Bharatiya Mazdoor Sangh’s ‘Shramik Hunkar Rally’ in Jaipur | जयपुर में भारतीय मजदूर संघ के हजारों श्रमिकों की रैली: राज्यभर से आए मजदूरों ने किया प्रदर्शन; मांगों पर शहीद स्मारक से सिविल लाइंस तक पैदल मार्च – Jaipur News
[ad_1]
भारतीय मजदूर संघ (BMS) राजस्थान प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को जयपुर में विशाल ‘श्रमिक हुंकार रैली’ आयोजित की गई। इसमें संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के हजारों श्रमिकों, कर्मचारियों और 30 से अधिक संगठनों-महासंघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
.
रैली शहीद स्मारक से शुरू होकर सिविल लाइंस फाटक तक पहुंची। जहां विशाल आम सभा में तब्दील हो गई। रैली के जरिए मजदूरों ने लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को मजबूती से सरकार के सामने रखा।
आम सभा में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री रविंद्र हिम्मते ने कहा- जब तक राज्य सरकार मजदूरों, कर्मचारियों, महिलाओं और युवाओं से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं करती। तब तक प्रदेश में वास्तविक खुशहाली संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से BMS द्वारा सौंपे गए विस्तृत मांग पत्र पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की अपील की।

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि राजस्थान में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, ठेला-थड़ी व्यवसायियों और गरीब श्रमिकों की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

रैली शहीद स्मारक से शुरू होकर सिविल लाइंस फाटक तक पहुंची।

सभा में आंगनबाड़ी, आशा, निर्माण मजदूर, विद्युत, परिवहन, रोडवेज, NHM, वस्त्र उद्योग, सहकारी कर्मचारी, स्ट्रीट वेंडर्स सहित 30 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने समस्याएं रखीं।

रैली के जरिए मजदूरों ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को मजबूती से सरकार के सामने रखा।
मजदूरों और कर्मचारियों की समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं करने के लगाए आरोप BMS के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष राज बिहारी शर्मा ने कहा- राजस्थान में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, ठेला-थड़ी व्यवसायियों और गरीब श्रमिकों की स्थिति चिंताजनक है। सरकार यदि इन वर्गों के हित में ठोस कदम उठाती है, तभी इसे सुशासन कहा जा सकता है।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी. वी. राजेश ने बताया-
मजदूरों और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन से बार-बार संवाद किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी उपेक्षा के कारण मजदूरों को सड़कों पर उतरकर आवाज बुलंद करनी पड़ी।

प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा-
विभागवार प्रस्तुत मांग पत्रों पर मंत्री स्तर की वार्ता कर शीघ्र समाधान किया जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।

प्रमुख मांगें: सभा में आंगनबाड़ी, आशा, निर्माण मजदूर, विद्युत, परिवहन, रोडवेज, NHM, वस्त्र उद्योग, सहकारी कर्मचारी, स्ट्रीट वेंडर्स, प्राइवेट ट्रांसपोर्ट सहित 30 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने समस्याएं रखीं। ये हैं प्रमुख मांगें-
- आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाना एवं ग्रेच्युटी देना
- प्राइवेट सेक्टर में सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष करना
- असंगठित क्षेत्र के सभी कल्याण बोर्डों में समयबद्ध सुधार
- स्कीम वर्करों के इंसेंटिव में वृद्धि
- राज्य परिवहन एवं बिजली कर्मचारियों के लंबित मुद्दों का समाधान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सीवी राजेश, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी, एवं प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन रैली के बाद प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा के नेतृत्व में 31 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को विभिन्न संगठनों की ओर से संयुक्त मांग पत्र सौंपा। इसके बाद हुई बैठक में BMS के 35 प्रतिनिधियों ने श्रमिकों की 250 से अधिक मांगों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इन मांगों के जल्द समाधान के लिए कदम उठाए जाएंगे।
रैली की अध्यक्षता BMS राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने की। वहीं मंच संचालन प्रदेश उप महामंत्री विजय सिंह बाघेला ने किया।
[ad_2]
Source link









