Audi car wrecks havoc in Jaipur, 16 injured | जयपुर में ऑडी कार का कहर, 16 घायल: डिवाइडर से टकरा हुई ऑउट ऑफ कंट्रोल, 30 मीटर तक ठेलों को टक्कर मारी – Jaipur News

[ad_1]

जयपुर में ऑडी कार ने जमकर आतंक मचाया। डिवाइडर से टकराकर आउट ऑफ कंट्रोल हुई ऑडी कार ने 30 मीटर तक रोड किनारे पर ठेलों को टक्कर मारी। हादसे में 16 लोग घायल हो गए, जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

.

एसएचओ (मुहाना) गुरुभूपेन्द्र सिंह ने बताया- हादसा शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पत्रकार कॉलोनी स्थित खराबास सर्किल के पास हुआ। ओवर स्पीड में ऑडी कार डिवाइडर से टकराई। इसके बाद आउट ऑफ कंट्रोल होकर ऑडी कार रोड साइड घुस गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तेज रफ्तार में कार ने रोड किनारे खड़े ठेलों को टक्कर मार दी। इससे करीब 30 मीटर में खड़े दर्जनभर से अधिक ठेले चपेट में आ गए। इसमें करीब 16 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मुहाना, पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया।

हादसे में घायल 12 घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं घायल 4 लोगों को परिजन अपने साथ ले गए। पुलिस ने ऑडी कार को जब्त कर लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *