Husband Sets Wife and Aunt on Fire in Mandsaur; Both Critically Injured | पति ने पत्नी-बुआ पर पेट्रोल डालकर आग लगाई; VIDEO: मंदसौर में दोनों गंभीर रूप से झुलसीं; कोर्ट से लौटने के बाद वारदात – Mandsaur News

[ad_1]

मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलखूंटा में शनिवार शाम करीब 6 बजे पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। पति राजनाथ ने अपनी पत्नी ममता और उसकी बुआ कासूबाई पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं और उन्हें जिला अस्पताल के

.

घटना का VIDEO सामने आया है, जिसमें आरोपी आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और शनिवार को कोर्ट से लौटने के बाद यह वारदात हुई।

देखिए तस्वीरें…

बचाने आई बुआ भी झुलसी बताया जा रहा है कि राजनाथ ने पहले पत्नी ममता पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। जब बुआ कासूबाई उन्हें बचाने आईं, तो उन पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार ममता का चेहरा, छाती और पेट करीब 35 फीसदी झुलस चुका है। कासूबाई की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

15 साल पहले हुई थी शादी ममता और राजनाथ की शादी 15 साल पहले हुई थी। दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे और उनके तीन बेटे हैं। पीड़ित परिवार ने सुवासरा पुलिस पर पहले शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। नाहरगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश जारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *