रंगों के त्योहार से ठीक पहले जब शहर में होली की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं, उसी वक्त चार घंटे की घोषित बिजली कटौती ने आमजन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। रविवार, एक मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के करीब 50 प्रतिशत हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सवाल उठ रहे हैं, क्या त्योहार से पहले यह समय ही चुना जाना था। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की ओर से केवी पूगल रोड जीएसएस के अत्यावश्यक रख-रखाव कार्य के नाम पर एक मार्च को चार घंटे की बिजली कटौती की घोषणा की गई है। निर्धारित समय दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक रहेगा। घोषित सूची के अनुसार पूगल रोड, गजनेर रोड, लालगढ़, नाल रोड, जैसलमेर रोड, एमपी कॉलोनी के सेक्टर 1 से 17, बंगला नगर, करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर 1 से 6, रामपुरा गली नंबर 1 से 20, सर्वोदय बस्ती, प्रताप बस्ती, मुरलीधर व्यास नगर के विभिन्न सेक्टर, जस्सूसर गेट, सीताराम गेट, विश्वकर्मा गेट, पाबुबारी, डॉ करणी सिंह स्टेडियम क्षेत्र, एफ.सी.आई रोड, गंगा सिंह महाराजा विश्वविद्यालय क्षेत्र सहित दर्जनों मोहल्ले और औद्योगिक इकाइयां प्रभावित रहेंगी। इन क्षेत्रों में पिंजरा प्रोल गोशाला, नया शहर पानी की टंकी, ईदगाह बड़ी मस्जिद के सामने का इलाका, लालगढ़ रेलवे अस्पताल, डूडी पेट्रोल पंप, रंगोली फैक्ट्री, आरसीडीएफ फैक्ट्री, काजरी फार्म हाउस, रेलवे वर्कशॉप, प्रताप मॉल के पीछे का क्षेत्र और वाटर वर्क्स शोभासर जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सालभर कभी मेंटिनेंस तो कभी पेड़ों की छंटाई के नाम पर बिजली कटौती आम बात हो गई है। लेकिन त्योहार से ठीक पहले दिन के समय चार घंटे की कटौती ने लोगों को असहज कर दिया है। होली की साफ-सफाई, रंग-गुलाल की तैयारी, घरों की मरम्मत और बाजार की गतिविधियां इन दिनों चरम पर हैं। ऐसे में लंबी कटौती से घरेलू कामकाज, छोटे उद्योग और व्यापार प्रभावित होंगे। व्यापारियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र और मिल क्षेत्रों में उत्पादन कार्य भी बाधित होगा, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका है। बिजली उपकरणों का निरंतर मेंटेनेंस करना जरूरी है, इससे उपकरणों की लाइफ बढ़ती है। 1 मार्च को राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम द्वारा घोषित बिजली कटौती होगी। अशोक शर्मा, प्रवक्ता बीकेईएसएल
जैसलमेर रोड पर अंत्योदय नगर में सीवरलाइन के चैंबर की सफाई के दौरान 500-500 रुपए के नोट नजर आए। इसका पता चलने पर लोग इकट्ठा हुए और पुलिस के पहुंचने से पहले नोट निकाल पानी से धोकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने चैंबर से 80,000 रुपए के नोट जब्त कर जांच शुरू क
.
मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने के एसएचओ विजेन्द्र शिला ने बताया कि जैसलमेर रोड पर अंत्योदय नगर में जवाहर पार्क स्थित राममंदिर का बाथरूम चांक हो गया था। सफाई कर्मियों को बुलाया गया तो उन्होंने सफाई के लिए मंदिर की सीवरलाइन का चैंबर खोला। चैंबर खोलते ही उसमें गंदगी से सने 500-500 रुपए के नोट नजर आए। आसपास के लोगों को इसका पता चला तो मौके पर पहुंच गए।
चैंबर की लाइन का कुछ दूरी पर बना बड़ा चैंबर खोला तो उसमें बड़ी संख्या में 500 रुपए के नोट नजर आए। लोगों ने पुलिस पहुंचने से पहले हाथ डालकर नोट निकाले और पानी से साफ कर अपने साथ ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और सफाई कर्मियों से नोट बाहर निकलवाए। पानी से साफ कर 80,000 रुपए जब्त किए हैं। एसएचओ ने बताया कि नोट सीवर लाइन में किसने और क्यों डाले, इसकी जांच की जाएगी।
नमस्कार खाटूश्यामजी के दरबार में हाजिरी देने मंत्री-नेता, अधिकारी, अभिनेता-खिलाड़ी सब सीकर पहुंचे। मंत्रीजी ने स्कूली बच्चियों के साथ चौराहे पर खड़े होकर ट्रैफिक नियमों पर बात की। लद्दाख के सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए राजस्थान-हरियाणा के लोगों ने रैली निकाली। बीकानेर में तेल लूटने की होड़ लग गई। राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के इस एपिसोड में.. 1. खाटू नगरी में भक्ति के रंग भक्ति के रंग देखने हैं तो कभी खाटू के दरबार चले जाइये। बड़े-बड़े मंत्री आकर दहलीज पर साथिया मांढ रहे हैं। जिनका डंका बजता है, ऐसे नेता हाथ जोड़कर चले आ रहे हैं और सिर पर मोरपंख से आशीर्वाद पा रहे हैं। जिन खिलाड़ियों के बल्ले का खौफ पर्थ से लेकर मुल्तान तक रहा, वे भी बाबा की एक झलक पाने को बेताब। कोई रेंगकर पहुंचता दिखा, बोला-बाबा लेने आएंगे। कोई कीलों पर लेटता हुआ आया। किसी की कमर सीधी नहीं, लेकिन चाल बिल्कुल सीधी-बाबा के दरबार की तरफ। कोई जंजीरों में बंधकर पहुंच रहा है तो कोई गुलाबों का गुच्छा लेकर दूर से ही प्रेम का सा इजहार कर रहा है- बाबा आई लव यू। कोई तो बाबा से ही सवाल-जवाब कर रहा है- हम को बतलाओ (जयश्री श्याम), तुम इतना सुंदर (जयश्री श्याम), अरे कैसे दिखते? (जयश्री श्याम).. 2. मंत्रीजी चौराहे पर, ट्रैफिक नियम सिखाए खेल मंत्रीजी बच्चों के बीच खूब नजर आ रहे हैं। खास तौर पर स्कूली बच्चों को मोटिवेशन देते अक्सर दिखाई देने लगे हैं। जयपुर में एक चौराहे पर नजर आ गए। साथ में स्कूल की छात्राएं। मंत्रीजी और छात्राओं ने ट्रैफिक पुलिस वाला ओरेंज जैकेट पहना है। मंत्रीजी छात्राओं से पूछते हैं- पहले कभी ट्रैफिक मैनेज किया है? छात्राएं समवेत स्वर में कहती हैं- नहीं सर। मंत्रीजी फिर पूछते हैं- कभी ऐसा हुआ कि आपने निर्देश दिया और वाहन चालकों ने नहीं सुना। लड़कियां शिकायत के लहजे में कहती हैं- ऐसे बहुत लोग हैं। वाहन को स्टॉप लाइन पर ले आते हैं। मंत्रीजी ने पूछा- और बिना हेलमेट? लड़कियां बोलीं- ऐसे तो बहुत हैं। वे बत्ती होने से पहले ही भाग जाते हैं। मंत्रीजी को बत्ती पर बिना हेलमेट एक बाइक सवार नजर आ गया। उन्होंने हेलमेट का इशारा किया तो बाइक सवार मुस्कुराने लगा। मंत्री महोदय का ध्यान शायद बाइक सवार की लाइट पर नहीं गया। उस पर नीला-लाल निशान यानी पुलिस का स्टीकर लगा था। 3. सोनम वांगचुक के लिए जोधपुर में प्रदर्शन बहुत पहले किसी ने 10 के नोट पर लिख दिया था- सोनम बेवफा है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। उन्होंने बहुत खोज-बीन के बाद कहा कि लद्दाख में एक सोनम है जो बेवफा है। वह लद्दाख में एंटी-नेशनल एक्टीविटी कर रहा है। फिर क्या था, ‘सोनम बेवफा है’ के गुप्त मैसेज को डिकोड कर लिया गया और सोनम वांगचुक को उठाकर जेल में डाल दिया गया। लेकिन चूंकी लोगों ने थ्री इडियट कई बार देखी थी। उन्हें फिल्म में सोनम का ‘पेपर लीक’, ‘डमी कैंडिडेट’ और एक वाहन पर तीन सवारी वाला अपराध तो समझ आया, लेकिन देशविरोधी गतिविधि नहीं दिखी। लिहाजा लोग जोधपुर जेल के बाहर जुट गए और बोले कि सोनम वांगचुक को रिहा कर दो। 4. चलते-चलते… बीकानेर में ऑयल से भरा टैंकर पलट गया। फ्री का माल बह रहा था। ऐसे में लोग बाल्टी डिब्बा जो हाथ लगा वो लेकर पहुंच गए और लूट मचा दी। अब आप कहेंगे कि तेल तो वैसे भी बेकार बह रहा था। लूट लिया तो क्या गलत किया? काम ही आएगा। काम तो आएगा, लेकिन सोचिए कि एक चिंगारी से यहां क्या हो सकता था। लालच ने ही तो भिवाड़ी में गरीब मजदूरों के चीथड़े उड़ा दिए। जान से बढ़कर कुछ नहीं है। तेल कितना ही मंहगा हो जाए, जिंदगी से ज्यादा कीमती तो नहीं हो सकता। जो लोग बाल्टियां लेकर भाग रहे हैं, वे बचपन में पढ़ा पाठ भूल गए- लालच बुरी बला। इनपुट सहयोग- सुरेंद्र माथुर (सीकर), अनुराग हर्ष (बीकानेर), अरविंद सिंह (जोधपुर)। वीडियो देखने के लिए सबसे ऊपर फोटो पर क्लिक करें। अब मंगलवार सुबह 7 बजे मुलाकात होगी..
टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार का पहला मैच साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इसका टॉस दोपहर 2.30 बजे होना है।
साउथ अफ्रीका की टीम ग्रुप-1 के टॉप पर है। यह मैच अफ्रीकी टीम के लिए प्रैक्टिस गेम जैसा ही है। टीम अच्छे फार्म में है। उसने पिछले दोनों सुपर-8 मैच जीते हैं। जिम्बाब्वे पहले ही टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है।
साउथ अफ्रीका ने पिछले मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
साउथ अफ्रीका से कभी नहीं जीता जिम्बाब्वे जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 8 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। 7 में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। वहीं, जिम्बाब्वे ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता हैं। दोनों टीम 2025 हरारे के मैदान पर आखिरी बार भिड़ी थीं, तब साउथ अफ्रीका 7 विकेट से मुकाबलाी जीत लिया था।
ब्रायन बेनेट जिम्बाब्वे के टॉप बैटर
ब्रायन बेनेट ने टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने मैचों में 135.78 के स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट नाबाद 97 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 7.8 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 12 विकेट हासिल किए।
यानसन साउथ अफ्रीका के टॉप विकेट टेकर
साउथ अफ्रीका के लिए ऐडन मार्करम ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 178.37 स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 86* रन रहा। वहीं, मार्को यानसन साउथ अफ्रीका के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 9.27 की इकोनॅामी से 11 विकेट लिए।
पिच एंड वेदर रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 13 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 5 और चेज करने वाली टीमों ने 8 मैच जीते।
अरुण जेटली स्टेडियम अपनी सपाट और रन बनाने वाली पिच के लिए जाना जाता है। खासकर टी-20 मुकाबलों में यहां बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलते हैं और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है, जिससे गेंद जल्दी सीमा रेखा तक पहुंच जाती है।
1 मार्च को दिल्ली में धूप और गर्मी रहेगी। बारिश की संभावना बहुत कम है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम करीब 20 डिग्री रहने का अनुमान है।
साउथ अफ्रीका की टॉप फॉर्म में
सुपर-8 में जिम्बाब्वे की टीम संघर्ष करती नजर आई है। ग्रुप-1 में खेले गए अपने पहले मुकाबले में उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन की बड़ी हार झेलनी पड़ी। इसके बाद चेन्नई में भारत के खिलाफ हुए मुकाबले में भी जिम्बाब्वे को 72 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत के मजबूत स्कोर के जवाब में जिम्बाब्वे लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका। लगातार दो हार के बाद टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं और वह सुपर-8 की दौड़ से बाहर मानी जा रही है।
वहीं, सुपर-8 में साउथ अफ्रीका शानदार लय में नजर आ रहा है। ग्रुप-1 के अपने पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत को 76 रन से हराकर सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत कर ली। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में एडेन मार्करम और रियान रिकेल्टन की दमदार पारियों ने टीम को आसान जीत दिलाई। लगातार दो जीत के साथ साउथ अफ्रीका ग्रुप-1 में पहले स्थान पर बना है और सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा चुका है।
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
—————————————
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
———————————————
टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; श्रीलंका को 5 रन से हराया
पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस वर्ष से बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को दूसरा अवसर देने की व्यवस्था लागू की है। 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल जारी हैं, जबकि दूसरी परीक्षा अप्रैल में होगी। जिन विद्यार्थियों को पहली परीक्षा में कम अंक आने का अंदेशा हो या कोई पेपर अपेक्षा के अनुसार नहीं गया हो, वे अधिकतम तीन विषयों की दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। दूसरी परीक्षा के अंक अंतिम परिणाम में जोड़े जाएंगे। इसका उद्देश्य साल में एक बार होने वाली परीक्षा के दबाव को कम करना और विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन का अवसर देना है। इससे छात्र बिना डर के पहली परीक्षा दे सकेंगे और तैयारी में कमी की भरपाई कर पाएंगे। स्कूल तैयार करेंगे कैंडिडेट्स सूची सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि पहली परीक्षा पूरी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी तीन विषय चुनकर आवेदन कर सकेंगे। स्कूल इन छात्रों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स तैयार करेंगे। दूसरी परीक्षा अलग परीक्षा केंद्रों पर होगी। सीबीएसई के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 14 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल तक जारी रहेंगी। सिटी को-ऑर्डिनेटर सीबीएसई पूनम राठौड़ के अनुसार यह व्यवस्था विद्यार्थियों को तीन विषयों में बेहतर स्कोर हासिल करने का अवसर देगी और परीक्षा तनाव कम करेगी।
Hardik Pandya; IND Vs WI T20 World Cup LIVE Score Update; Suryakumar Yadav Abhishek Sharma | Jasprit Bumrah
स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले
कॉपी लिंक
टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी सुपर-8 मैच आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने जा रहे इस मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। कोलकाता में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आई हैं और सभी मुकाबले भारत ने जीते हैं। वर्ल्ड कप में यहां दोनों का यह पहला मुकाबला होगा।
यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा ही होगा। इसे जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। दोनों टीमों के पास 2-2 अंक हैं। ऐसे में यह मैच निर्णायक होगा।
वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में भारत कभी नहीं हरा सकी है। उसने यहां पर इस वर्ल्ड कप में अपने सभी मैच जीते हैं। यह वही मैदान है कि जहां वेस्टइंडीज ने 2016 में इंग्लैंड को हराकर अपना दूसरा टाइटल जीता था।
विंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।
वर्ल्ड कप मुकाबलों में वेस्टइंडीज आगे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 19 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 10 जीत मिली हैं। एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा है।
हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 4 बार भिड़ी हैं, जिनमें से 3 मैच विंडीज ने जीते और भारत को सिर्फ एक जीत मिली। दोनों का आखिरी बार सामना 2016 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हुआ था, जब वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर भारत को बाहर कर दिया था।
भारत ने कोलकाता में अब तक एक वर्ल्ड कप मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की थी। वहीं वेस्टइंडीज ने यहां 3 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है। इनमें 2016 फाइनल भी शामिल है, जब वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था।
ईशान किशन भारत के टॉप बैटर
ईशान किशन ने टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 186.08 के स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट 77 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती टीम के लिए टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 7.2 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 11 विकेट हासिल किए।
मोती वेस्टइंडीज के लिए टॉप विकेट टेकर
वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 182.64 स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 85 रन रहा। वहीं, गुडाकेश मोती वेस्टइंडीज के लिए टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 7.75 की इकोनॅामी से 10 विकेट लिए।
पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड
ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजो के लिए मददगार मानी जाती है, इसलिए यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने कहा कि सौरव गांगुली पिच की तैयारी देखकर संतुष्ट नजर आए। यही पिच इस वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में भी इस्तेमाल हुई थी।
मुखर्जी ने बताया कि यह पारंपरिक ईडन गार्डन्स विकेट है, जहां आमतौर पर अच्छे रन बनते हैं, लेकिन गेंदबाजों खासकर स्पिनर्स को भी थोड़ी मदद मिल जाती है। शाम के मैच में ओस (ड्यू) आने की संभावना है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर आठ का मुकाबला उसी पिच पर होगा जिस पर इस वर्ल्ड कप का दूसरा मैच खेला गया था, जिसमें स्कॉटलैंड की टीम ने इटली के खिलाफ मैच में 200 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया था।
यहां अब तक 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 207/4 है, जो स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ बनाया था।
इस वर्ल्ड कप में यहां अब तक 5 मैच खेले गए हैं। 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। 1 मैच चेज करने वाली टीम ने जीता है। 2 मैच दिन में और 3 डे-नाइट मुकाबले हुए। डे-नाइट मैचों में भी 3 में से 2 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते।
कोलकाता में बारिश की संभावना नहीं
कोलकाता में मौसम पूरी तरह साफ है। 1 मार्च को मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी। इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज शाम कोलकाता में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
वेस्टइंडीज एक बदलाव संभव
वेस्टंडीज की टीम में एक बदलाव हो सकता है, रोस्टन चेज की जगह अकील हुसैन की एंट्री हो सकती है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेज ने 4 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
—————————————
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
———————————————
टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; श्रीलंका को 5 रन से हराया
पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर…
जैसलमेर-भाभर के बीच 380 किमी लंबे रेल लाइन के ड्रोन व टोपोग्राफिकल सर्वे के लिए करीब 8 महीने पहले रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दी थी, जिसके लिए 10 करोड़ रुपए के बजट का भी प्रावधान किया गया था। लेकिन रेलवे विभाग की उदासीनता के चलते 8 महीने के इंतजार के बाद
.
गौरतलब है कि 2016 में केंद्र में भाजपा सरकार ने बजट में राजस्थान-गुजरात को जोड़ने के लिए जैसलमेर-भाभर की रेल लाइन निर्माण के लिए 5 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी थी। 9 साल पहले घोषणा और उसके बाद अब तक जल्द ही काम शुरू करवाने का आश्वासन ही दिए जा रहे थे। लेकिन जैसलमेर-भाभर रेल लाइन का काम शुरू नहीं किया गया है। इन 9 सालों में रेलवे द्वारा सिर्फ एक बार सर्वे का काम करवाया गया है।
जैसलमे पर्यटन नगरी है। फिलहाल जैसलमेर सीधे तौर पर नॉर्थ इंडिया से तो जुड़ा हुआ है। लेकिन साउथ इंडिया से अभी तक जैसलमेर की कोई कनेक्टविटी नहीं है। हालांकि बांद्रा के लिए एक सप्ताहिक ट्रेन का संचालन हो रहा है। लेकिन वह भी जोधपुर से होकर निकलती है। जैसलमेर से बाड़मेर के लिए भी कोई रेलवे ट्रेक नहीं है।
रेल लाइन परियोजना
तीन चरणों में होगा सर्वे, 5000 करोड़ रुपए लागत आएगी जैसलमेर से भाभर तक रेल लाइन के लिए दो तथा भाभर से कांडला पोर्ट तक हुए पहले सर्वे को तीन चरणों में पूरा किया गया था। इनमें जैसलमेर-बाड़मेर, बाड़मेर-भाभर, थराद रोड-बनासरा तक का अलग-अलग सर्वे हुआ था। जैसलमेर-बाड़मेर तक 145 किमी की लागत करीब 517 करोड़ रुपए, बाड़मेर-भाभर तक 193.84 किमी की लागत करीब 798 करोड़ रुपए तथा थराद रोड-बनासरा तक 80.75 किमी की लागत करीब 370 करोड़ रुपए आंकी गई थी।
यह कुल 380 किमी रेललाइन है। इस पर सरकार को करीब 5000 करोड़ की लागत आएगी। रेलवे ने जैसलमेर, बाड़मेर और जालोर के कलेक्टरों को पत्र लिखकर फील्ड में काम कर रही सर्वे टीम के लिए प्रशासनिक सहयोग और सुरक्षा की मांग की है।
रेलवे का कहना है कि सर्वे दल वर्तमान में फील्ड में तैनात है। कार्य के दौरान स्थानीय निवासियों और हितधारकों के साथ बेहतर समन्वय बना रहे और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग अपेक्षित है। जैसलमेर से बाड़मेर के बीच में 8 और बाड़मेर से भाभर के बीच 23 रेलवे स्टेशन प्रस्तावित है कुल 31 रेलवे स्टेशन प्रस्तावित है।
जिसमें जैसलमेर, बखरानी, सांगड़, गूंगा, शिव, निंबला, बाड़मेर, महाबार, उण्डखा, अराबा का तला, सनावड़ा, बाछड़ाऊ, दूदवा, दूदू, धोरीमन्ना, भाउड़ा, माणकी, सिंछावा, पादरड़ी, भादरून, सरवाना, कसवी, रतनपुरा, भोरोल, भाचर, थराद रोड जंक्शन, मोरीखा, सनसेड़ा, कुवाला व भाभर रेलवे स्टेशन होंगे। जैसलमेर से भाभर तक 31 रेलवे स्टेशन प्रस्तावित जोधपुर मंडल के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) सौरभ कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार जैसलमेर से वाया बाड़मेर होते हुए गुजरात के भाभर तक बनने वाली इस नई लाइन के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा।
इस सर्वे में जमीन की ऊंचाई, ढलान और भौगोलिक बाधाओं का सटीक विवरण जुटाने के लिए ड्रोन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि प्रोजेक्ट का सटीक डिजाइन और डिटेल्ड एस्टीमेट तैयार करने में मदद मिलेगी।
“जैसलमेर-भाभर रेल लाइन परियोजना के तहत एफएलएस का काम चल रहा है।डीजीपीएस एवं ड्रोन तकनीक का उपयोग करते हुए टोपोग्राफिकल सर्वे में लैंड एक्वायर का काम किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद इसे आगे भेज दिया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
-हितेश यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक, रेलवे जोधपुर
पंजाब के इंटरनेशनल सर्कल कबड्डी खिलाड़ी जग्गू मानसा का फूट-फूट कर रोते हुए का वीडियो सामने आया है। 9 मिनट के वीडियो में खिलाड़ी ने गांव की पंचायत पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। खिलाड़ी ने कहा कि सभी उसका घर गिराने की कोशिश में हैं। मैं घर चिट्टा बेचकर नहीं, मेहनत से बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने वालों को कल सुबह 10 से शाम 5 बजे बोहा दाना मंडी में आमने-सामने होने की चुनौती भी दे डाली। जग्गू मानसा जिला के हाकम वाला गांव के रहने वाले हैं। जग्गू पंजाब में सर्कल कबड्डी के बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं। पिछले महीने वह कनाडा में टूर्नामेंट खेल के आए हैं। जग्गू का एक 7 साल का बेटा है। परिवार में पत्नी के अलावा माता-पिता हैं। वीडियो में जग्गू की 4 अहम बातें… सरपंच ने कहा- मामला व्यक्तिगत रंजिश का नहीं
वहीं गांव के सरपंच सुखविंदर ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। सरपंच ने कहा कि मामला व्यक्तिगत रंजिश का नहीं बल्कि सरकारी नियमों का है। सरकार की योजना के तहत पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। जग्गू का घर जिस जमीन पर है वह सरकारी रिकॉर्ड में बचत की जमीन है। सरपंच बोले- सरकार से बात करेंगे
उन्होंने कहा कि गांव में सिर्फ जग्गू ही नहीं बल्कि उन सभी लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं जिनके घर सरकारी जमीन पर बने हैं। हम जग्गू के खिलाफ नहीं हैं। वह हमारे गांव का मान है। हम कोशिश करेंगे कि सरकार से बात कर इस मसले का कोई बीच का रास्ता निकाला जा सके।
आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में दो दिवसीय पुष्प फागोत्सव का जादू शनिवार को गोविंद प्रेमियों के सिर चढ़ कर बोला। राजस्थानी भाषा के फाल्गुनी भजनों पर कलाकारों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह होली के रंग में रंग दिया। सैकड़ों कलाकारों ने गायन और वादन से ठाकुरजी को रिझाया। श्रद्धालुओं से अटे सत्संग भवन में फूलों और इत्र की खुशबू से महकते और श्रद्धालुओं से खचाखच भरे सत्संग भवन पुष्प फाग का साक्षी बना। राधा और सखियों ने ठाकुरजी के साथ होली में भजन पर नृत्य कर उपस्थित लोगों को अपने संग नचाया। भगवान कृष्ण की होली खेलने की मनोहारी लीलाओं का सुंदर मंचन करते भजनों पर नृत्य कर तालियां बटोरी। वहीं, विराट कृष्णा और अन्य कलाकारों ने महारास, फूलों की होली और मयूर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। कलाकारों ने चंग और ढप की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। होली महोत्सव के मौके पर गोविंद धाम में शनिवार को श्रीकृष्ण को लड्डू खिलाते हुए यशोदा मैया की रचना झांकी सजाई गई। बता दे कि गोविंदधाम में कोलकाता के श्रीकांत शर्मा पिछले 25 साल से पुष्प फाग महोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं। फाग गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां {खोले के हनुमान के मंदिर परिसर में फागोत्सव और होली लोक नृत्य का आयोजन किया गया। नृत्य गुरु डॉ. राजेंद्र राव और डॉ. कविता सक्सेना के निर्देशन में यह आयोजन हुआ। कलाकार पूनम शर्मा औक प्रीति मारवाल ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। तू तो राम भजन कर प्राणी ….की प्रस्तुति डॉ. राजेंद्र राव ने युगल नृत्य आओ जी म्हारे हावड़े का पावना और सामूहिक नृत्य चिरमी.. कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति अदिति राठी और स्नेहा गुप्ता ने दी। {एयरपोर्ट के सामने स्थित धाकड़ कॉलोनी में फाग उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में फाग गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां दीं। अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धाकड़, राजेंद्र सिंह, सुनीता धाकड़ सहित जीजाबाई शाखा, राष्ट्र सेविका समिति की बहनों के साथ महिला-पुरुषों ने भाग लिया। राधा-कृष्ण के रंग, संकीर्तन और श्रद्धालुओं की आस्था फाल्गुनी शुक्ल एकादशी पर गोविंददेव जी मंदिर में फागोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें पं. श्रीकांत शर्मा के भजनों ने फाग के रस भक्तिमय बना दिया। राधा-कृष्ण के रंग, संकीर्तन और श्रद्धालुओं की आस्था से मंदिर प्रांगण भाव-विभोर होकर झूम उठा। आयोजक बाल किशन बालासरिया, हरिभाई अग्रवाल, निवर्तमान निगम चेयरमैन मनोज मुदगल, अरुण अग्रवाल सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
होली एवं धुलण्डी पर्व के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए झुंझुनू पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ‘फ्लैग मार्च’ निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। एसपी ने कहा कि होली के उल्लास में किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में विश्वास पैदा करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली पुलिस का शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च
झुंझुनू शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वृताधिकारी (CO) गोपाल सिंह ढाका के नेतृत्व में कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार मय जाप्ता और RAC के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। यह मार्च कोतवाली थाने से शुरू होकर गांधी चौक, शाहु वाला कुंआ, हांडी शाह दरगाह, जेपी जानू स्कूल, रोड नंबर 01, बीडीके अस्पताल और रोडवेज बस डिपो जैसे प्रमुख और संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरा। मुख्य मार्गों पर गश्त के जरिए पुलिस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ताकि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। बुहाना में भी पुलिस ने संभाली कमान बुहाना कस्बे में भी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यहां रामेश्वरलाल (ASI) के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते ने कस्बे के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया।
अफवाहों से बचें और पुलिस का सहयोग करें फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और त्यौहार को आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना नजर आए, तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।