अजमेर में बच्चों के झगडे़ में चाकूबाजी, मारपीट:दो जख्मी, जेएलएन अस्पताल में भर्ती; पुलिस पहुंची, जांच में जुटी

[ad_1]


अजमेर जिले के नसीराबाद के बड़ी मंडी क्षेत्र में रात को चाकू बाजी व मारपीट हुई। बच्चों के आपसी विवाद ने झगडे़ का रूप ले लिया। दो जने गम्भीर रूप से घायल हुए। जिनको उपचार के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बड़ी मंडी निवासी शहजादा और खालिद के परिवार में बच्चों के विवाद को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में पेट पर चाकू का वार लगने से खालिद और दूसरे पक्ष के शहजादे के सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हों गए। दोनों गभीर घायल युवकों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अजमेर रैफर कर दिया गया। झगड़े और चाकूबाजी की घटना का पता लगते ही अस्पताल में क्षेत्र के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर नसीराबाद सिटी थाना प्रभारी पंकज कुमार ने मय जाब्ते के अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए भीड़ को हटाया और मामले की जांच में जुटी है। (इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद)

[ad_2]

Source link

हाईकमान की बेरुखी से हिमाचल कांग्रेस में संगठन संकट:चुनाव सिर पर, फिर भी सत्तारूढ़ दल बिना टीम, स्टेट लीडरशिप ने भी उम्मीद छोड़ी

[ad_1]


हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को लेकर गहराता संकट अब सियासी चर्चा का विषय बनता जा रहा है। पहले, प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती में एक साल लगा। अब अध्यक्ष की ताजपोशी के ढाई महीने बाद भी कांग्रेस संगठन नहीं बना। हालात यह हैं कि खुद कांग्रेस के नेता भी अब संगठन के गठन को लेकर उम्मीद खोते नजर आ रहे हैं। इससे पार्टी वर्कर मायूस है। कांग्रेस हाईकमान ने 6 नवंबर 2024 को एक बड़ा फैसला लेते हुए हिमाचल प्रदेश की राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर की सभी कार्यकारिणियों को एक साथ भंग कर दिया था। उस समय तर्क दिया गया कि संगठन को जल्द नए सीरे से खड़ा कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। मगर विडंबना यह है कि करीब 15 महीने बीत जाने के बावजूद संगठन नहीं बनाया गया। हाईकमान पर टिकी निगाहें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि वह अपनी बात हाईकमान के समक्ष रख चुके हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब फैसला पार्टी हाईकमान को ही लेना है। पार्टी अध्यक्ष के इस बयान से झलकता है कि प्रदेश नेतृत्व खुद को निर्णय प्रक्रिया से लगभग बाहर मान रहा है। राजनीति के जानकारों की माने तो सत्ता में होने के बावजूद कांग्रेस का संगठन नहीं होना पार्टी के लिए अच्छा संकेत नहीं है। चुनाव सिर पर, संगठन नदारद यह स्थिति ऐसे समय में है, जब हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनाव कुछ ही समय बाद होने हैं। नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर लड़े जाते हैं, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा ही अधूरा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सत्तारूढ़ कांग्रेस बिना मजबूत संगठन के चुनावी मैदान में कैसे उतरेगी? पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर नेतृत्व स्पष्ट नहीं होगा, तब तक चुनावी रणनीति, उम्मीदवार चयन और प्रचार अभियान को धार देना मुश्किल होगा। यही वजह है कि ग्राउंड लेवल पर कांग्रेस कार्यकर्ता खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। सरकार के मंत्री भी जता चुके हैं नाराजगी संगठन के गठन में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस सरकार के भीतर से भी आवाजें उठ चुकी हैं। राज्य के कृषि मंत्री चंद्र कुमार सार्वजनिक तौर पर संगठन को लेकर तल्ख टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने संगठन को ‘पैरालाइज्ड’ तक करार दिया था, जो यह दर्शाता है कि सरकार और संगठन के बीच तालमेल की कमी अब खुलकर सामने आ रही है। हाईकमान से बार-बार गुहार, फिर भी चुप्पी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता हाईकमान से जल्द संगठन गठन की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद दिल्ली स्तर पर कोई ठोस फैसला होता नजर नहीं आ रहा। संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी के कई नेता हिमाचल प्रदेश भेजे जरूर गए, लेकिन इसका ग्राउंड लेवल पर कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद 11 संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्षों की तैनाती की गई है, लेकिन शिमला ग्रामीण और किन्नौर जिले में अब भी अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा समेत समेत कांग्रेस के कई दिग्गज अनेकों बार संगठन के गठन को दिल्ली बुलाए जा चुके है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी इसे लेकर मीटिंग ले चुके हैं। मगर रिजल्ट नहीं निकल पा रहा।

