Rajasthan Kota Udyog Nagar Police Station Kansua 67 miscreants beat up a youth with sword and sharp weapon, admitted to MBS hospital late night | कोटा में युवक पर तलवारों से जानलेवा हमला: पुरानी रंजिश में 6-7 बदमाशों ने किया वार, घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती – Kota News

[ad_1]

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में 6-7 बदमाशों ने एक युवक पर तलवार और अन्य धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कंसुआ निवासी भगवान सिंह गंभीर घायल हो गया।

.

घायल को कोटा के एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

मामला बुधवार रात उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कसुंआ में हुआ।

सिर, हाथ-पैरों पर किया हथियार-तलवारों से हमला घायल युवक भगवान सिंह ने बताया- उसके घर पर बुधवार रात पारिवारिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम के लिए कंबल लेने वह पास के टेंट हाउस गया था। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बदमाश अचानक पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाशों ने तलवार और धारदार हथियारों से सिर, हाथ और पैरों पर वार किए, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

भगवान सिंह ने बताया- हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। घायल को परिजनों ने एमबीएस अस्पताल मे भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने एक आरोपी को किया डिटेन उद्योग नगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया- प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को डिटेन कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *