दो पक्षों में बीच-बचाव को आए युवक से मारपीट:CCTV, ऑटो ड्राइवर-स्कूटी सवार में हुआ था झगड़ा, कुराबड़ पुलिस ने ऑटो ड्राइवर सहित 5 जनों को किया गिरफ्तार
[ad_1]
![]()
उदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में ऑटो ड्राइवर और स्कूटी सवार के बीच झगड़े में बीच-बचाव को आए एक युवक से बुरी तरह मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ऑटो ड्राइवर सहित 5 से 6 जने बचाव करने आए युवक से मारपीट करते दिख रहे हैं। घटना एक दिन पहले शाम करीब 5:30 बजे सुरों का ग़ुड़ा में ऑटो पार्ट्स दुकान के बाहर की है। जहां हमलावर मारपीट करते हुए युवक को दुकान के अंदर ले गए और ऑटो पार्ट्स के औजारों से उसके सिर पर हमला कर किया। जिससे उसका सिर फट गया। उस पर स्टूल फेंककर मारा और दुकान का सामान बिखेर दिया। साथ ही दुकानदार से भी मारपीट कर दी। हमलावरों के साथ दो महिलाएं भी थीं। मामले में आज कुराबड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को ऑटो ड्राइवर मोहम्मद इकबाल उर्फ अप्पू, समीर खान उर्फ मिठ्ठू, मोइन खान, बंटी उर्फ फरदीन खान और टिक्कू उर्फ सोहेब खान को गिरफ्तार किया है। ऑटो से अंसतुलित हुई स्कूटी, दोनों की बहस में बचाव करने वाले को पीटा
थानाधिकारी तेजू सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम पीड़ित जितेन्द्र पटेल ने थाने में रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि ऑटो ड्राइवर मोहम्मद इकबाल उर्फ अप्पू मैन रोड से तेज रफ्तार में अचानक गली में घुसा। तभी सामने आ रहे एक स्कूटी सवार को कट मारते हुए निकला। तभी स्कूटी सवार अचानक अंसुतलित होकर गिर गया था। स्कूटी सवार ने ऑटो ड्राइवर से ध्यान से ऑटो चलाने को बोला। तभी दोनों में बहस हो गई। इतने में पास ही खड़ा जितेन्द्र पटेल बीच-बचाव करने पहुंचा। उससे भी ऑटो ड्राइवर की बहस हुई। इसके बाद ऑटो ड्राइवर वहां से चला गया था। कुछ देर बाद ऑटो में 5 से 6 जनों को बैठकार वापस आया। जिन्होंने जितेन्द्र पटेल के साथ मारपीट की। उसके सिर पर औजार फेंककर मारा। जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने बताया कि ऑटो ड्राइवर चित्तौड़गढ़ निवासी है जिसकी ससुराल कुराबड़ में है और वह यहां ऑटो चलाता है।
[ad_2]
Source link


