उनके हितों की रक्षा और कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए हमेशा तत्पर है। सरकार इन संगठनों के माध्यम से कर्मचारियों की अपेक्षाओं और सुझावों को बजट में स्थान देने का प्रयास करेगी।

बजट पूर्व संवाद में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए। उन्होंने सरकारी नौकरी की घोषणाओं और कर्मचारियों के हित में निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

[ad_2]

Source link

Illegal mining: Action taken at 1132 locations | अवैध खनन : 1132 स्थानों पर कार्रवाई – Jaipur News

[ad_1]

जयपुर | अरावली से जुडे 20 जिलों में अवैध खनन के खिलाफ सरकारी अभियान के तीन दिन शेष बचे है। ऐसे में विभाग ने दो सप्ताह का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान में दो सप्ताह में 1132 कार्रवाई करते हुए 7 करोड़ 13 लाख रु

.

पुलिस में 264 एफआईआर दर्ज हुई हैं। वहीं 90 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है। 61800 टन से अधिक अवैध भण्डारित खनिज जब्त किया गया है। अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त 55 एक्सक्वेटर, जेसीबी, पोकलेन मशीन आदि व 983 वाहनों में डंपर-ट्रेक्टर ट्रॉली आदि जब्त की हैं। अभियान में सबसे अधिक कार्रवाई भीलवाड़ा जिले में हुई। जयपुर में 85 कार्रवाई हुई हैं। इसमें 2 एक्सक्वेटर और 79 वाहन जब्त किए हैं। सर्वाधिक जुर्माना राशि 86 लाख 17 हजार खनिज अभियंता जयपुर ने वसूली है।

[ad_2]

Source link

Meeting of Vijayvargiya Vaishya Mahasabha deliberated on upliftment, honoured | विजयवर्गीय वैश्य महासभा की बैठक उत्थान पर मंथन, सम्मान किया – Jaipur News

[ad_1]

जयपुर33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर | अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग एवं पौष बड़ा महोत्सव टोंक रोड स्थित बीलवा पैलेस में सम्पन्न हुआ। बैठक महासभा के अध्यक्ष राकेश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में शुरू हुई। समाज को आगे बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श क

[ad_2]

Source link