होली पर झालावाड़-झालरापाटन में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था:20 पुलिसकर्मी और 7 होमगार्ड संभालेंगे शहर में यातायात

[ad_1]


होली और धुलंडी के अवसर पर झालावाड़ और झालरापाटन शहरों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान मुख्य बाजारों, चौराहों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में व्यवस्था संभालेंगे। इस विशेष व्यवस्था के तहत 20 ट्रैफिक पुलिसकर्मी और 7 होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। इनका मुख्य कार्य बाजारों में बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाना और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना होगा। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी एएसआई आशीष कुमार ने बताया कि पर्व को देखते हुए चार एएसआई, दो हेड कॉन्स्टेबल और अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड के 7 जवान भी यातायात व्यवस्था में सहयोग करेंगे। उल्लेखनीय है कि होली के पर्व पर शहर में कई स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम होते हैं। साथ ही, बाजारों में रंग, गुलाल, मिठाई और नमकीन की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है, जिससे रौनक बनी हुई है। इसी क्रम में एडिशनल एसपी श्योराजमल मीणा ने सोमवार को रोडवेज बस स्टैंड के बाहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बस स्टैंड के बाहर सर्किल पर दुकानों के आगे लगे ठेलों और दुकानदारों द्वारा अस्थाई रूप से रखे गए काउंटरों को लेकर जाब्ते को निर्देश दिए। एडिशनल एसपी ने स्थानीय जाब्ते से कहा कि त्योहार के समय किसी भी सार्वजनिक स्थान या बाजार में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए कार्रवाई की जाए। उन्होंने संबंधित व्यक्तियों को समझाइश कर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने शहर में यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अन्य इलाकों का भी दौरा किया।

[ad_2]

Source link

Ajmer Lakhan Kotdi Monkey Steals Goat Kid

[ad_1]

अजमेर के लाखन कोटड़ी के पास एक बंदर बकरी के बच्चे को उठा ले गया। करीब एक घंटे तक वह उसे दुलार करता रहा। बाद में लोगों ने उसे खाने पीने की चीजें दी और बाद में उसे छोड़ा।

.

इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ हो गई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। अब ये वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। ये घटना रविवार शाम की है।

एक घंटे तक पेड़ पर बंदर को दुलार करता रहा।

एक घंटे तक पेड़ पर बंदर को दुलार करता रहा।

लाखन कोटड़ी में रविवार शाम को करीब छह बजे एक बंदर अचानक एक बकरी के बच्चे को उठाकर पास के पेड़ पर चढ़ गया। लोगो ने जब देखा तो बंदर से बकरी के बच्च्चे को छुडाने का प्रयास किया। इसके लिए बंदर को फल और खाने की चीजें फेंककर उसका ध्यान भटकाने की कोशिश की, ताकि बच्चा सुरक्षित नीचे आ सके। इसके करीब एक घंटे बाद बंदर ने बकरी को छोड़ दिया।

………..

पढें ये खबर भी….

अजमेर से चिन्मय, अनुमेहा, विशाखा, शिवेश बने CA:बोले- नियमित रूप से करें पढ़ाई, हताश होने की जरूरत नहीं, मेहनत से हर लक्ष्य सम्भव

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2026 में हुई CA Final परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। अजमेर से भी कई स्टूडेन्ट्स पास हुए है। उनके घरों पर मिठाई खिलाई व माला पहनाई तथा खुशी का माहौल है। (पूरी खबर पढें)

[ad_2]

Source link

ईरान में लापता हुआ राजस्थान का युवक:मर्चेंट नेवी में काम करने गया था, सैलेरी के चक्कर में अटका रहा

[ad_1]


राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बर्डोद के पास अजमेरीपुर गांव का युवक 7 दिन से ईरान में लापता है। तीन दिन से ईरान में बमबारी से बुरे हाल हैं। काफी लागों की मौत हो चुकी है। जिसके कारण अजमेरीपुर गांव के युवक नवीन की मां और भाई-बहन चिंता में हैं। नवीन के पिता उमराव चौधरी की 5 साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। छोटा भाई जयपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। नवीन करीब 6 महीने पहले ईरान में एजेंट के जरिए मर्चेंट नेवी में गया था। इसके लिए एजेंट को ढाई लाख रुपए दिए थे। नवीन के दोस्त गजानंद चौधरी ने बताया- ईरान में एक बार पहले भी हालत बिगड़ गए थे। तभी से नवीन वापस आने की सोच रहा था। लेकिन वह दो कारणों से वापस नहीं लौट पाया। एक तो जिस कंपनी में नौकरी करने गया, उससे एक साल का एग्रीमेंट था। एक साल पहले वापस लौटने पर वेतन नहीं मिलने का डर था। दूसरा अभी कुछ दिनों से वहां कई तरह की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई थीं। इसके कारण वापस नहीं आ सका। अब 7 दिनों से उसका कोई संपर्क नहीं है। असल में ईरान-इजराइल के बीच में तीन दिनों से बमबारी है। इससे पहले से उससे संपर्क नहीं है। जिसके कारण गांव में नवीन की मां भागली देवी, उसका भाई व बहिन चिंता में है। जिन्होंने दूतावास से भी संपर्क करने का प्रयास किया है। लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। एक महीन से वेतन नहीं मिल रहा था नवीन के दोस्त गजानंद चौधरी ने बताया कि वह वापस भारत आना चाह रहा था। परिवार को कुछ दिन पहले ही बता दिया था कि यहां के हालत ठीक नहीं है। उसे वापस आना है। लेकिन सैलेरी के चक्कर में नहीं आ सका। असल में अभी उसे एक महीने का वेतन भी नहीं मिला था। पूरी सैलेरी एक साथ मिलती। जिसके कारण वह रुका रहा। अब लापता है।

[ad_2]

Source link

मधुमक्खियों के हमले घायल व्यक्ति की मौत:खेत पर गया था, शरीर में जगह जगह डंक मारे

[ad_1]


मधुमक्खियों के काटने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान कोटा हॉस्पिटल में मौत हो गई। खेत पर काम करते समय रामप्रताप (58) पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। मधुमक्खियां के काटने पर रामप्रताप अचेत होकर जमीन पर गिर गया था। घटना बारां जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र के छत्रपूरा गांव की है। आज कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बेटे रामहेत ने बताया कि 27 फरवरी की सुबह 7 बजे पिता खेत पर गेंहू की फसल देखने गई थे। खेत के पास एक नीम का पेड़ है। वहां मधुमक्खियां का छत्ता है। अचानक से छत्ते से मधुमक्खियां निकली और पिता पर हमला कर दिया। पिता को जगह-जगह काट लिया। पिता अचेत होकर गिर गए। उसी समय गांव का अशोक वहां से गुजर रहा था। उसने सूचना दी। इसके बाद पिता को अचेत हालत में सीसवाली हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद बारां रेफर किया। फिर तबियत बिगड़ने पर उन्हें बारां से कोटा हॉस्पिटल लाए पिता के शरीर में कई जगह डंक के निशान थे। सीसवाली थाना ASI रामरतन ने बताया रामप्रता पर खेत में मधुमक्खियां ने हमला किया था। जिसे इलाज के लिए परिजन कोटा लाए थे। 1 मार्च को इलाज को दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों कोई शक संदेह नहीं जताया। मधुमक्खी के काटने से ही मौत होना। रामप्रताप के शरीर पर कई जगह मधुमक्खी के डंक थे।

[ad_2]

Source link

चूरू में होलिका दहन मध्यरात्रि 1.52 से 2.35 बजे तक:शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मनेगी होली

[ad_1]


चूरू जिले में होली का पर्व धार्मिक मान्यताओं और शुभ मुहूर्त के अनुसार मनाया जाएगा। जिले में होलिका दहन को लेकर ज्योतिषाचार्यों और पंडितों द्वारा अलग-अलग मुहूर्त बताए जा रहे हैं। चूरू में सोमवार रात 1.52 बजे से 2.35 बजे के बीच होलिका दहन किया जाएगा। अगुणा मोहल्ला निवासी पंडित महेंद्र शास्त्री के अनुसार, संवत 2083 में 2 मार्च, सोमवार को शाम 5.07 बजे पूर्णिमा तिथि शुरू हो रही है। हालांकि, इसके 57 मिनट बाद भद्रा काल प्रारंभ हो जाएगा, जो 3 मार्च की सुबह 5.20 बजे तक रहेगा। पंडित शास्त्री ने बताया कि होलिका दहन भद्रा पुच्छ भाग में रात 1.52 बजे से 2.35 बजे के बीच किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिले की अलग-अलग तहसीलों में होलिका दहन का मुहूर्त भी भिन्न-भिन्न समय पर होगा। इसके अतिरिक्त 3 मार्च, मंगलवार को चंद्रग्रहण का सूतक सुबह 6.20 बजे से शुरू होगा। चंद्रग्रहण दोपहर 3.20 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6.47 बजे शुद्ध होगा। पंडित शास्त्री ने बताया कि धुलंडी का पर्व भी धार्मिक मान्यताओं और शुभ मुहूर्त में मनाया जाएगा। अगुणा मोहल्ला में संचियाय माता मंदिर के सामने होलिका दहन किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Congress AI Summit Protest Case Update; IYC Workers

[ad_1]

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारत मंडपम में आयोजित AI समिट में 20 फरवरी को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। - Dainik Bhaskar

भारत मंडपम में आयोजित AI समिट में 20 फरवरी को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था।

दिल्ली की एक कोर्ट ने AI समिट में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नौ कार्यकर्ताओं को सोमवार को जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि यह प्रदर्शन सिर्फ सरकार की आलोचना करने का तरीका था। इसलिए मुकदमा शुरू होने से पहले किसी को जेल में रखना कानून के मूल सिद्धांतों के खिलाफ होगा।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि प्रदर्शन के समय लगाए गए नारे भड़काऊ नहीं थे। उनमें कोई धार्मिक या क्षेत्रीय रंग नहीं था। किसी तरह की तोड़फोड़ या लोगों को डराने का भी कोई सबूत नहीं मिला। कोर्ट ने यह भी बताया कि प्रदर्शन करने वालों को सुरक्षा के साथ बाहर ले जाया गया था।

कोर्ट ने कहा- आजादी अधिकार है और जेल केवल खास स्थिति में होनी चाहिए। अगर ट्रायल से पहले किसी को बिना जरूरी कारण के जेल में रखा जाए तो यह बिना सजा तय हुए ही सजा देने जैसा होगा।

न्यायिक मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) रवि ने कृष्ण हरि, नरसिंह यादव, कुंदन कुमार यादव, अजय कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह यादव, राजा गुर्जर, अजय कुमार विमल उर्फ बंटू, सौरभ सिंह और अरबाज खान की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया।

पुलिस शर्टलेस प्रदर्शन के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर ले गई थी।

पुलिस शर्टलेस प्रदर्शन के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर ले गई थी।

पुलिस ने जमानत का विरोध किया

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी, जो इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, 20 फरवरी को एआई समिट के स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों वाली सफेद टी-शर्ट पहनकर या हाथ में लेकर पहुंचे थे। इन टी-शर्ट्स पर इंडिया-यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे नारे लिखे थे।

पुलिस ने आरोप लगाया कि वहां अंतरराष्ट्रीय मीडिया मौजूद थी और उसी दौरान नारेबाजी की गई। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस का कहना है कि इसके मेडिकल सबूत भी मौजूद हैं।

जमानत की मांग का विरोध करते हुए संविधान शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार देता है, लेकिन यह कुछ शर्तों के साथ आता है।

कुछ लोग प्रदर्शनकारियों के हाथ से टी-शर्ट लेकर फेंकते दिखे थे।

कुछ लोग प्रदर्शनकारियों के हाथ से टी-शर्ट लेकर फेंकते दिखे थे।

AI समिट से जुड़ा पूरा विवाद क्या है?

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 20 फरवरी को AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारे लगाए।

टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उस पर लिखा था- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड।

दिल्ली पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की थी, जिनमें आपराधिक साजिश, पब्लिक सर्वेंट को चोट पहुंचाना, उन पर हमला करना और काम में बाधा डालना सहित कई गंभीर आरोप शामिल हैं।

इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के प्रेसिडेंट, उदय भानु चिब, और पूर्व नेशनल स्पोक्सपर्सन, भूदेव शर्मा को इस सिलसिले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। बाद में दोनों को दिल्ली की एक कोर्ट में पेश किया गया और पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

—————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल बोले- यह इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं, शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट डेमोक्रेसी की आत्मा

नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस मेंबर्स के खिलाफ एक्शन पर राहुल ने PM मोदी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि PM मोदी की सरकार और नॉर्थ कोरिया के तानाशाही शासन एक जैसा है। ये इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

रिलीज से पहले ही फिल्म ने लागत के 70% वसूले:80 करोड़ में बिके अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स

[ad_1]


अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ 2026 की चर्चित रिलीज में शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। हाल ही में खबर आई थी कि सोनी नेटवर्क ने फिल्म के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स हासिल कर लिए हैं। अब एक नई जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स 80 करोड़ रुपए की बड़ी रकम में बेचे गए हैं। सूत्रों के अनुसार फिल्म को लेकर बाजार में उत्साह था और कई प्लेटफॉर्म्स इसे खरीदने की होड़ में थे। हालांकि सबसे ऊंची बोली सोनी नेटवर्क की रही, जिसने 80 करोड़ रुपए में सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स अपने नाम किए। इस डील के साथ ही फिल्म की टीम अपनी लागत का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पहले ही वसूल कर चुकी है। अगस्त में रिलीज की तैयारी फिल्म की रिलीज अगस्त महीने में हो सकती है। मेकर्स इसे किसी बड़ी टक्कर से बचाते हुए सोलो रिलीज देना चाहते हैं, ताकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर साफ रन मिल सके।’ फिल्म को केवीएन प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मोहनलाल कैमियो रोल में नजर आएंगे। बता दें कि अक्षय और सैफ की जोड़ी 17 साल बाद प्रियदर्शन की फिल्म के साथ फिर से बड़े परदे पर वापस आ रही है।

[ad_2]

Source link

होली की मस्ती में भाजपा के दो विधायक:बीकानेर में पत्रकारों के कार्यक्रम में जेठानन्द ने फाग गाया, विश्वनाथ ने ठुमके लगाए

[ad_1]


बीकानेर में भाजपा के दो विधायकों ने होली के एक कार्यक्रम में जमकर मस्ती की। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास ने जहां फाग के गीत गाए, वहीं खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम बीकानेर प्रेस क्लब का था, जिसमें भाजपा विधायकों के साथ ही बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। जिला उद्योग केंद्र के सभागार में आयोजित पत्रकार होली स्नेह मिलन समारोह में सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया था। बीकानेर पश्चिम के विधायक डॉ. जेठानन्द ने मंच की औपचारिकता के बाद माइक संभाला और होली के गीत गाने शुरू कर दिए। कुछ पत्रकारों ने हाथ में चंग थाम लिया। इसके बाद डॉ. विश्वनाथ मेघवाल भी मंच पर चढ़ गए। मेघवाल ने नाचना शुरू किया तो सबको पीछे छोड़ दिया। अपने चिर परिचित अंदाज में भाजपा विधायक ने काफी देर तक डांस किया। इससे पहले भी डॉ. मेघवाल ने अपने बेटे के विवाह में डांस किया। ये डांस भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। पत्रकारों के इस स्नेह मिलन समारोह में बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेडतिया, महासचिव विशाल स्वामी, वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन रामावत, बलदेव रंगा ने भी विधायकों के साथ चंग पर धमाल की।

[ad_2]

Source link

Congress AI Summit Protest Case Update; IYC Workers

[ad_1]

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारत मंडपम में आयोजित AI समिट में 20 फरवरी को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। - Dainik Bhaskar

भारत मंडपम में आयोजित AI समिट में 20 फरवरी को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था।

दिल्ली की एक कोर्ट ने AI समिट में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नौ कार्यकर्ताओं को सोमवार को जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि यह प्रदर्शन सिर्फ सरकार की आलोचना करने का तरीका था। इसलिए मुकदमा शुरू होने से पहले किसी को जेल में रखना कानून के मूल सिद्धांतों के खिलाफ होगा।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि प्रदर्शन के समय लगाए गए नारे भड़काऊ नहीं थे। उनमें कोई धार्मिक या क्षेत्रीय रंग नहीं था। किसी तरह की तोड़फोड़ या लोगों को डराने का भी कोई सबूत नहीं मिला। कोर्ट ने यह भी बताया कि प्रदर्शन करने वालों को सुरक्षा के साथ बाहर ले जाया गया था।

कोर्ट ने कहा- आजादी अधिकार है और जेल केवल खास स्थिति में होनी चाहिए। अगर ट्रायल से पहले किसी को बिना जरूरी कारण के जेल में रखा जाए तो यह बिना सजा तय हुए ही सजा देने जैसा होगा।

न्यायिक मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) रवि ने कृष्ण हरि, नरसिंह यादव, कुंदन कुमार यादव, अजय कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह यादव, राजा गुर्जर, अजय कुमार विमल उर्फ बंटू, सौरभ सिंह और अरबाज खान की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया।

पुलिस शर्टलेस प्रदर्शन के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर ले गई थी।

पुलिस शर्टलेस प्रदर्शन के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर ले गई थी।

पुलिस ने जमानत का विरोध किया

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी, जो इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, 20 फरवरी को एआई समिट के स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों वाली सफेद टी-शर्ट पहनकर या हाथ में लेकर पहुंचे थे। इन टी-शर्ट्स पर इंडिया-यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे नारे लिखे थे।

पुलिस ने आरोप लगाया कि वहां अंतरराष्ट्रीय मीडिया मौजूद थी और उसी दौरान नारेबाजी की गई। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस का कहना है कि इसके मेडिकल सबूत भी मौजूद हैं।

जमानत की मांग का विरोध करते हुए संविधान शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार देता है, लेकिन यह कुछ शर्तों के साथ आता है।

कुछ लोग प्रदर्शनकारियों के हाथ से टी-शर्ट लेकर फेंकते दिखे थे।

कुछ लोग प्रदर्शनकारियों के हाथ से टी-शर्ट लेकर फेंकते दिखे थे।

AI समिट से जुड़ा पूरा विवाद क्या है?

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 20 फरवरी को AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारे लगाए।

टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उस पर लिखा था- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड।

दिल्ली पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की थी, जिनमें आपराधिक साजिश, पब्लिक सर्वेंट को चोट पहुंचाना, उन पर हमला करना और काम में बाधा डालना सहित कई गंभीर आरोप शामिल हैं।

इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के प्रेसिडेंट, उदय भानु चिब, और पूर्व नेशनल स्पोक्सपर्सन, भूदेव शर्मा को इस सिलसिले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। बाद में दोनों को दिल्ली की एक कोर्ट में पेश किया गया और पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

—————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल बोले- यह इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं, शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट डेमोक्रेसी की आत्मा

नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस मेंबर्स के खिलाफ एक्शन पर राहुल ने PM मोदी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि PM मोदी की सरकार और नॉर्थ कोरिया के तानाशाही शासन एक जैसा है। ये इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

कोटपूतली में रामनवमी पर निकलेगी ध्वज यात्रा:विश्व हिंदू परिषद ने बैठक कर तैयारी पर की चर्चा, 29 मार्च को शोभायात्रा से होगी उत्सव की शुरूआत

[ad_1]


कोटपूतली में विश्व हिंदू परिषद् (विहिप) की एक बैठक लक्ष्मीनारायण मंदिर में नगर अध्यक्ष रोहिताश सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में होली और रामनवमी पर्व की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें मुख्य रूप से 29 मार्च को मनाए जाने वाले रामनवमी उत्सव की रूपरेखा तय की गई। 29 मार्च को मनाई जाएगी रामनवमी नगर मंत्री तूफान सोनी ने बताया- परिषद द्वारा 29 मार्च को रामनवमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा के साथ श्रीराम ध्वज यात्रा और कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। समारोह और शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक के दौरान परिषद की नगर कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। हुकुमचंद गुप्ता को सह सेवा प्रमुख, बाबूलाल सैनी को संपर्क प्रमुख और विष्णु कुमार को धर्मयात्रा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। अध्यक्ष रोहिताश सैनी ने परिषद से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। बैठक में ये रहे मौजूद इस मौके पर जिला मंत्री महावीर सिंह, सहमंत्री एडवोकेट शिवकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष नेमीचंद हिंदू, प्रचार प्रमुख धर्मवीर कुमावत, मिलन प्रमुख नरेंद्र हिंदू, नगर उपाध्यक्ष अमरजीत सोनी, गौरक्षा प्रमुख अमित सैनी, संदीप सैनी, बजरंग दल सह संयोजक ऋषिराज माथुर, दिनेश सैनी और रिंकू लखेरा सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link