कोटा में कल 7 घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप:9 से 4 बजे तक नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल और सीएनजी, दोपहर बाद चलेगी रोडवेज बस

[ad_1]


कोटा में धुलंडी (मंगलवार) पर शहर के सभी पेट्रोल पंप 7 घंटे के लिए बंद रहेंगे। कोटा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष तरूमीत सिंह बेदी ने बताया कि धुलंडी पर सुबह 9 से दोपहर 4 बजे तक शहर के करीब 45 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। बंद के दौरान पेट्रोल, डीजल, सीएनजी की बिक्री नहीं की जाएगी। दोपहर 4 बजे बाद पेट्रोल पंप खुलेंगे। बेदी ने शहर वासियों से अपील की है जरूरत के हिसाब से पेट्रोल डीजल सीएनजी की आपूर्ति आज ही कर ले। इधर धुलंडी पर रोडवेज प्रशासन ने दोपहर 2 बजे तक रोडवेज बसों का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया है। 2 बजे बाद सभी रूटों पर आवश्यकता अनुसार बसों का ही संचालन किया जाएगा। लंबे रूट पर अधिकतर बसें बंद रहेगी।नयापुरा बस स्टैंड प्रभारी राम रतन ने बताया कि होली के त्यौहार को देखते हुए इन दिनों रोडवेज की बसों में पर्याप्त यात्रीभार मिल रहा है। रोज करीब 10 से 12 हजार यात्री बसों में यात्रा कर रहे हैं। धूलंडी के दिन सुरक्षा के दृष्टि से सुबह 6 बजे से दोपहर 2:बजे बसों का संचालन बंद रखा जाएगा। यात्रियों को परेशानी ना हो इसलिए दोपहर 2 बजे बाद आवश्यकता अनुसार सभी रूठो पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *