Gold is priced at Rs 1.72 lakh per 10 grams, silver at Rs 2.95 lakh per kg.
[ad_1]
जयपुर55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ईरान-इजरायल के बीच युद्ध शुरू होने के मद्देनजर शनिवार को जयपुर में एक दिन में सोना 8,500 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 20,000 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। हालांकि, सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर ने सुबह सोने का भाव 1,66,500 तथा चांदी का 2.84 लाख रुपए खोला था। लेकिन, जैसे ही ईरान पर इजरायल द्वारा मिसाइल हमले की खबर आई, सोने की कीमत बढ़ाकर 1.72 लाख रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी की 2.95 लाख रुपए प्रति किलोग्राम कर दी गई।
काबिलेगौर है कि 30 दिन बाद सोना 1.72 लाख और 29 दिन बाद चांदी 2.95 लाख रुपए के भाव बिकी। इससे पहले 30 जनवरी को सोना 1.75 लाख रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 3.15 लाख रुपए प्रति किलोग्राम थी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के मद्देनजर 2 फरवरी को सोना 1.50 लाख रुपए तथा चांदी 2.41 लाख रुपए तक उतर गई थी। हालांकि, इसके बाद कीमतों में तेजी का रुख बना। इससे 26 दिन के दौरान सोना 22,000 रुपए प्रति दस ग्राम यानी 14.66 फीसदी और चांदी 54,000 रुपए प्रति किलोग्राम यानी 22.41 फीसदी महंगी हो चुकी है।
उधर, सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि ईरान-इजरायल के बीच युद्ध के मद्देनजर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार के हाजिर बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। इस कारण जयपुर में भी कीमतें बढ़ गईं।
[ad_2]
Source link

