धौलपुर के नया पुरा में होलिका में आग:समय रहते लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

[ad_1]


धौलपुर शहर के नया पुरा मोहल्ले में सोमवार दोपहर होलिका में आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि समय रहते बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, होलिका के पास पूजा-अर्चना चल रही थी। इसी दौरान किसी श्रद्धालु द्वारा जलता हुआ दीया वहीं रख दिया गया। इससे सूखी लकड़ियों और अन्य ज्वलनशील सामग्री ने तुरंत आग पकड़ ली। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी और रेत की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होलिका में काफी मात्रा में सूखी लकड़ियां, उपले और अन्य सामग्री रखी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैल सकती थी। आग आसपास के मकानों या खड़े वाहनों तक नहीं पहुंची। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लोगों की सतर्कता से बड़ा नुकसान होने से बच गया। प्रशासन ने मामले की जानकारी लेते हुए नागरिकों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए। पूजा के समय जलते दीपक, अगरबत्ती या अन्य ज्वलनशील वस्तुओं को खुली जगह पर रखने से बचें। साथ ही आयोजन स्थलों पर अग्निशमन के प्राथमिक साधन भी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना के बाद मोहल्ले में सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश बनाए जाने चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

[ad_2]

Source link

शिवगंज डंपिंग यार्ड में कचरे को लगाई आग:जहरीले धुएं से शहर में सांस लेना हुआ मुश्किल

[ad_1]


शिवगंज शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के डंपिंग यार्ड में कचरे को लगातार आग लगाई जा रही है, जिससे उठने वाला जहरीला धुआं आमजन के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। पुराना राजमार्ग स्थित पुलिस थाने के समीप बने कचरा स्टैंड में लगी आग के कारण आसपास का पूरा क्षेत्र धुएं से ढक गया। सुबह से ही उठते धुएं के गुबार के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा। कई निवासियों ने आंखों में जलन और घुटन की शिकायत भी की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति बार-बार उत्पन्न हो रही है। कचरे में आग लगाने से न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर असर पड़ रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में आयोजित सीएलजी बैठक में शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। बैठक में संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। शहरवासियों ने प्रशासन से तत्काल डंपिंग यार्ड में कचरा जलाने पर रोक लगाने और ठोस कचरा प्रबंधन की स्थायी व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।

[ad_2]

Source link

अवैध गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार:बिक्री राशि व बाइक बरामद, डीडवाना-कुचामन पुलिस की एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई

[ad_1]


डीडवाना-कुचामन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 68.8 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी जियाउदीन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा बिक्री के 5420 रुपए नकद और परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। यह कार्रवाई पीलवा थाना क्षेत्र में की गई। जब्त किए गए गांजे की बाजार कीमत लगभग 2000 रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में यह कार्रवाई संपन्न हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर और वृत्ताधिकारी मकराना के निकट पर्यवेक्षण में पीलवा थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए गठित इस टीम ने पीलवा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। सरहद भकरी, टापरवाड़ा तिराया पर दबिश के दौरान आरोपी जियाउदीन के कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही आरोपी जियाउदीन पुत्र कालू खां (40) को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह अभियान सख्ती से जारी रहेगा। इस कार्रवाई में पीलवा थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

[ad_2]

Source link

स्वर्गीय पुष्पाजैन ने पाली में रखी थी भाजपा की नींव:भाजपाईयों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया याद, अतिथियों ने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

[ad_1]


पाली में सोमवार को स्वर्गीय पुष्पा जैन स्मारक विकास समिति के त्वावधान में शहर के रेलवे स्टेशन रोड पुष्पा जैन सर्किल पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सांसद पुष्प जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा सहित कई नेताओं ने भाजपा नेता स्वर्गीय पुष्पा जैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पाली में भाजपा की नींव रखने का काम स्वर्गीय भाजपा नेता पुष्पा जैन ने किया था। सच कहे तो उन्होंने पाली में भाजपा की नींव रखने का काम किया।
इस दौरान भाजपा प्रदेशध्यक्ष व अन्य अतिथियों ने सद्भावना सप्ताह के तहत आयोजित भाजपा की महिला और पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
स्वर्गीय पुष्पा जैन स्मारक विकास समिति पाली के अध्यक्ष उगमराज सांड ने बताया कि कार्यक्रम भाजपा नेता संजय ओझा, नारायण कुमावत, रामकिशोर साबू, तिलोक चौधरी, मूलसिंह भाटी, नरेश ओझा, मानवेन्द्रसिंह भाटी, गोपाल बंजारा, रितेश छाजेड़, रमेश परिहार, महेन्द्र तलेसरा, सुरेश पंवार, गुमानसिंह रावत, नयना व्यास, प्रमिला परमार, मुकेश गोस्वामी, अभिषेक दुग्गड़, लालू भाई, बहादूरसिंह सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

टोंक में 2 लाख की स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा:पार्क के पास बेचने की फिराक में था; 10 हजार रुपए और 2 फोन जब्त

[ad_1]


टोंक जिला स्पेशल टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र के धन्ना तलाई पार्क के सामने छापामार कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास से 2 लाख रुपए की लागत की 10 ग्राम स्मैक, खरीद-फरोख्त के 10 हजार 700 रुपए, 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि महिला अपराध अनुसन्धान सेल टोंक के ASP कमल मीणा, टोंक डीएसपी मृत्युन्जय मिश्रा के सुपरविजन में गठित टीम ने कोतवाली क्षेत्र में धन्ना तलाई पार्क के सामने छापा मार कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए पकड़ा। 2 लाख की स्मैक पकड़ी आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए कीमत की 10 ग्राम स्मैक, 2 मोबाइल और 10,700 रुपए खरीद फरोख्त के जब्त किए हैं। पुलिस थाना कोतवाली पर आरोपी तोहीद (26) पुत्र बसीर निवासी गैस गोदाम पीछे धन्ना तलाई टोंक थाना कोतवाली के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि टोंक शहर में हो रही लगातार नशे की सप्लाई को डीएसटी टीम टोंक द्वारा लगातार तोड़ने का प्रयास जारी है। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल शरीफ मोहम्मद, कांस्टेबल शिवपाल, कांस्टेबल प्रधान, रकमकेश, राधाकिशन, राजेशकुमार आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

मेहंदीपुर बालाजी में रात 1:30 बजे होगा होलिका दहन:चंद्रग्रहण सूतक के चलते मंगलवार को बंद रहेंगे दर्शन; बुधवार सुबह आरती के बाद खुलेगा मंदिर

[ad_1]


होली महोत्सव पर आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धालुओं की रंगत बनी हुई है। यहां बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है, इससे कस्बे में बडी तादात में दर्शनार्थियों की आवाजाही देखी जा रही है। हालांकि चंद्र ग्रहण के असर के चलते भीड़ सामान्य बनी हुई है। यहां होलिका दहन मुहूर्त के अनुसार अर्द्धरात्रि बाद 1:30 बजे टोडाभीम रोड बस स्टैंड परिसर में किया जाएगा, इनकी धुलंडी पर्व 4 मार्च बुधवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिर के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सान्निध्य में ट्रस्ट द्वारा व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान दर्शन व्यवस्था फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर चंद्र ग्रहण एवं सूतक काल के कारण मंदिर की दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। 3 मार्च मंगलवार को सूतक सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा, इस पहले मंदिर में मंगला आरती होगी, जिसके बाद सुबह 6:20 बजे दर्शन बंद कर दिए जाएंगे। जबकि ग्रहण का मोक्ष शाम 6:47 बजे होगा, ऐसे में मंगलवार को इस अवधि में श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन नहीं कर सकेंगे। ऐसे में 4 मार्च बुधवार को मंदिर की शुद्धिकरण व बालाजी महाराज का पंचामृत अभिषेक, चोला चढ़ाने व सुबह 6 बजे आरती के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन खोल दिए जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Ranthambore Tiger Safari Sees 3200 Tourists on Holi

[ad_1]

रणथंभौर में टाइगर सफारी पर जाते पर्यटक।

होली के फेस्टिवल के चलते रणथंभौर में रौनक छाई हुई है। इन दिनों रणथंभौर टाइगर रिजर्व पर्यटकों से गुलजार है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में फेस्टिवल वेकेशन के चलते काफी संख्या में पर्यटक आए हुए है। जिससे यहां सभी होटल, लॉज और गेस्ट हाउस फुल है। होली के दिन र

.

होली फेस्टिवल सीजन से आई रौनक

रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पर्यटन डीएफओ संजीव शर्मा ने बताया कि रणथंभौर में फेस्टिवल सीजन के चलते अच्छी संख्या में पर्यटकों पहुंचे है। यहां पर बुधवार तक टाइगर सफारी की ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी है। रणथंभौर में होली फेस्टिवल के चलते शनिवार से ही पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ है। यहां रविवार के बाद सोमवार को भी अच्छी खासी भीड़ नजर आई। होली फेस्टिवल सीजन पर यहां चार पांच दिन तक पर्यटकों की अच्छी भीड़ है।

होली के फेस्टिवल सीजन में बड़ी संख्या पर्यटक टाइगर सफारी आए हैं।

होली के फेस्टिवल सीजन में बड़ी संख्या पर्यटक टाइगर सफारी आए हैं।

दिसम्बर के बाद फिर से छाई रौनक

DFO शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह की पारी में करीब 3200 पर्यटकों ने टाइगर सफारी की। मंगलवार को भी अच्छी खासी भीड़ रहने की संभावना है। रणथंभौर अगले दो दिन भी इसी तरह करीब तीन हजार पर्यटक रोजाना टाइगर सफारी का आनन्द लेंगे। रणथंभौर में दिसम्बर के बाद एक बार फिर से फेस्टिवल सीजन के चलते रौनक छाई हुई है।

[ad_2]

Source link

Supreme Court Vs AI; Fake Judgement | Bar Council

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Supreme Court Vs AI; Fake Judgement | Bar Council Andhra Pradesh Property Case

नई दिल्ली/विजयवाड़ा8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार आंध्र प्रदेश हाइकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) की मदद से बनाए गए सबूतों पर फैसला लिखना गलत काम है। कोर्ट ने कहा कि ये कोई गलती से होने वाला काम नहीं है।

जस्टिस पी एस नरसिम्हा और आलोक अराधे की बेंच ने कहा कि इसके नतीजों और जवाबदेही की जांच करना चाहते हैं क्योंकि इसका सीधा असर फैसले की प्रक्रिया की ईमानदारी पर पड़ता है। कोर्ट ने इस मामले में अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया है।

दरअसल, पिछले साल अगस्त में आंध्र प्रदेश की एक ट्रायल कोर्ट ने विवादित प्रॉपर्टी के केस में AI से बनी तस्वीर के आधार पर फैसला दिया था। फैसले के खिलाफ आंध्र प्रदेश हाइकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसी साल जनवरी में हाइकोर्ट ने भी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई।

सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा…

  • अगर किसी फैसले का आधार गैर-मौजूद या नकली सबूत हों, तो यह सिर्फ गलती नहीं बल्कि गंभीर गलत आचरण (मिसकंडक्ट) है।
  • ऐसे मामले में कानूनी कार्रवाई हो सकती है। अटॉर्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल और बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया जाता है।
  • ट्रायल कोर्ट ने केस के दौरान विवादित प्रॉपर्टी की स्थिति देखने के लिए एक एडवोकेेट-कमिश्नर नियुक्त किया था। याचिकाकर्ताओं ने कमिश्नर की रिपोर्ट पर ऑब्जेक्शन जताया।
  • यह मामला फैसले के नतीजे से ज्यादा, न्याय देने की प्रक्रिया (प्रोसेस) को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है।

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिए

बेंच पिटीशन पर सुनवाई के लिए सहमत हो गई और उस पर नोटिस जारी किया। कोर्ट ने कहा, स्पेशल लीव पिटीशन का निपटारा होने तक, हम निर्देश देते हैं कि ट्रायल कोर्ट एडवोकेट-कमिश्नर की रिपोर्ट के आधार पर आगे नहीं बढ़ेगा। और मामले की सुनवाई 10 मार्च तय की।

इससे पहले 17 फरवरी को एक अलग मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने AI टूल्स से तैयार की गई पिटीशन फाइल करने के बढ़ते ट्रेंड पर गंभीर चिंता जताई थी।

———-

ये खबर भी पढ़ें…

सुप्रीम कोर्ट का सवाल- NOTA से क्या फायदा है:क्या नेताओं की क्वालिटी सुधरी, एक ही उम्मीदवार होने पर यह जरूरी क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने 24 फरवरी को NOTA (इनमें से कोई नहीं) विकल्प की उपयोगिता और असर पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने मंगलवार को सरकार से पूछा कि इसका क्या फायदा है, क्या NOTA के आने से चुने गए नेताओं की क्वालिटी में सुधार हुआ है? कोर्ट ने कहा कि NOTA किसी भी सीट को भर नहीं सकता और इसीलिए इसका प्रभाव सीमित है। यदि किसी सीट पर सिर्फ एक ही उम्मीदवार होता है तो क्या इसके बाद भी इसकी जरूरत है? पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

5 Dead After Pickup Overturns, 6 Critical

[ad_1]

हादसे में अब तक कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है। एक मासूम सहित 6 लोगों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

उदयपुर के गोगुंदा में तेज रफ्तार पिकअप के पेड़ से टकराने मामले में सोमवार को 1 और घायल की मौत हो गई। घायल महिला का एमबी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हादसे में अब तक कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में घायल एक मासूम सहित 6 लोगों की हालत अब भी नाजु

.

एमबी अस्पताल में इलाज के दौरान मनीषा गमेती (44) ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मनीषा के बेटे 12 वर्षीय बेटे पंकज की भी हादसे में चुकी है। जबकि 2 बेटियों नीमा और अर्जुन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस हादसे में मौके पर ही 2 चचेरे भाइयों और भतीजे की मौत हो गई थी। हादसे में कुल 13 बच्चों समेत 30 लोग घायल हुए थे। पिकअप में 40 लोग सवार थे। इनमें बच्चे और महिलाएं अधिक थीं। रविवार को चारों के शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया था।

गोगुंदा-झाड़ोल मार्ग पर शनिवार को हादसा इतना भयानक था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए थे। लोग उछलकर सड़क पर गिर गए थे। कुछ लोग गड्ढे में जा गिरे थे। घटना गोगुंदा-झाड़ोल मार्ग पर मजावद की शनिवार शाम करीब 6:45 बजे की है।

डीएसपी गोपाल चंदेल ने बताया- हादसे में लखमाराम (39) पुत्र भुराजी गमेती, नेमीचंद (35) पुत्र नान लाल गमेती और पंकज (9) पुत्र भंवरलाल गमेती की मौत हो गई थी। लखमा राम और नेमीचंद दोनों चचेरे भाई थे। पंकज उनका भतीजा था। तीनों मोडवा गांव के रहने वाले थे। इलाज के दौरान रविवार सुबह एमबी अस्पताल में रूपा (55) पिता रूपलाल गमेती की मौत हो गई। इसके बाद मनीषा गमेत की भी सोमवार को मौत हो गई।

हादसे में कुल 28 घायलों में 13 बच्चे, 8 महिलाएं, 7 युवक शामिल हैं। जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही शनिवार शाम गोगुंदा पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया था। घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी थी। गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल उदयपुर रेफर कर दिया गया था।

हादसे का शिकार हुए सभी लोग मोडवा गांव के रहने वाले हैं। सभी लोग बगडुंदिया गए थे। सांवरलाल के यहां शादी से पहले कपड़े लेकर गए थे। पिकअप में पन्ना लाल गमेती का परिवार एक साथ बैठकर गया था। गाड़ी को ड्राइवर काफी तेज चला रहा था। शायद ड्राइवर नशे में था। गाड़ी पेड़ से जाकर टकराई। इनपुट – गोपाल लोढ़ा, गोगुंदा।

यह खबर भी पढ़ें…

पिकअप पेड़ से टकराई, 2 भाइयों और भतीजे की मौत:लोग उछलकर सड़क पर गिरे; 13 बच्चों समेत 30 घायल, 12 की हालत गंभीर

उदयपुर में तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 चचेरे भाइयों और भतीजे की मौत हो गई। 13 बच्चों समेत 30 लोग घायल हो गए। पिकअप में 40 लोग सवार थे। जिनमें बच्चे और महिलाएं अधिक थीं। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। लोग उछलकर सड़क पर गिर गए। कुछ लोग गड्ढे में जा गिरे। (पूरी खबर पढ़ें)

[ad_2]

Source link

नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड:छोटे भाई ने फंदे पर लटका देखा, घर में मचा हड़कंप

[ad_1]


अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। छात्रा को फंदे से उतारकर परिवार के लोग जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस सुसाइड के कारणों को लेकर जांच में जुटी है। छोटे भाई ने बहन को फंदे पर लटका देखा अलवर गेट थाने के हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह ने बताया- नारेली गांव की के रहने वाली निकिता(21) पुत्री प्रेमनाथ ने सोमवार सुबह अपने घर पर कमरे में पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सबसे पहले छोटे भाई ने देखा तो परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग उसे फंदे से उतार कर जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में निकिता के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मेडिकल जूरिस्ट की सूचना पर पुलिस मोर्चरी पहुंची और मामले की जानकारी ली गई। पुलिस जांच में जुटी निकिता नीट की तैयारी कर रही थी। शुरुआत में परिवार के लोग पोस्टमार्टम करने से इनकार कर रहे थे। समझाइश के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को दिया गया। निकिता के सुसाइड को लेकर मामले की जांच की जा रही है। निकिता के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ। मामले में अनुसंधान जारी है।

[ad_2]

Source link