[ad_1]

होली पर्व पर कोटा के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। प्रमुख बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों से सजी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। विक्रेताओं के अनुसार इस बार पानी वाले रंगों की बजाय गुलाल की मांग ज्यादा है। वहीं इस बार कलर और गुलाल के दामों में पिछले साल की तुलना में कोई अंतर नहीं आया है। बाजार में डिस्को हाईलाइटर गुलाल, आर्गेनिक गुलाल, लिली, मेरीगोल्ड फ्लेवर गुलाल बिक रहे हैं। वहीं बाजार में हनुमानजी, मोदी, खाटूश्यामजी के किट भी मौजूद हैं। इसमें खाटूश्याम जी से जुड़ी विशेष पिचकारी, हनुमान जी की गदा और मुखौटा, भगवान शिव का त्रिशूल, बच्चों के लिए पिचकारी, पानी के गुब्बारे तथा हर्बल गुलाल सम्मिलित हैं। रंगों से भरे सिलेंडर भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए लिए पुष्पा की कुल्हाड़ी, बाहुबली की तलवार, हेलीकॉप्टर, ऑपरेशन सिंदूर मिसाइल डिजाइन पिचकारी उपलब्ध है। पहले देखें PHOTOS हर्बल गुलाल ज्यादा पसंद
दुकानदार अंकित अग्रवाल ने बताया- ग्राहक त्वचा के अनुकूल व खुशबूदार गुलाल पसंद कर रहे हैं। हर्बल रंगों की किट 200 से 300 रुपए में उपलब्ध है, जो फूलों से तैयार बताई जा रही है। वहीं इस बार बाजार में मोदी, हनुमानजी, खाटूश्याम जी किट भी मौजूद हैं। इसमें हारे के सहारे खाटूश्याम जी से जुड़ी विशेष पिचकारी, हनुमान जी की गदा, भगवान शिवजी का त्रिशूल, हनुमान जी का मुखौटा, बच्चों के लिए पिचकारी, पानी के गुब्बारे तथा हर्बल गुलाल सम्मिलित हैं। इन किट में थीम आधारित पिचकारियां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े मुखौटे भी शामिल हैं। रंगों से भरे सिलेंडर की भी डिमांड
रंगों से भरे सिलेंडर भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। इनमें दो किलो, छह किलो और साढ़े सात किलो तक के विकल्प हैं। इनकी कीमत 800 से 1,200 रुपए तक है। वजन के अनुसार दर तय होती है। इस सिलेंडर शॉट का नॉब खीचते ही इसमें से गुलाल निकलेगा। वहीं गुलाल पटाखे भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। इसी प्रकार शॉट गन भी बाजार में बिक रही है, जिसमें कई बार रंग निकलते हैं। बच्चों के लिए लिए पुष्पा की कुल्हाड़ी, बाहुबली की तलवार, हेलीकॉप्टर, ऑपरेशन सिंदूर मिसाइल डिजाइन पिचकारी उपलब्ध है। पक्के रंग भी अलग-अलग पैकिंग व कीमत में मौजूद हैं।
[ad_2]
Source link