होली पर झालावाड़-झालरापाटन में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था:20 पुलिसकर्मी और 7 होमगार्ड संभालेंगे शहर में यातायात
[ad_1]
![]()
होली और धुलंडी के अवसर पर झालावाड़ और झालरापाटन शहरों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान मुख्य बाजारों, चौराहों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में व्यवस्था संभालेंगे। इस विशेष व्यवस्था के तहत 20 ट्रैफिक पुलिसकर्मी और 7 होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। इनका मुख्य कार्य बाजारों में बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाना और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना होगा। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी एएसआई आशीष कुमार ने बताया कि पर्व को देखते हुए चार एएसआई, दो हेड कॉन्स्टेबल और अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड के 7 जवान भी यातायात व्यवस्था में सहयोग करेंगे। उल्लेखनीय है कि होली के पर्व पर शहर में कई स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम होते हैं। साथ ही, बाजारों में रंग, गुलाल, मिठाई और नमकीन की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है, जिससे रौनक बनी हुई है। इसी क्रम में एडिशनल एसपी श्योराजमल मीणा ने सोमवार को रोडवेज बस स्टैंड के बाहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बस स्टैंड के बाहर सर्किल पर दुकानों के आगे लगे ठेलों और दुकानदारों द्वारा अस्थाई रूप से रखे गए काउंटरों को लेकर जाब्ते को निर्देश दिए। एडिशनल एसपी ने स्थानीय जाब्ते से कहा कि त्योहार के समय किसी भी सार्वजनिक स्थान या बाजार में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए कार्रवाई की जाए। उन्होंने संबंधित व्यक्तियों को समझाइश कर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने शहर में यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अन्य इलाकों का भी दौरा किया।
[ad_2]
Source link
