Rajasthan to become a world-class destination events hub | राजस्थान बनेगा वर्ल्ड-क्लास डेस्टिनेशन इवेंट्स हब: दीया कुमारी और आईफा के फाउंडर शबास जोसेफ रहे मौजूद, छोटे शहरों में भी हो खास आयोजन – Jaipur News

[ad_1]

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को जयपुर स्थित अनंतारा ज्वेल बाग में आयोजित रिट्रोवाइल्स ’26 कार्यक्रम में शिरकत की।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को जयपुर स्थित अनंतारा ज्वेल बाग में आयोजित रिट्रोवाइल्स ’26 कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान की समृद्ध विरासत, संस्कृति और परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य अपनी विशिष्ट पहचान के कारण

.

कार्यक्रम में विज क्राफ्ट एंटरटेनमेंट के को-फाउंडर शबास जोसेफ भी मौजूद रहे। इनकी कंपनी ने ही पिछले साल जयपुर में आईफा का आयोजन किया था।

कार्यक्रम में विज क्राफ्ट एंटरटेनमेंट के को-फाउंडर शबास जोसेफ भी मौजूद रहे। इनकी कंपनी ने ही पिछले साल जयपुर में आईफा का आयोजन किया था।

दीया कुमारी ने कहा कि यह प्रेरणादायक मंच लग्जरी शादियों, इवेंट्स और हॉस्पिटैलिटी जगत के दिग्गजों को एक साथ लाने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे राजस्थान में छोटे-छोटे शहर है, जो बेहद खूबसूरत है। यहां पर भी आयोजन करें। कई शहर ऐसे आयोजन के लिए अपनी अलग पहचान रखते हैं। ऐसे में छोटे शहरों की खूबसूरती भी उपयोग में लानी चाहिए। उन्होंने बताया कि राजस्थान जैसे ऐतिहासिक और विरासत स्थल किस प्रकार विश्व स्तरीय समारोहों और उच्च मूल्य वाले पर्यटन के भविष्य को आकार दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान हुई चर्चाओं ने राजस्थान को अनुभवात्मक यात्रा और डेस्टिनेशन इवेंट्स के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के राज्य सरकार के दृष्टिकोण को खूबसूरती से प्रतिबिंबित किया।

दीया कुमारी ने कहा कि यह प्रेरणादायक मंच लग्जरी शादियों, इवेंट्स और हॉस्पिटैलिटी जगत के दिग्गजों को एक साथ लाने में सफल रहा है।

दीया कुमारी ने कहा कि यह प्रेरणादायक मंच लग्जरी शादियों, इवेंट्स और हॉस्पिटैलिटी जगत के दिग्गजों को एक साथ लाने में सफल रहा है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने अनंतारा ज्वेल बाग जयपुर के महाप्रबंधक विमल वर्मा को उत्कृष्ट मेजबानी के लिए बधाई दी। साथ ही, रिट्रोवाइल्स ’26 जैसे सार्थक और प्रभावशाली मंच के आयोजन के लिए कनिका मेहता और निमित मेहता के प्रति भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *