CM said – Mumbai-Gujarat ATS action in Jodhpur-Barmer, this question mark | सीएम बोले- मुंबई-गुजरात एटीएस की जोधपुर-बाड़मेर में कार्रवाई,यह सवालिया निशान: कहा- जब बाड़ ही खेत को खाएगी तो कुछ बचने वाला नहीं, गैंगस्टर पर सख्त कार्रवाई करनी होगी – Jaipur News

[ad_1]

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुजरात और महाराष्ट्र एटीएस की राजस्थान में नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस अफसरों के सामने सवाल उठाए। सीएम ने कहा- मैंने देखा है मुंबई से एटीएस की टीम ने यहां आकर कार्रवाई की। गुजरात की टीम ने जोधपुर, बाड़मेर जिले में

.

जयपुर में राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्यस्तरीय पुलिस सम्मेलन में गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह कहा। उन्होंने कहा- जैसा हम बोएंगे, वैसा ही काटेंगे। हमारे आने वाली पीढ़ी किस तरह की आएंगी? अगर बाड़ ही खेत को खाएगी तो फिर कुछ बचने वाला नहीं है। उन्होंने कहा- गैंगस्टर पर सख्त कार्रवाई करनी होगी।

उन्होंने कहा- हम जिस प्रतिज्ञा के साथ आए हैं, हम जिस विश्वास के साथ आए हैं। जनता उस विश्वास को देखती है। आमजन में विश्वास पैदा है। आमजन में विश्वास तब पैदा होता है, जब समर्पित भाव से उस राज्य और राष्ट्र की सेवा करने के लिए तत्पर रहते हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- इस सेवा में आने से पहले हमने क्या-क्या मन में सोचा था? क्या विचार किया था? किस सपने के साथ आए थे?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- इस सेवा में आने से पहले हमने क्या-क्या मन में सोचा था? क्या विचार किया था? किस सपने के साथ आए थे?

सर्विस में आए थे तब क्या विचार थे, अब विचार क्यों बदल गए? मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- इस सेवा में आने से पहले हमने क्या-क्या मन में सोचा था? क्या विचार किया था? किस सपने के साथ आए थे? हमारे माता-पिता और गुरु जी के प्रति क्या सम्मान था? हमने उनको क्या विश्वास दिलाया था?

माता-पिता, गुरुजनों ने सोचा था, वो ईश्वर की कृपा से हुआ। लेकिन हमें अब क्या चाहिए? जरा हम पीछे देखें, जब हम सर्विस में आए थे, तब हमारे मन में क्या विचार था। आज हमारे विचार बदलने की स्थिति बनी है तो क्यों बनी है?

गैंगस्टर राजस्थान आए नहीं और आए तो जाएं नहीं… ये राज्य की छवि खराब करते हैं सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- गैंगस्टर पर सख्त कार्रवाई करनी होगी। राज्य की लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है। कई दूसरे राज्यों से हमारी सीमाएं लगती हैं। दूसरे राज्यों में अपराध करके अपराधी यहां आ जाते हैं, यह सबसे बड़ी चुनौती है। हमें इस पर सख्ती से कार्रवाई करनी होगी। गैंगस्टर या तो राजस्थान आएं नहीं और आएं तो वाापस जा नहीं सकें, यह सुनिश्चित करना होगा। क्योंकि गैंगस्टर राज्य की छवि खराब करते हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- हमें संगठित गैंगवार की घटनाओं पर 100% लगाम लगाने की जरूरत है। बीकानेर रेंज में बेहतर काम करने की जरूरत है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- हमें संगठित गैंगवार की घटनाओं पर 100% लगाम लगाने की जरूरत है। बीकानेर रेंज में बेहतर काम करने की जरूरत है।

गैंगस्टर की पोस्ट, सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों पर ​नजर रखें सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- हमें संगठित गैंगवार की घटनाओं पर 100% लगाम लगाने की जरूरत है। बीकानेर रेंज में बेहतर काम करने की जरूरत है। जहां इंटेलिजेंस और सर्विलांस में समन्वय रखना है। सोशल मीडिया पर किसी गैंगस्टर के पोस्ट को शेयर करने वाले लोगों की निगरानी और समझाइश दोनों करना जरूरी है।

मैं कह सकता हूं, कई छोटी-छोटी बातें होती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर आती है, वह अपराध को अंजाम देती हैं। किसी घटना के पीछे किसी का हाथ होता है। किसी-किसी का उकसाना होता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *