स्वर्गीय पुष्पाजैन ने पाली में रखी थी भाजपा की नींव:भाजपाईयों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया याद, अतिथियों ने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

[ad_1]


पाली में सोमवार को स्वर्गीय पुष्पा जैन स्मारक विकास समिति के त्वावधान में शहर के रेलवे स्टेशन रोड पुष्पा जैन सर्किल पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सांसद पुष्प जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा सहित कई नेताओं ने भाजपा नेता स्वर्गीय पुष्पा जैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पाली में भाजपा की नींव रखने का काम स्वर्गीय भाजपा नेता पुष्पा जैन ने किया था। सच कहे तो उन्होंने पाली में भाजपा की नींव रखने का काम किया।
इस दौरान भाजपा प्रदेशध्यक्ष व अन्य अतिथियों ने सद्भावना सप्ताह के तहत आयोजित भाजपा की महिला और पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
स्वर्गीय पुष्पा जैन स्मारक विकास समिति पाली के अध्यक्ष उगमराज सांड ने बताया कि कार्यक्रम भाजपा नेता संजय ओझा, नारायण कुमावत, रामकिशोर साबू, तिलोक चौधरी, मूलसिंह भाटी, नरेश ओझा, मानवेन्द्रसिंह भाटी, गोपाल बंजारा, रितेश छाजेड़, रमेश परिहार, महेन्द्र तलेसरा, सुरेश पंवार, गुमानसिंह रावत, नयना व्यास, प्रमिला परमार, मुकेश गोस्वामी, अभिषेक दुग्गड़, लालू भाई, बहादूरसिंह सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *