Two election coordinators resign from Oswal Sabha udaipur | ओसवाल सभा चुनाव संयोजक और सह संयोजक का इस्तीफा: भंडारी बोले कोठारी नहीं चाहते निष्पक्ष चुनाव, कोठारी बोले निर्वाचन अधिकारी कराएंगे चुनाव तो – Udaipur News

[ad_1]

ओसवाल सभा उदयपुर के चुनाव को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दो चुनाव संयोजकों ने आज इस्तीफा दे दिया है। इस बीच अध्यक्ष का चुनाव लड़ने जा रहे संजय भंडारी ने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश कोठारी निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहते है। वहीं को

.

चुनाव संयोजक आनन्दीलाल बम्बोरिया और सह संयोजक प्रसन्न चन्द्र लसोड़ ने अपना इस्तीफा दे दिया। निवर्तमान अध्यक्ष कोठारी को भेजे इस्तीफे में दोनों ने लिखा कि समाज के कुछ सदस्यों द्वारा संयोजक समिति के समक्ष वोटर लिस्ट में त्रुटियां/अशुद्धियां एवं नये सदस्य जो पिछले कार्यकाल में बने उनके SIR की जांच की मांग की गई एवं नई वोटर लिस्ट मय नाम पते व मोबाईल नम्बर सहित मांगी गई।

यह सूची कार्यकारिणी एवं सभा कार्यालय द्वारा उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी, ओसवाल भवन कार्यालय में कार्यरत कार्यालय सहायक द्वारा त्यागपत्र दिए जाने की स्थिति से इस अल्प समय में सभी कार्य को करने के लिए एवं निर्धारित दिनांक को निष्पक्ष चुनाव करवाने में असमर्थता जताते हुए इस्तीफा दे दिया।

इधर, आज सुबह ओसवाल सभा में समाज के प्रबुद्ध जनों की मीटिंग हुई, जिसमें उपस्थित समाज जनों ने ओसवाल सभा के निवर्तमान अध्यक्ष कोठारी द्वारा चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। बैठक में नानालाल वया, मनीष गलुण्डिया, निर्मल पोखरना, अनिल मेहता, सुधीर मेहता, राज कुमारी गन्ना, हेमन्त मेहता, प्रशांत भंडारी, राकेश बया, कुलदीप मेहता आदि मौजूद रहे।

प्रकाश कोठारी और संजय भंडारी, अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे है।

प्रकाश कोठारी और संजय भंडारी, अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे है।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय भण्डारी ने बताया कि जो मतदाता सूची जारी की हैं वो भी चुनाव संयोजक टीम की सहमति के बिना जारी की हैं, उसमें पिछली जारी मतदाता सूची से मतदाताओं की संख्या भी बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोठारी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव चाहते ही नहीं।

इधर, प्रकाश कोठारी ने बताया कि चुनाव संयोजन समिति का काम खत्म हो गया है, उन्होंने मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। चार जनों को लगाया गया था, दो जनों के इस्तीफे के बाद अब दो की नियुक्ति के लिए कार्यसमिति की बैठक हो रही है। अब निर्वाचन अधिकारी रिटायर्ड आरएएस अधिकारी दिनेश कोठारी यह काम कराएंगे। कोठारी ने कहा कि निर्वाचन ​अधिकारी चुनाव करवा रहे है तो मै कैसे चुनाव प्रभावित कर रहा हूं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *