Blizzards increase melting in Rajasthan | राजस्थान में आज शीतलहर और कोहरे का अलर्ट: जैसलमेर-बाड़मेर में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ, 11 जनवरी तक राहत नहीं – Jaipur News

[ad_1]

राजस्थान में कोहरा कम होने के बाद बर्फीली हवा का असर और तेज हो गया है। गुरुवार को राज्य के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट हुई, जिससे यहां सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा ठंडा शहर सीकर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्

.

गुरुवार को जैसलमेर में तापमान पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में गुरुवार को 18 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट भी है। वहीं, 10 और 11 जनवरी को भी सर्दी का असर रहेगा।

पिछले 24 घंटे के दौरान बीकानेर संभाग के अलावा भरतपुर, कोटा संभाग के एरिया में घना कोहरा रहा। हालांकि दोपहर होते-होते इन इलाकों से कोहरा छटा और हल्की धूप निकली। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान करौली में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 12.3, झुंझुनूं में 15.9, चूरू में 15.3, वनस्थली (टोंक) में 16.6, दौसा में 16.2, बीकानेर में 17.5, जैसलमेर में 17.8, अलवर में 17, जयपुर व सीकर में 19-19 और सबसे अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस जालोर में दर्ज हुआ।

इन जिलों में सीजन की सबसे सर्द रात राज्य में कोल्ड वेव के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। कई शहरों में 5 डिग्री या उससे नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। गुरुवार को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, अलवर में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ।

आज 18 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 9 जनवरी को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा और बारां में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। नागौर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं जिलों में कोल्ड-वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

11 जनवरी जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर और सवाई माधोपुर जिलों में घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है।

[ad_2]

Source link

Firozpur Murder Case: Financier Kills Wife, Two Daughters Before Shooting Himself | Police Probe On | फिरोजपुर मर्डर-सुसाइड केस में खुलासा: पत्नी की हत्या कर बाहर आया, फिर 2 बेटियों को गोली मार खुद को शूट किया, 3 दिन बाद सेलून की ओपनिंग थी – Firozpur News

[ad_1]

अमनदीप के पत्नी जसवीर कौर और बेटियों नवीर कौर व परनीत कौर के साथ फोटो।

पंजाब के फिरोजपुर में पत्नी-2 बेटियों की हत्या कर खुद को शूट करने वाले फाइनेंसर अमनदीप सिंह उर्फ माही सोढ़ी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि अमनदीप ने पत्नी जसवीर कौर से लव मैरिज की थी। जिसके बाद उनके घर 2 बेटियां हुईं।

.

CCTV फुटेज की जांच में यह भी पता चला कि उसने पहले पत्नी को गोली मारी। फिर वह बाहर आया। इसके बाद फिर अंदर लौटा और दोनों बेटियों मनवीर कौर व परनीत कौर को गोली मारकर खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि 3 दिन बाद ही वह अपने नए सैलून की ओपनिंग करने वाला था। जिसके लिए सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहा था। वह दोस्तों को भी इन्विटेशन भेज रहा था।

हालांकि उसके करीबियों को अभी तक इस पूरी घटना पर यकीन नहीं हो रहा। उनको यही लग रहा है कि किसी ने उनकी हत्या की है या फिर इसमें किसी और का भी कोई न कोई रोल है। पुलिस भी कई एंगल से इसकी जांच करने में जुटी हुई है। चारों की लाश का आज (9 जनवरी) को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

पत्नी व बेटी के साथ अमनदीप सिंह की फोटो, जो उसने सोशल मीडिया पर डाली थी।

पत्नी व बेटी के साथ अमनदीप सिंह की फोटो, जो उसने सोशल मीडिया पर डाली थी।

केस से जुड़ी ये अहम बातें सामने आईं…

मोगा से फिरोजपुर जाकर खोला था सैलून अमनदीप सिंह उर्फ माही सोढ़ी 10 साल पहले मोगा में सैलून चलाता था। वहां पर हिस्सेदारों से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह फिरोजपुर चला आया। यहां आकर उसने माही सैलून के नाम से काम शुरू कर दिया था। वह काफी मिलनसार था, इसलिए थोड़े समय में ही उसके कस्टमर्स की गिनती बढ़ गई। उसके सैलून का नाम मशहूर हो गया। कई वीआईपी भी उसके सैलून में आने लगे। अब उसने एक और सैलून खोला था, जिसका उद्घाटन 11 जनवरी को करना था। मगर, उससे पहले ये वारदात हो गई।

अमनदीप ने बेटी के साथ ये फोटो सोशल मीडिया पर डाला था।

अमनदीप ने बेटी के साथ ये फोटो सोशल मीडिया पर डाला था।

पुलिस को ड्राइंग-रूम के कैमरे में मिले सबूत वारदात के बाद पुलिस उसके घर हरमन नगर पहुंची तो चारों की लाशें बेडरूम में पड़ी थीं। बेडरूम में तो कोई कैमरा नहीं था लेकिन ड्राइंग रूम में उसने CCTV कैमरा लगा रखा था। पुलिस ने उसकी फुटेज देखी तो उसमें पता चला कि अमनदीप ने पहले पत्नी जसवीर कौर को गोली मारी।

इसके बाद वह बेडरूम से बाहर आ गया। कुछ देर बाद वह फिर अंदर लौटा। वहां उसने पहले दोनों बेटियों के सिर में गोलियां मारीं, इसके बाद खुद को शूट कर लिया। जिससे चारों की वहीं पर मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने इसको लेकर औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

प्रॉपर्टी कारोबारी अमनदीप ने जसवीर कौर से लव मैरिज की थी।

प्रॉपर्टी कारोबारी अमनदीप ने जसवीर कौर से लव मैरिज की थी।

पुलिस 3 एंगल पर कर रही जांच

  • 1. काम को लेकर मानसिक तनाव: पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ह्यूमन सोर्स से यह पता चला है कि उसने पिछले कुछ ही समय में अपने काम का काफी विस्तार किया था। एक सैलून चलने के बाद वह दूसरा खोल रहा था। वह काम को लेकर काफी मानसिक तनाव में था। मामूली झगड़े के बाद वह अग्रेसिव हुआ और वारदात कर बैठा।
  • 2. पति-पत्नी के बीच किसी तरह की कलह तो नहीं: अमनदीप ने जसवीर कौर से लव मैरिज की थी। इसके बाद उन्होंने आपस में सहमति के साथ शादी की। पुलिस इस एंगल को भी देख रही है कि कहीं उनके रिश्ते में तो किसी तरह की कोई कलह वगैरह नहीं थी। किसी तरह का कोई झगड़ा तो नहीं रहता था।
  • 3. फाइनेंसर था अमनदीप, फाइनेंस का विवाद तो नहीं: अमनदीप फाइनेंसर का भी काम करता था। पुलिस इस एंगल को भी देख रही है कि फाइनेंस का काम बड़ा होता है। ऐसे में कहीं उसने दूसरे लोगों से पार्टनरशिप तो नहीं कर रखी थी। उससे जुड़ा कोई रुपयों या किसी अन्य चीज का विवाद तो नहीं है। पुलिस उससे जुड़े लोगों के बारे में डिटेल्स जुटा रही है ताकि इस पूरी वारदात के पीछे इस वजह की भी अच्छे ढंग से जांच की जा सके।
प्रॉपर्टी कारोबारी अमनदीप की बड़ी बेटी मनवीर, जो चौथी क्लास में पढ़ती थी। ण

प्रॉपर्टी कारोबारी अमनदीप की बड़ी बेटी मनवीर, जो चौथी क्लास में पढ़ती थी। ण

पूरा परिवार खत्म हुआ, पता कैसे चला अमनदीप के पड़ोसी करनजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सफाई करने वाली महिला आई तो इनकी (अमनदीप) तरफ से गेट नहीं खोला गया। तभी ऊपर रह रहे किराएदारों ने मुझे बताया कि अमनदीप सिंह गेट नहीं खोल रहे हैं। हमने सोचा था कि कहीं गैस ना चढ़ गई हो। इस डर से तुरंत दरवाजा तोड़ा गया

उनके बारे में पता करने बेडरूम में घुसे तो कमरे में अमनदीप, उसकी पत्नी जसवीर कौर, दो बेटियों मनवीर (10) और परनीत (6) के खून से लथपथ शव पड़े थे। सबकी मौत हो चुकी थी। सभी को गोलियां लगी थी। इसके बाद हम सभी बाहर आ गए और तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान को सील कर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

करनजीत ने कहा कि अमनदीप का परिवार काफी मिलनसार था। बुधवार रात को भी वे साथ में टहलने गए थे। नॉर्मल बातें कर रहे थे। हमने इस परिवार को कभी परेशान नहीं देखा। कभी परिवार में लड़ाई झगड़ा नहीं देखा था। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि कल शाम तक जो परिवार हंसी-खुशी बोलचाल रहा है, घूम रहा है, सुबह वे अपने घर में मृत पड़ मिले।

भाई गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अमनदीप सिंह अपनी पत्नी और बच्चों से बहुत प्यार करता था।

भाई गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अमनदीप सिंह अपनी पत्नी और बच्चों से बहुत प्यार करता था।

भाई बोला- गोली चलाने पर यकीन नहीं फिरोजपुर पुलिस की पड़ताल में पता चला कि अमनदीप 3 भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई गुरप्रीत सिंह सोढ़ी एक्साइज विभाग में अधिकारी है और दूसरा भाई हरप्रीत सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह अपने माता-पिता से अलग रहता था। माता-पिता उसी शहर में अलग मकान में रहते हैं।

उसकी बेटी मनवीर चौथी और छोटी परनीत प्लेवे में पढ़ती थी। भाई गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अमनदीप सिंह अपनी पत्नी और बच्चों से खूब प्यार करता था और वह खुद उन्हें गोली नहीं मार सकता है। बेटे के पूरे परिवार के खत्म होने से मां जीवन कौर का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

अमनदीप के पत्नी और बच्चों के साथ PHOTOS…

[ad_2]

Source link

Due to repair work, electricity was cut off for two and a half hours today. | मरम्मत कार्यों के चलते आज ढाई घंटे बिजली बंद – Bharatpur News

[ad_1]

भरतपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भरतपुर| शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से आयोजित पूर्व नियोजित कार्य हेतु सुबह 11 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक 11 केवी तिलक नगर एवं इंदिरा नगर फीडर और एचटी लाइन के मेंटेनेंस कार्य हेतु सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक पक्का बाग़ फीडर की बिजली सप्लाई बाधित रहे

[ad_2]

Source link

Shocking Family Dispute in Punjab: Daughter Alleges Mother Living with Her Father-in-Law Viral Video| Raj Lali Gill | बेटी की कंप्लेंट ने पंजाब महिला आयोग चेयरपर्सन को चौंकाया: बोली- मेरी मां के मेरे ससुर से संबंध, लिव इन में रहते; मुझे कहा- पुलिस नहीं बख्शी, तू क्या चीज – Jalandhar News

[ad_1]

पीड़ित बेटी की शिकायत सुनती महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल।

पंजाब महिला आयोग के पास एक चौंकाने वाली शिकायत आई है। बेटी ने आरोप लगाया कि उसके पिता की मौत हुई तो उसकी मां ने उसके ही ससुर से सेटिंग कर ली। अब उसकी सगी मां उसके ससुर के साथ ही लिव इन में रहती है। जब उसने विरोध किया तो मां ने पीटकर घर से निकाल दिया।

.

मां ने पति को भी भड़का दिया कि मैं नशा करती हूं। मेरे किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध भी हैं। घर में बांधकर तक रखा गया। बेटी ने कहा कि वह खुद 13 और 10 साल के 2 बच्चों की मां है। इसके बावजूद उसकी सगी मां ने उसे यहां तक धमकी दी कि मैंने तो पुलिसवालों को नहीं बख्शा, तू चीज क्या है।

उसकी शिकायत सुनकर महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि इस मामले में पुलिस के जरिए जांच कराई जाएगी। इसका वीडियो सामने आने के बाद यह पूरी कहानी सामने आई है।

पीड़ित बेटी की तरफ से पेश किए गए सबूत देखतीं महिला आयोग चेयरपर्सन।

पीड़ित बेटी की तरफ से पेश किए गए सबूत देखतीं महिला आयोग चेयरपर्सन।

VIDEO में बेटी ने सगी मां पर लगाए गंभीर आरोप

मैं पिता का डायलसिस कराने जाती, मां ससुर से प्रेम प्रसंग में रहती पीड़ित महिला और एक बेटी ने अपनी सगी मां के खिलाफ महिला आयोग के सामने पेश होकर कहा कि मेरे पिता शुगर पेशेंट थे। 2 साल पहले ही उनका निधन हुआ है। मैं कार ड्राइव कर लेती थी तो पिता को लेकर अस्पताल वही लेकर जाती थी। हर हफ्ते उनका डायलसिस होता था।

जब मैं डायलसिस के लिए उनको लेकर जाती तो मां कहती कि मैं तेरे बच्चों को संभाल लूंगी, मुझे अपनी ससुराल छोड़ दे। डायलसिस में 3-4 घंटे लग जाते थे। मैं अस्पताल में होती थी तो और पीछे से मेरी सगी मां मेरे ससुर के साथ प्रेम प्रसंग में रहती। इसका पता तब चला जब पिता की मौत के बाद वह यहां आकर रहने लगी।

पिता की मौत के बाद कहने लगी मैं तुम्हारे साथ रहूंगी, यहां डर लगता पीड़ित बेटी ने बताया कि जब 2 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई तो मां कहने लगी कि मैं घर में अकेली हो गई हूं। मेरा यहां मन नहीं लगता और डर लगता है। इसलिए मुझे अपने साथ अपने ससुराल में रख ले। मां की बात सुनने के बाद वह उसे अपने साथ ले आई। यहां आकर पता चला कि उसके साथ ससुराल आने का चक्कर तो कुछ और ही है। मैंने मां को ससुर के साथ रिलेशन बनाने के लिए टोका तो वो उल्टा मेरे ही खिलाफ हो गई।

महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पूछा कि इस बारे में तुम्हारे हसबैंड को नहीं पता।

महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पूछा कि इस बारे में तुम्हारे हसबैंड को नहीं पता।

भाई नशा करता है, उसकी आड़ में मुझे नशेड़ी बना दिया पीड़ित बेटी ने महिला आयोग के सामने पेश होकर बताया कि उसका भाई नशे का आदी है। अब उसे विदेश भेज दिया है। जब वो यहां पर था तो मेरा पास आ जाता था और मेरी गाड़ी मांगकर ले जाता है। वो कई बार पकड़ा भी गया था। मेरी मां ने मेरी गाड़ी की लोकेशन निकलवाकर मेरे पति को मेरे खिलाफ कर दिया कि इसकी गाड़ी नशे के केसों में पकड़ी गई है। ये नशा करती है। इसके बाद परिवार ने मुझे जंजीरें डालकर बांध दिया। मुझे कमरे में बंद कर देते और 10-10 दिन खाना नहीं देते।

सगी मां कहती है, तू क्या चीज, मैंने पुलिस वाले नहीं छोड़े महिला आयोग के पास पहुंची पीड़िता ने अपनी कहानी बयां करते हुए बताया कि मैडम मेरी मां ने मायके की जमीन पर भी कब्जा कर रखा है। मेरी नानी की जमीन भी हड़प ली थी। मेरी मां का अपने मायके आना-जाना कम है। इसके चलते हम भी अपने नानके कम गए।

मेरी मां कहती है कि मैं तुझे मार डालूंगी। अगर तू कुछ दिन और घर पर रुक जाती तो मार ही डालती। मैंने तो पुलिस वालों को नहीं बख्शा, तू क्या चीज है। मैंने सुना ही कि मेरी मां के रिश्तेदार पुलिस में हैं। नाम तो नहीं पता लेकिन ये बताया था कि कपूरथला पुलिस में है।

चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पीड़िता के दी शिकायत लेकर कहा कि इस मामले में जांच कराई जाएगी।

चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पीड़िता के दी शिकायत लेकर कहा कि इस मामले में जांच कराई जाएगी।

महिला आयोग चेयरपर्सन और पीड़िता की बातचीत पढ़ें

महिला आयोग चेयरपर्सन- हांजी, बताइए आपका क्या केस है? पीड़ित- मैम, मेरी मां मेरे ससुर के साथ रिलेशन में रह रही है।

महिला आयोग चेयरपर्सन तुम्हारी अपनी मदर पीड़ित- हां जी, सगी मां

महिला आयोग चेयरपर्सन- ससुर किसका है पीड़ित- ससुर भी मेरा ही है

महिला आयोग चेयरपर्सन- मतलब तुम्हारी मां तुम्हारे ही ससुर के साथ संबंध में है। ओ..ओके ओके। महिला आयोग चेयरपर्सन- ये हुआ कैसे। तुम्हारे हसबैंड को पता नहीं है क्या? पीड़ित- मेरे डैडी की डेथ हो गई थी। दो साल हो गए हैं। मेरी सास को मरे भी 8 साल हो गए हैं। मेरी शादी को भी 15 साल हो गए और बच्चे हैं। पति को पता है।

महिला आयोग चेयरपर्सन- अच्छा चलो फिर अब बताओ कि प्रॉब्लम क्या है? पीड़ित- प्रॉब्लम मैडम ये है कि मेरी मां ने मुझे पीटकर घर से निकाल दिया है।

महिला आयोग चेयरपर्सन-वो क्यों, वो तो तुम्हारी सगी मां है न। पीड़ित- लोग भी यही पूछते हैं, मैं बताती हूं कि ये मेरी सगी मां है।

महिला आयोग चेयरपर्सन – तुम्हारे पति ने भी पीटा। पीड़ित- नहीं पति अच्छे हैं, मगर उनको भी मेरी मां ने अपनी बातों में ले लिया है। मेरे खिलाफ ये कहकर भड़का दिया कि इसके दूसरे लड़के के साथ रिलेशन हैं।

महिला आयोग चेयरपर्सन-तुम्हारी मां ऐसा क्यों कर रही है? पीड़ित- उसे शुरू से आदत है। पहले अपने मायने यानी मेरा मामा घर में जमीन हड़पी। अब यहां भी नजर है। मुझे कहती है तुझे तो मार डालूंगी। मैंने अपने मायके वाले नहीं छोड़े। वो तो पुलिस में हैं उनको भगा दिया।

महिला आयोग चेयरपर्सन- कहां हैं, पुलिस में। पीड़ित- मैडम मैं जानती नहीं हूं, मगर सुना है कि कपूरथला में, सीआईए में है कोई। महिला आयोग चेअरपर्सन- चलो तुम अपना एड्रेस दे दो, मामले की जांच के लिए पुलिस को आदेश कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link

CPR and first aid techniques prove to be life-saving in emergencies: CMHO | आपातकाल में जीवन रक्षक साबित होती है सीपीआर व फर्स्ट एड तकनीक: सीएमएचओ – Baran News

[ad_1]

.

जिले के सभी ब्लॉक के उप जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी के एक-एक चिकित्सा अधिकारी व दो-दो नर्सिंग ऑफिसर को शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल एमसीएच यूनिट में सीपीआर और फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया।

सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि बुधवार को अंता, छबड़ा, छीपाबड़ौद ब्लॉक के उप जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सकों व नर्सिंग ऑफिसर को फिजिशियन डॉ. नीरज नागर, मेडिसीन डॉ. नीरज मीणा और निश्चेतक डॉ. ओपी नागर ने प्रशिक्षण दिया। वहीं गुरुवार को मांगरोल, अटरू, किशनगंज व शाहाबाद के उप जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सकों व नर्सिंग ऑफिसर को फिजिशियन डॉ. नीरज नागर, मेडिसीन डॉ. नीरज मीणा और निश्चेतक डॉ. गरिमा गोयल सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रेससिटेशन) मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया। सीएमएचओ डॉ. सक्सेना ने बताया कि प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न ब्लॉकों के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को सीपीआर की तकनीकी जानकारी दी। साथ ही बताया कि यह तकनीक जीवन रक्षक साबित हो सकती है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान चिकित्सकों को दिल का दौरा, असमय सांस रुक जाने या किसी अन्य आपातकालीन स्थिति में किस प्रकार से सीपीआर दिया जाता है, इसकी पूरी जानकारी दी। इसके साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे चिकित्सकों ने सीपीआर तकनीक को बेहतर तरीके से समझा। इस प्रशिक्षण के बाद चिकित्सकों ने अपने-अपने ब्लॉकों में इसे लागू करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस विषय में जागरूक करने का संकल्प लिया। जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को बुनियादी चिकित्सा कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. ने कहा कि सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रेससिटेशन) और प्राथमिक चिकित्सा ( फर्स्ट एड) के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रकार के प्रशिक्षण से जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। सीपीआर मास्टर ट्रेनर ने चिकित्सकों को आपातकालीन स्थितियों में दिल का दौरा या सांस रुकने जैसी समस्याओं के दौरान तत्काल सीपीआर कैसे दिया जाता है, इसकी पूरी जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में चिकित्सकों को सिद्धांत और व्यावहारिक दोनों तरह से सीपीआर देने की तकनीक सिखाई गई।

[ad_2]

Source link

IMD Weather Update Today; snowfall uttarakhand himachal | cold Wave Alert Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh | यूपी के 75 जिलों में कोहरे का अलर्ट,10 फ्लाइट्स डायवर्ट: राजस्थान में बारिश, MP में 7 ट्रेनें लेट; उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21°C दर्ज

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today; Snowfall Uttarakhand Himachal | Cold Wave Alert Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh

भोपाल/लखनऊ/जयपुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर उत्तरी और मध्य भारत के राज्यों में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आज कोहरे का अलर्ट है। गुरुवार को घने कोहरे के कारण 10 फ्लाइट्स को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। साथ ही 12 उड़ानें कैंसिल कर दी गईं।

वाराणसी में इंडिगो विमान 1 घंटा 10 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा। वहीं राज्य में कोहरे के कारण 7 हादसे हुए। 16 गाड़ियां टकराईं और 7 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 9 लोग घायल भी हुए। उत्तराखंड में गुरुवार को आदि कैलाश, केदारनाथ और यमुनोत्री का तापमान -21°C रहा। बद्रीनाथ -16°C के साथ कश्मीर की डल लेक (-8°C) से दो गुना ज्यादा ठंडा है।

राजस्थान में सर्दी के कारण 21 जिलों में स्कूल की छुट्टी रहेगी और 16 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट है। गुरुवार को डीग में हल्की बारिश हुई। वहीं घने कोहरे से विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही। भीलवाड़ा में इनोवा कार और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार को पारा 7.8 डिग्री गिरकर 10.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं राज्य में ठंड के कारण 7 ट्रेनें 3–7 घंटे देरी से चल रही हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। छत्तीसगढ़ में 28 दिनों में ठंड से तीसरी मौत हुई। ठंड के चलते 5 जिलों में प्राइमरी स्कूल 10 जनवरी तक बंद हैं।

बिहार में मधुबनी को छोड़ 37 जिलों का तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया, जिसमें 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं पटना समेत 10 जिलों में 8वीं तक के स्कूल बंद हैं। बक्सर में कोहरे से ट्रक हादसे में ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई।

देशभर से मौसम की 3 तस्वीरें…

राजस्थान के डीग में हल्की बारिश हुई।

राजस्थान के डीग में हल्की बारिश हुई।

यूपी के काशी में कोहरे के कारण 6 ट्रक एक-दूसरे से भिड़ गए।

यूपी के काशी में कोहरे के कारण 6 ट्रक एक-दूसरे से भिड़ गए।

राजस्थान के भीलवाड़ा में कार और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।

राजस्थान के भीलवाड़ा में कार और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

10 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश का अलर्ट।

पहाड़ी राज्यों में तापमान और गिर सकता है। बर्फबारी जारी रहेगी।

11 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी रहेगी।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Fly kites away from power lines. Do not use iron rods or wet wood. | बिजली लाइनों से दूर उड़ाएं पतंग, लोहे के सरिए अथवा गीली लकड़ी का इस्तेमाल नहीं करें – Bharatpur News

[ad_1]

मकर संक्रांति के पर्व को लेकर शहर में त्योहारी माहौल है। दिन भर छतों पर पतंग उड़ाने का दृश्य आम है, लेकिन इस मस्ती के बीच विद्युत हादसों का खतरा भी मंडरा रहा है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, विद्युत वितरण निगम (बीईएसएल) के सीओओ आकाश सक्सेन

.

बिजली संबंधी किसी भी व्यवधान या शिकायत के लिए उपभोक्ता बीईएसएल के कॉल सेंटर नंबर 0141-3532000 पर संपर्क कर सकते हैं। .. बीईएसएल के अधिकारी ने चाइनीज मांझे के उपयोग पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि चाइनीज मांझा या धातु से मिश्रित किसी भी तरह के डोर का प्रयोग न करें। यह मांझा बिजली की लाइन को छूते ही खतरनाक करंट का झटका दे सकता है, जिससे पतंग उड़ाने वाले व्यक्ति की जान भी जा सकती है। साथ ही, यह लाइनों में फाल्ट लाकर घरों में हाइवोल्टेज करंट प्रवाहित करने का कारण भी बन सकता है।

[ad_2]

Source link

Delhi NCR Dog Attack Case, Supreme Court Hearing Update | MCD Rules | सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर आज तीसरे दिन सुनवाई: कहा था- कुत्ते इंसानी डर पहचानते हैं, इसलिए काटते हैं; देश में सिर्फ 5 सरकारी शेल्टर

[ad_1]

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के मामले में आज लगातार तीसरे दिन सुनवाई होगी। कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि वकीलों को 29 दिसंबर की उस रिपोर्ट देखनी चाहिए और शुक्रवार को उस पर तैयारी करके आना चाहिए।

गुरुवार को करीब ढाई घंटे की सुनवाई में कोर्ट ने कुत्तों के बिहेवियर को लेकर चर्चा की। जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा कि कुत्ते इंसानों का डर पहचान लेते हैं इसलिए काटते हैं। इस पर एक वकील (कुत्तों के फेवर वाले) ने इनकार किया। फिर जस्टिस ने कहा- अपना सिर मत हिलाइए, ये बात मैं पर्सनल एक्सपीरियंस से बोल रहा हूं।

इस मामले पर पिछले 7 महीनों में छह बार सुनवाई हो चुकी है। पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश दिया था। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा था कि इन जानवरों को तय शेल्टर में ट्रांसफर किया जाए।

कोर्ट बोला- चूहों की आबादी बढ़ेगी तो क्या बिल्लियां ले आएं?

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि राज्यों ने जो आंकड़े दिए हैं। उनमें से किसी ने यह नहीं बताया कि नगर पालिकाओं की तरफ से कितने शेल्टर चलाए जाते हैं। देश में सिर्फ 5 सरकारी शेल्टर हैं। इनमें से हर एक में 100 कुत्ते रह सकते हैं। हमे इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है।

इससे पहले सुनवाई के दौरान एनिमल वेलफेयर की तरफ से दलील दे रहे एडवोकेट सीयू सिंह ने कुत्तों को हटाने या शेल्टर होम भेजने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कुत्ते हटाने से चूहों की आबादी बढ़ेगी। इस पर कोर्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा- तो क्या बिल्लियां ले आएं?

