Congress accuses the government of ending MNREGA | कांग्रेस ने सरकार पर मनरेगा खत्म करने का लगाया आरोप: कहा-यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए थी वरदान, कल देंगे धरना – Jodhpur News

[ad_1]

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी आज भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा और इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना बचाओ अभियान पर जोधपुर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस क

.

उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में एक वरदान के रूप में कार्य कर रही थी और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले पुरुष और महिलाओं के लिए रोजगार का एक उचित अवसर था। पूर्व कांग्रेस की सरकार ने इन सब चीजों को ध्यान में रखकर इस पर कार्य किया था और यह योजना गांव में पूरी तरीके से सफलता के साथ चल रही थी लेकिन इस योजना को इसलिए बंद करने की साजिश केंद्र सरकार ने की। क्योंकि इसके साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम जुड़ा हुआ है लेकिन नाम हटाने के साथ-साथ उनकी मंशा स्पष्ट रूप से दिख रही है कि वह इस योजना को पूरी तरीके से बंद करके ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के रोजगार और उनके परिवार के भरण पोषण के साधन पर कुठाराघात करेंगे।

आम गरीब किसान और मजदूर की परवाह नहीं करती सरकार

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंमकार वर्मा ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के बारे में बताते हुए कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2022-23 में शुरू की गई थी जिसमें शहर में रहने वाले मजदूर वर्ग और गरीब वर्ग के लोगों के लिए एक वरदान के रूप में कार्य कर रही थी। लेकिन इस योजना पर भी राज्य की भाजपा सरकार ने इस योजना का नाम बदलकर मुख्य मंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना कर दिया लेकिन बिना आंकड़ों का अध्ययन किए हुए इस योजना को भी उन्होंने पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया। इस योजना के जो लाभार्थी थे उनसे संवाद किए बगैर इस प्रकार से इस लाभकारी योजना को भी बंद कर दिया।

वर्तमान राजस्थान सरकार कि इस प्रकार की कार्यवाही से उनकी मंशा पूरी तरह से स्पष्ट होती है कि वह आम गरीब किसान और मजदूर की परवाह नहीं करती है,केवल पूंजीपतियों के बारे में ही सोचती है।आम नागरिकों की शुद्ध उस वक्त ली जाती है जब उन्हें उनके वोटो की परवाह होती है सत्ता में आने के बाद में भारतीय जनता पार्टी इन सभी वर्गों को भूल जाती है और विकास जैसे अहम मुद्दों पर मौन धारण कर लेती है देहात जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और विधायक गीता बरवाड़ ने बताया कि इसी की कड़ी में कल जोधपुर के राजीव गांधी चौराहा नई सड़क पर शांतिपूर्वक उपवास और धरना दिया जाएगा । जिसमें बड़ी संख्या में जोधपुर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

ये रहे मौजूद के प्रवक्ता डॉक्टर संजय गौड़ ने बताया कि प्रेस वार्ता में पूर्व महापौर कुंती देवड़ा ,जोधपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा, जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेश जोशी और सलीम खान, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई ,सूरसागर विधायक प्रत्याशी इंजीनियर शहज्जाद खान ,बिलाड़ा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल कटारिया, पूर्व देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हीराराम मेघवाल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्रवण पटेल, पीसीसी सदस्य उमेद सिंह राठौड़, संगठन महासचिव कुश गहलोत, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा.धनपत गुर्जर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फिरोज फेम ,देहात महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पटेल ,डॉ राकेश चौधरी, बलदेव बेनीवाल, नेमाराम बेरा ,चेतन ग्वाला, रिजवान राजा, विनोद जांगिड़, अकमुद्दीन खान ,सुरेश सागर ,मनीष आचार्य, कलीम खान आदि उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *