कचौड़ी की दुकान में लगी आग:तेल और अन्य सामान जलकर राख, गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते हादसा; आसपास की दुकानें बंद कराई
[ad_1]
![]()
जयपुर की फिल्म कॉलोनी में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक छोटी-सी कचौड़ी और नमकीन की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में रखे गैस सिलेंडर और गर्म तेल ने आग को और भड़का दिया, जिससे स्थिति बेहद खतरनाक हो गई। सतर्कता बरतते हुए आस-पास की सभी दुकानों को फौरन बंद कर दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि दमकल विभाग की एक गाड़ी ने महज आधे घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। आग लगने की वजह खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज के चलते हादसा माना जा रहा है। दुकान मालिक मदनलाल मीणा और कर्मचारी सत्यनारायण उस समय दुकान में मौजूद थे। आग की चपेट में आकर दुकान का सारा तेल और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर एएसआई मनोज मीणा जाब्ते के साथ पहुंचे और दुकान में रखे एक बड़े व एक छोटे सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकलवाया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है। देखिए हादसे के PHOTOS… — अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।
[ad_2]
Source link