[ad_2]

Source link

कोटपूतली में शीतलहर का असर जारी:पाले से रबी फसलें प्रभावित, कृषि विभाग ने फसलों के बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

[ad_1]


कोटपूतली क्षेत्र इन दिनों शीतलहर और पाले की चपेट में है। शुक्रवार रात की तेज सर्दी के बाद शनिवार सुबह खेतों में सब्जियों और अन्य फसलों पर ओस की सफेद चादर जम गई। लगातार पड़ रही इस शीत लहर और पाले से किसानों को रबी की फसलें खराब होने का डर सता रहा है। कृषि विभाग ने किसानों के लिए बचाव के उपाय जारी किए हैं। शीत लहर और पाले के बढ़ते खतरे को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। कोटपूतली-बहरोड के कृषि उप निदेशक डॉ. रामजीलाल यादव ने बताया कि समय पर अपनाए गए उपाय फसलों को पाले से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। उन्होंने पाले से बचाव को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। फसलों को ढकने गंधक छिड़काव की सलाह सीमित क्षेत्र वाली फसलों, पौधशालाओं, उद्यानों और नगदी सब्जियों में पाले से बचाव के लिए भूमि का तापमान बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इसके लिए फसलों को टाट, पट्टी या भूसी से ढकना लाभकारी होता है। साथ ही, हवा की दिशा को देखते हुए उत्तरी-पश्चिमी दिशा में अवरोध करने से भी पाले का असर कम किया जा सकता है। पाले की संभावना होने पर किसानों को व्यावसायिक ग्रेड गंधक के तेजाब का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। एक लीटर गंधक को एक हजार लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करना चाहिए। इसका प्रभाव लगभग दो सप्ताह तक रहता है। यदि पाले की आशंका बनी रहे, तो 15 दिन के अंतराल पर दोबारा छिड़काव किया जा सकता है।

[ad_2]

Source link

Rivalry Over President Post, DGP Claims Lead

[ad_1]

दोस्ती के समय एक-दूसरे को केक खिलाते लक्की और जोगा। – फाइल फोटो

जालंधर के मॉडल टाउन में हुए लक्की ओबरॉय के कत्ल की प्लानिंग 44 दिन के बीच हुई। उन्हें 25 दिसंबर 2025 को ही धमकी भरी पोस्ट की गई थी। 2 महीने पहले तक लक्की और जोगा फोलड़ीवाल एक-दूसरे के दुश्मन नहीं थे। दोनों एक-दूसरे का जन्मदिन मनाते और केक काटते थे। ह

.

खालसा कॉलेज की प्रधानगी में जब लक्की ने जोगा फोलड़ीवाल को इग्नोर किया और शक्तिप्रदर्शन कर अपनी मर्जी से लव नामक युवक को प्रधान बनाया तो दोनों में दुश्मनी बढ़ गई। 25 दिसंबर की पोस्ट से ठीक 44वें दिन लक्की का मॉडल टाउन गुरुद्वारे के बाहर गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया।

इस पूरे केस में लक्की का एक नौकर पुलिस को गायब मिला। जालंधर पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे, क्योंकि पुलिस को पूरे मामले को ट्रेस करने में बड़ी लीड मिल चुकी है।

आप नेता लक्की ओबरॉय की हत्या कर दी गई है। - फाइल फोटो

आप नेता लक्की ओबरॉय की हत्या कर दी गई है। – फाइल फोटो

एक-दूसरे का जन्मदिन मनाते थे लक्की-जोगा लक्की और जोगा में गहरी दोस्ती थी और दोनों एक-दूसरे का जन्मदिन मनाते थे। यहां तक कि जोगा की लगभग हर पोस्ट को लक्की लाइक करता था। जोगा के चाचा गुरविंदर बाबा के साथ भी लक्की के अच्छे संबंधी थे। बाद में बाबा पर लक्की के एक दोस्त पर हमला करवाने के आरोप भी लगे। जोगा और लक्की में अनबन रहने लगी तो जोगा ने अपनी गैंग बदल ली और सोनू खत्री से हाथ मिला लिया। इसके बाद अवैध तरीके से अमेरिका चला गया।

लक्की खासला कॉलेज का प्रधान लगाते वक्त जुलूस निकालते हुए। - फाइल फोटो

लक्की खासला कॉलेज का प्रधान लगाते वक्त जुलूस निकालते हुए। – फाइल फोटो

लक्की की बढ़ती ताकत भी बनी मौत का कारण लक्की ओबरॉय ने 2022 के करीब आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन की। इसके बाद वह जालंधर कैंट हलका इंचार्ज का विश्वास जीतने में कामयाब रहे और काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगे। इससे मीडिया और सोशल मीडिया पर लक्की लाइमलाइट में रहने लगे। जब उन्होंने खलसा कॉलेज का प्रधान चुना तो सैकड़ों की संख्या में युवाओं को इकट्ठ किया।

लक्की की बढ़ती ताकत ने विरोधी खेमे में हलचल पैदा कर दी। इससे भी उनके कत्ल को लेकर अंदेशा जताया जा रहा है। फेसबुक की रील्स और पोस्ट में लक्की अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को भी दिखाते थे। कई रील्स के बैकग्राउंड में बदमाशी वाले गाने सुनाई देते हैं।

लक्की के कत्ल में शक की सुई नौकर की तरफ घूमी लक्की के कत्ल के बाद से उनका एक नौकर गायब है। पुलिस के शक की सुई उनके नौकर की तरफ भी घूमी है और पुलिस नौकर के एंगल से भी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस को कई जगह कैमरों में नौकर नजर आया है। नौकर का फोन भी बंद आ रहा है।

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लक्की के पास यह नौकर करीब 2 साल से काम कर रहा है। लक्की ने उसे एक पेमेंट लेने भेजा था, लेकिन उसने उस पैसे से चिट्टा खरीद कर पी लिया था। यह बात लक्की को पता चली थी तो उन्होंने उसे पीट और नसीहत दी थी कि वह दोबारा ऐसा करेगा तो नौकरी से निकाल देंगे।

॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढे़ं…

लक्की ओबरॉय मर्डर, 5 गोलियां निकलीं:जालंधर में गुरुद्वारे से लौटते वक्त शूटर ने फायरिंग की; गैंगस्टर जोगा ने ली जिम्मेदारी; आज अंतिम संस्कार

पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के 24 घंटे में कोई खुलासा नहीं हो पाया। मर्डर की जिम्मेदारी गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने पोस्ट डालकर ली। इसमें मर्डर का कारण खालसा कॉलेज की प्रधानगी को बताया गया। पूरी खबर पढ़ें…

AAP नेता लक्की की 9 मिनट में हत्या:परफेक्ट प्लानिंग, टारगेट का वेट, दोनों हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग; मर्डर की मिनट टु मिनट डिटेल

जालंधर में गुरुद्वारा मॉडल टाउन के बाहर आप नेता लक्की ओबरॉय की हमलावर ने लगभग 9 मिनट में ही हत्या कर दी। हमलावर युवक स्कूल पर 6 बजकर 27 मिनट 14 सेकेंड पर आए और गोलियां मारकर 7 बजकर 36 मिनट पर निकल गए। गुरुद्वारा के बाहर की CCTV फुटेज में सारा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है (पढ़ें पूरी खबर)

मारे गए AAP नेता ने 11 दिन पहले मनाया बर्थ-डे:लक्की को आज धार्मिक यात्रा पर रवाना करनी थीं 2 बसें, आधे घंटे पहले मर्डर

पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय ने 11 दिन पहले ही अपना बर्थडे मनाया था। इस मौके पर मॉडल टाउन की शॉपकीपर एसोसिएशन ने केक काटकर उन्हें बधाई दी थी और उनकी 100 साल उम्र की कामना की थी (पढ़ें पूरी खबर)

जालंधर में AAP नेता का सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में मर्डर: थार गाड़ी में ही गोलियां मारीं; पंजाब में 4 में साल हुए बड़े कत्ल केसों के बारे में जानिए

जालंधर में आम आदमी पार्टी नेता (AAP) की हत्या मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की स्टाइल में की गई। मूसेवाला को भी हमलावरों ने थार में ही कत्ल किया था। इस केस में फर्क इतना है कि मूसेवाला की चलती थार रोकी गई थी जबकि यहां थार में बैठते ही AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या कर दी गई। (पढ़ें पूरी खबर)

[ad_2]

Source link

पाली-धाकड़ी में हिन्दू सम्मेलन कल:निकाली जाएगी कलश यात्रा, हिन्दू सम्मेलन में रहेगा संतों का सान्नध्यि

[ad_1]


पाली के रामनगर स्थित कृष्णा वाटिका में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। संयोजक मूलचंद उपाध्याय ने बताया कि संत सुरजनदास, महामंडलेश्वर स्वमाी चेतनगिरी का सान्निध्य रहेगा। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसादी का आयोजन होगा। इसको लेकर रविवार दोपहर डेढ़ बजे पाल बालाजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। हिन्दू सम्मेलन दोपहर सवा तीन बजे से कृष्ण वाटिका में होगा।
धाकड़ी में भी रविवार को होगा हिन्दू सम्मेलन
पाली जिले के सोजत उपखंड क्षेत्र के धाकड़ी गांव में रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। इसको लेकर सर्व हिन्दू समाज, धाकड़ी मंडल तैयारियों में जुटा है। सुबह 9 बजे वाहन रैली महादेव मंदिर से रवाना होगी। जो क्षेत्र के विभिन्न गलियों से लेकर गांव के सरकारी स्कूल पहुंच सम्पन्न होगी। हिन्दू सम्मेलन में बागावास, धाकड़ी, धीनावास, अजितपुरा गांव के ग्रामीण हिस्सा लेंगे।

[ad_2]

Source link

श्रीगंगानगर में बढ़ रहे तापमान से फसलों को नुकसान:मौसम ड्राई रहने से सुबह-शाम पड़ रही तेज ठंड, फसलों का नुकसान

[ad_1]


श्रीगंगानगर जिले में पिछले कई दिनों से मौसम ड्राई बना हुआ है। जिससे लोगों को सुबह-शाम ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने जिले में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बने रहने की संभावना जताई है। दोपहर के समय तेज धूप निकलने से सरसों व चने की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। फसलों में दाने पिचक रहे हैं, उत्पादन में कमी होगी। वहीं, बढ़ रहे तापमान से सिंचाई पानी की मांग भी बढ़ सकती है, जिससे किसान चिंतित हैं।

[ad_2]

Source link

नारनौल में जीजा ने साले की बाइक को आग लगाई:राजस्थान के झुंझुनूं का रहने वाला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, VIDEO

[ad_1]


हरियाणा के नारनौल शहर के रामनगर कॉलोनी क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश के चलते एक डिलीवरी बॉय की मोटरसाइकिल को उसके जीजा ने आग लगा दी। इस संबंध में थाना शहर नारनौल में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव महरमपुर के रहने वाले नवीन कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रामनगर कॉलोनी, नारनौल में किराए के मकान में रह रहा है। वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। जीजा रखता रंजिश नवीन कुमार ने बताया कि उसकी बड़ी बहन पूनम की शादी वर्ष 2011 में गांव बड़ी पचेरी (राजस्थान) निवासी रवि के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही रवि शराब पीकर पूनम के साथ मारपीट व प्रताड़ना करता था, जिस कारण पूनम पिछले छह–सात महीनों से बच्चों सहित मायके में रह रही है। इसी बात को लेकर आरोपी रवि परिवार से रंजिश रखता है। सीसीटीवी में दिख रहा बीती रात करीब 8 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल प्लेटिना घर के सामने खड़ी की थी। कुछ समय बाद बाइक में आग लगने की जानकारी मिली। परिजनों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद मकान मालिक बनवारी लाल के घर लगे CCTV कैमरों की जांच की गई। गिराकर लगाई आग जिसमें रात करीब 7:44 बजे आरोपी रवि बाइक को गिराकर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर माचिस से आग लगाकर फरार होता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने बताया कि आगजनी में उसकी बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसका रोजगार प्रभावित हुआ है। मामला दर्ज पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रवि निवासी गांव बड़ी पचेरी, जिला झुंझुनूं (राजस्थान) के खिलाफ BNS की धारा 326(F) के तहत मुकदमा नंबर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

[ad_2]

Source link

महिला टीचर से बोले प्रिंसिपल- कुत्ते की मौत मरेगी:तेरे जैसी फफूंद बहुत देखी; शिक्षा विभाग की कमेटी कर रही है मामले की जांच

[ad_1]


स्कूल में ज्वॉइनिंग को लेकर महिला टीचर और प्रिसिंपल के बीच बहस हो गई। प्रिंसिपल ने टीचर को कहा- तेरी जैसी फफूंद को बहुत देखा है, मरेगी कुत्ते की मौत.., तेरी जगह कोई लड़का होता तो थप्पड़ मार देता, सात गट्‌टे खाता..। घटना का एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसके बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग ने एक कमेटी बनाई है, जिसने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बाड़मेर जिले की एक गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल का है, जहां गुरुवार की दोपहर को यह घटना हुई। टीचर का कहना है- मैंने वॉट्सऐप पर पुलिस को लेटर भेज दिया था। थाने से पुलिस के स्टॉफ आए थे। उन्होंने थाने आने को बोला है। मैं एक घंटे तक परेशान होने के बाद मैंने रिकॉर्डर शुरू करके ऑडियो बनाया। इससे पहले 23 जनवरी को भी प्रिसिंपल ने मेरे साथ बहस की थी। वहीं प्रिसिंपल का कहना है कि महिला टीचर ने प्री प्लानिंग करके ऑडियो बनाया। ज्वॉइन का मैंने कोई मना नहीं किया। सामने रजिस्टर पड़ा है। वहां पर जाकर साइन कर दो। रिटर्न अनुमति की जरूरत नहीं है। टीचर ने कहा कि एप्लीकेशन पर लिखित में आप लिखोंगे तो ही मैं ज्वॉइन करूंगी। यह बहुत सारे सवाल-जवाब, तर्क-कुतर्क करने लगी। करीब एक घंटा तक परेशान कर दिया था। प्री-प्लानिंग के तहत उकसा कर ऑडियो बनाया। 7 मिनट 15 सेकेंड का है ऑडियो, पढ़िए- दोनों के बीच कहासुनी के अंश (आरोप है कि दोनों में कहासुनी होने लगी तो महिला टीचर ने फोन का रिकॉर्डर ऑन कर लिया) टीचर- अनुमति लेनी आई हूं।
प्रिसिंपल- माथा खाने की जरूरत नहीं है। वापस वहीं स्थिति। बहसबाजी कर रही है। मरेगी कुत्ते की मौत..। प्रिसिंपल के हावी हो रही है। तेरी जैसी की फफूंद देख कर आया हूं। यू तेरी तरह डरता तो आज तक नौकरी नहीं करता। टीचर- डरती मैं भी नहीं हूं।
प्रिसिंपल- आ मैदान में..। भाला, तलवार ले आ मैदान में। टीचर- मेरी तो कलम है।
प्रिसिंपल- कलम चला दें, तेरी कलम मेरे से पावरफुल है। टीचर- मैंने तो कहां नहीं… आपको भाला, तलवार पता नहीं क्या-क्या याद आ रहा है। प्रिंसिपल- तेरी कलम मेरे से ज्यादा चलती है। टीचर- मैंने आपसे कार्यग्रहण की स्वीकृति मांगी है। प्रिसिंपल- माथा खाने की जरूरत नहीं है, यहां से निकल जा। मैंने कह दिया यहां से निकल जा, बच्चों को पढ़ाए तो ठीक है, घर पर जाए तो भी ठीक है। जॉइन करें तो भी ठीक है। बहसबाजी मत कर। बकवास आपकी सुनना नहीं चाहता हूं। टीचर- मैंने आपसे स्वीकृति तो मांगी है आप मेरी एप्लीकेशन स्वीकृत कर दो। प्रिसिंपल- आपकी जगह कोई जेट्स होता तो सीधी थप्पड़ मारता। टीचर- अच्छी बात है, अभी मार दो कौन मना कर रहा है। प्रिसिंपल- जेंट्स होता तो यही पर लटका देता। इतनी बकवास मैंने नहीं की है। टीचर- इतनी देर से आप ही बकवास किए जा रहे है। प्रिसिंपल- बाल तो नहीं बनाए ना। टीचर- मैंने स्वीकृति मांगी है कार्यग्रहण करवाई। प्रिसिंपल- मरेगी कुत्ते की मौत। टीचर- मैंने कार्यग्रहण की एप्लीकेशन दी है, उस पर आप बहस कर रहे हो। प्रिसिंपल- बहस तो तूने सुबह से माहौल बनाया है। डेढ़ घंटे से माथाफोड़ी कर रही है। तेरी जुबान लंबी है। अब तेरे से ट्रीट यही होगा। जैसा चाहती है, वैसा ही होगा। प्रिसिंपल को खिलौना समझ रखा है। नौकरी कर रहा हूं ना जूते की नोक पर कर रहा हूं। टीचर- हम तो अपनी आजिविका सम्मान करते है। आपके लिए होगी प्रिंसिपल- आपकी जैसी, वहां (पहले की स्कूल) पर बड़ी-बड़ी जुबान वाली उनको संभालकर आया हूं। यही पर तरीका और एटीट्यूड था। यहां पर कोई लड़का होता तो थप्पड़ मारता। सात गट्‌टे खाता। टीचर- आप स्वीकृति दे दो फिर साइन करूं, किस बात के साइन कर दूं। प्रिंसिपल- मैं थप्पड़ खाएगी। महिला होने के नाते गम खा रहा हूं, जहर पी रहा हूं, तेरे जैसी कई फफूंद देखी है। प्रिसिंपल लेवल-1 से दब जाएगा। हालांकि इस दौरान अन्य स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई के लिए भेजेंगे विभाग को
हालांकि मामले में जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम चौधरी ने बताया कि यह ऑडियो जिले की एक हायर सेकेंडरी स्कूल का है। मेरे संज्ञान में आने के बाद जांच दल बैठाकर जांच करवा ली है। फाइनल जांच रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। तथ्यात्मक रिपोर्ट के बाद ही बता पाएंगे कि दोनों कौन है।

[ad_2]

Source link

जैसलमेर में 'फरवरी' में 'अप्रैल' जैसी तपिश:सामान्य से 4 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा, फसलों पर संकट

[ad_1]


स्वर्णनगरी में मौसम के मिजाज में आया अचानक बदलाव अब लोगों की मुश्किलें बढ़ाने लगा है। मरुधरा में दिन की सर्दी अब पूरी तरह गायब हो चुकी है और धूप के तेवर तीखे होने लगे हैं। शुक्रवार को जहां दिन का पारा सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, वहीं शनिवार को भी मौसम के तेवर नरम नहीं पड़े। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक आसमान साफ रहेगा और पारे में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। सुबह से खिली धूप, दिन में राहत पर रात को ठिठुरन शनिवार सुबह की शुरुआत साफ आसमान और चमकती धूप के साथ हुई। सूरज निकलने के साथ ही सर्दी के तेवर ढीले पड़ गए। हालांकि, अलसुबह और देर रात चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण लोगों के बदन से अभी गर्म कपड़े पूरी तरह नहीं उतरे हैं। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तेज धूप ने लोगों को स्वेटर और जैकेट उतारने पर मजबूर कर दिया। दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री का बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है, जो सेहत के लिहाज से चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। फसलों को नुकसान की आशंका, सिंचाई की सलाह तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंचने से खेतों में खड़ी रबी की फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार: गेहूं, सरसों और चना: यदि इन फसलों में समय पर सिंचाई नहीं की गई, तो समय से पहले पकने के कारण पैदावार घट सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे नमी बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई जारी रखें। अस्पतालों में बढ़ी भीड़, मौसमी बीमारियां सक्रिय मौसम के इस ‘दोहरे वार’ से लोग सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बदलते मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखें और रात को ठंड से बचाव जारी रखें। आंकड़ों की नजर में तापमान आगामी पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक आसमान साफ रहेगा और पारे में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

जेडीए ने 3 किलोमीटर तक हटाया अतिक्रमण:लोहा मंडी रोड, 3 माह पहले इसी सड़क पर डंपर ने 15 लोगों को कुचला था

[ad_1]


हरमाड़ा लोहा मंडी रोड पर हुए दर्दनाक डंपर हादसे के तीन महीने बाद जेडीए ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने न्यू लोहा मंडी रोड पर करीब 3 किलोमीटर तक सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमण ध्वस्त कर सड़क को चौड़ा किया। मास्टर प्लान के अनुसार यहां चौड़ाई 100 फीट निर्धारित है, लेकिन मौके पर 15 से 20 फीट तक स्थायी और अस्थायी निर्माण सड़क सीमा में बने हुए थे। जेडीए ने 5 जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से दुकानों के बाहर बनी सीढ़ियां, रैंप, छज्जे और अन्य अतिक्रमण हटाए, जिससे सड़क का वास्तविक कैरिज-वे खुल सका। 12 घंटे चली कार्रवाई, विरोध के बीच ​कार्रवाई
सड़क सीमा से अतिक्रमण हटाने के लिए जेडीए का दस्ता सुबह करीब 9 बजे लोहा मंडी रोड पहुंचा। कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने विरोध भी किया। प्रवर्तन शाखा अधिकारी, तहसीलदार, जेईएन और एटीपी की टीम मौके पर रही। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक करीब 12 घंटे तक अभियान चला और दुकानों के बाहर बने अवैध निर्माण हटाए गए। नवंबर में इसी हरमाड़ा लोहा मंडी रोड पर तेज रफ्तार डंपर चालक ने सड़क किनारे खड़े और चल रहे लोगों को कुचल दिया था। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

[ad_2]

Source link