सुनवाई के दौरान 6 बड़ी बातें…

  • याचिकाकर्ता के एक वकील ने कहा हर पालतू कुत्ते का मालिक होता है। जबकि आवारा कुत्ते का कोई मालिक नहीं होता। न ही यह राज्य की जिम्मेदारी है। हालांकि राज्य का काम वैक्सीनेशन वगैरह देना है। ABC नियम ऐसे होने चाहिए कि मेरे घर तक का रास्ता सुरक्षित रहे।
  • वकील (कुत्तों को हटाने के पक्ष में) ने कहा कि अदालत का आदेश सिर्फ संस्थानों तक सीमित नहीं होना चाहिए। बल्कि उसे रिहायशी इलाकों पर भी लागू किया जाना चाहिए। कुत्ते को समझाना (काउंसलिंग) संभव नहीं है, लेकिन कुत्ते की देखभाल करने वाले या मालिक को समझाया जा सकता है।
  • हर डॉग लवर और एनजीओ को याचिका लगाने में एक तय राशि जमा करनी होती है। इस शर्त को हटाया जाए। इस पर कोर्ट ने हल्के अंदाज में जवाब दिया- अगर हमने यह शर्त नहीं रखी होती, तो यहां पंडाल लगाना पड़ता।
  • कुत्तों की मॉनिटरिंग के लिए पहले उनकी गिनती जरूरी है जो आखिरी बार 2009 में हुई थी। सिर्फ दिल्ली में 5,60,000 कुत्ते थे। सेंटर्स की हाउसिंग कैपेसिटी के हिसाब से ही तय संख्या में जानवरों को पकड़ा जाना चाहिए। कैपेसिटी है ही नहीं, तो आप उन्हें कहां रखेंगे?
  • एक वकील (कुत्तों को न हटाने के फेवर में) ने कहा- दिल्ली में चूहे और बंदरों का भी खतरा है। अगर कुत्तों को अचानक हटा दिया जाएगा तो चूहों की आबादी बढ़ जाएगी। वे बीमारी फैलाने वाले होते हैं। कुत्ते संतुलन बनाए रखते हैं।
  • इस पर जस्टिस मेहता ने कहा- यह कैसा संबंध हैं? ऐसे तो कुत्ते और बिल्लियां आपस में दुश्मन होते हैं। तो हमें और बिल्लियों को बढ़ावा देना चाहिए। हमने हर कुत्ते को सड़क से हटाने का निर्देश नहीं दिया है। उनके साथ नियमों के अनुसार व्यवहार किया जाना चाहिए।

—————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

इंदौर में 25 करोड़ में ढाई लाख कुत्तों की नसबंदी, 80% नसबंदी का दावा, फिर भी बढ़ रहे स्ट्रीट डॉग्स

इंदौर में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इंदौर हाई कोर्ट में 19 दिसंबर को जनहित याचिका के मामले में सुनवाई हुई। जिसमें नगर निगम ने 2.39 लाख से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी का दावा कर रिपोर्ट भी पेश की थी। बताया था कि नसबंदी का काम हर दिन जारी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Free health workshop organized at Swasthya Mandir Ashram | स्वास्थ्य मंदिर आश्रम पर निशुल्क स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन – Bharatpur News

[ad_1]

स्वास्थ्य मंदिर आश्रम महाराजसर पर निशुल्क स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डॉक्टर अरुण ऋषि ने कहा की “एक दवा निराली सिर्फ 15 सेकंड की ताली” जब ताली को पूरे प्रेशर के साथ बजाया जाता है तो शरीर के सभी बिंदु एक्युप्रेशर सिद्धांत के अ

.

कार्यक्रम प्रभारी प्रभा गुप्ता ने बताया कि इंदौर के अरुण ऋषि पिछले 25 वर्षों से और देश-विदेश में जाकर दवाओं से कैसे बचा जाए बगैर दवाओं के कैसे ठीक हुआ जाए, अपने आहार में बदलाव कर हर रोग को कैसे ठीक किया जा सकता है पर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंदिर के अध्यक्ष प्रवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सदस्य सीएम गुप्ता, ओम प्रकाश सिंघल, एलआर गुप्ता, डॉ सुनीता कुलश्रेष्ठ, ममता गुप्ता, धनेश कुमार, सुरभि गर्ग, डॉ दिगंबर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Neetu Sharma selected for Senior Women’s Rajasthan Cricket Camp | नीतू शर्मा का सीनियर महिला राजस्थान क्रिकेट कैम्प में चयन – Bharatpur News

[ad_1]

भरतपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भरतपुर| राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा राजस्थान की सीनियर महिलाओं की क्रिकेट टीम चयन हेतु लगाए जा रहे कैंप में जिले की राइट हैंड ओपनर बैट्समैन और विकेट कीपर नीतू शर्मा का चयन हुआ है। जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया की पिछले दिनों

[ad_2]

Source link